Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • international
  • अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर: ट्रंप ने लगाया 100% टैरिफ, चीन ने उत्पादों पर एक्सपोर्ट कंट्रोल।
  • international

अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर: ट्रंप ने लगाया 100% टैरिफ, चीन ने उत्पादों पर एक्सपोर्ट कंट्रोल।

Mazid Qureshi October 11, 2025 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर – अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर व्यापार विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन से नाराज हैं और उन्होंने चीन के ऊपर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।

दरअसल, चीन ने अपने उत्पादों पर निर्यात नियंत्रण (एक्सपोर्ट कंट्रोल) लागू करने की घोषणा की है। चीन की इसी घोषणा से ट्रंप भड़क गए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि चीन ने व्यापार में बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए दुनिया को एक पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि 1 नवंबर, 2025 से वे लगभग हर उत्पाद पर, यहां तक कि कुछ ऐसे उत्पादों पर भी, जिनके वे निर्माता नहीं हैं, बड़े पैमाने पर निर्यात नियंत्रण लागू करेंगे। इसका असर सभी देशों पर पड़ेगा। ट्रंप ने इसे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में नैतिक अपमान बताया।

अमेरिका ने चीन पर पहले से 30 फीसदी टैरिफ लागू किया हुआ है। अब ट्रंप ने 100 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह टैरिफ चीन द्वारा पहले से चुकाए जा रहे किसी भी टैरिफ के अलावा होगा। इसके अलावा 1 नवंबर से अमेरिका सभी महत्वपूर्ण सॉफ़्टवेयर पर निर्यात नियंत्रण लगाएगा। ट्रंप ने लिखा कि विश्वास करना मुश्किल है कि चीन ऐसा कदम उठाएगा, लेकिन उन्होंने उठाया है।

ट्रंप ने आगे लिखा कि चीन में कुछ अजीब और आक्रामक कदम हो रहे हैं। चीन दुनिया भर के देशों को पत्र भेज रहा है कि वे रेयर अर्थ से जुड़े हर उत्पादन तत्व पर निर्यात नियंत्रण लगाना चाहते हैं, चाहे वह चीन में बना हो या नहीं। इस कदम से बाजार अवरुद्ध होंगे और दुनिया के लगभग हर देश, खासकर चीन, पर असर पड़ेगा। ट्रंप ने कहा कि कई अन्य देशों ने भी इस अचानक शुरू हुई व्यापारिक दुश्मनी को लेकर अमेरिका से संपर्क किया है।

ट्रंप ने बताया कि पिछले छह महीनों में अमेरिका और चीन के संबंध बहुत अच्छे रहे हैं। इस कदम ने सभी को आश्चर्यचकित किया। उन्होंने कहा कि चीन ने लंबे समय से यह योजना बनाई थी और यह भयावह और शत्रुतापूर्ण कदम है। लेकिन अमेरिका के पास भी मजबूत और दूरगामी स्थिति है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि चीन का भेजा गया पत्र कई पृष्ठों का है। जो चीजें पहले नियमित थीं, वे अब पूरी तरह बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात नहीं की है, क्योंकि ऐसा करने की कोई आवश्यकता नहीं थी।

बता दें, राष्ट्रपति ट्रंप एपीईसी समिट में हिस्सा लेने दक्षिण कोरिया जा रहे थे। इस दौरान उनकी और राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात होनी थी। हालांकि अब यह मुलाकात अनिश्चित हो गई है।

🎯 Random Posts

  • ‘महावतार’ के लिए विक्की कौशल करेंगे सबसे बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन, परशुराम के किरदार हेतु बढ़ाएंगे 25 किलो से ज्यादा वजन….
  • TMKOC के पुराने “Episodes” आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret…..
  • “कतर से LNG सप्लाई रुकी तो भारत पर बढ़ा गैस का बोझ, महंगे LPG सिलेंडर का बढ़ सकता है खतरा”…….
  • Mitchell Starc Record: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, अश्विन और डेल स्टेन के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे
  • सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग लद्दाख में शुरू, दिखेगा जबरदस्त एक्शन और ट्रांसफॉर्मेशन- Breaking New Record
  • No Image
    देशभर के स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को मुफ्त सैनेटरी पैड अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने में राज्यों से मांगी रिपोर्ट
  • बांग्लादेश की सांसद ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर जताई चिंता, रहमान सरकार को घेरा
  • “बाइक पर बैठे सनी देओल ने दिए डैशिंग पोज, डब्बू रतनानी का फोटोशूट हुआ वायरल”…….
  • बिना पैसे के घंटों काम कर रहे भारतीय कर्मचारी ! Unpaid Work में भारत सबसे आगे, रिपोर्ट ने चौंकाया……
  • Pakistan Cricket Team: PCB में बड़ा फेरबदल, 7 खिलाड़ी और 2 कोच बाहर करने पर बोले मोहसिन नकवी…
  • “रात में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, सुबह पिता को चाय पिलाई और फिर हुआ फरार, जयपुर में सनसनी”…….
  • Healthy Breakfast: पोहा-पराठा से हटकर ट्राय करें ये 5 एंटिक और हेल्दी ब्रेकफास्ट, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त
  • विदेशी टूरिस्ट को परेशान करता दिखा शख्स, वीडियो वायरल
  • क्या रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप मैच देखने पहुंचे थे विराट कोहली और एमएस धोनी? तस्वीर वायरल
  • BLO ने आपका SIR फॉर्म जमा किया या नहीं? जानिए मिनटों में घर बैठे कैसे करें चेक
Share

Post navigation

Previous: भारत बनाम वेस्टइंडीज: गिल और जायसवाल के शतकों की मदद से भारत ने पहली पारी 518/5 पर घोषित
Next: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! पीएम मोदी ने लॉन्च की दो नई योजनाएं, बदलेगा खेती का भविष्य।
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved