Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Business
  • UP-RERA के नए नियम लागू, बिल्डरों और एजेंट्स पर बढ़ी सख्ती; घर खरीदार भी जान लें जरूरी बातें…..
  • Business

UP-RERA के नए नियम लागू, बिल्डरों और एजेंट्स पर बढ़ी सख्ती; घर खरीदार भी जान लें जरूरी बातें…..

Mazid Qureshi August 19, 2026 1 minute read

UP में बिल्डरों पर सख्ती! 🏠 UP-RERA ने नियम बदले, फंड, विज्ञापन, रिपोर्ट और पजेशन को लेकर नए नियम लागू।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

उत्तर प्रदेश में घर या प्रॉपर्टी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (UP-RERA) ने बिल्डरों और रियल एस्टेट एजेंटों से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं। नए प्रावधानों में प्रोजेक्ट के फंड, रिपोर्टिंग, विज्ञापन, एजेंट की ट्रेनिंग और पजेशन समेत कई पहलुओं को शामिल किया गया है। इन नियमों का मकसद रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में पारदर्शिता बढ़ाना और घर खरीदारों के हितों की बेहतर सुरक्षा करना है।

बिल्डरों को देनी होगी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट…..

नए नियमों के तहत बिल्डरों को प्रोफेशनल्स के सर्टिफिकेट के साथ Quarterly Progress Report (QPR) जमा करनी होगी। इससे खरीदारों को प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा प्रोजेक्ट से जुड़े लोन की रकम को अलग अकाउंट में रखना होगा और हर वित्त वर्ष में खातों का ऑडिट कराना जरूरी होगा।

खरीदारों से कैश में नहीं लिया जा सकेगा पैसा…..

प्रोजेक्ट के लिए खरीदारों से मिलने वाले पैसों को लेकर भी नियम सख्त किए गए हैं। प्रोजेक्ट की रकम के लेनदेन को निर्धारित बैंक खातों के जरिए करना होगा। प्रोजेक्ट के लिए ट्रांजैक्शन अकाउंट, कलेक्शन अकाउंट और अलग बैंक अकाउंट रखने का प्रावधान किया गया है। इससे फंड के इस्तेमाल में पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश की गई है।

एजेंटों के लिए ट्रेनिंग सर्टिफिकेट जरूरी…..

रियल एस्टेट एजेंटों के लिए भी नए नियम लागू किए गए हैं। एजेंट को रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल के लिए ट्रेनिंग सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। इसके अलावा एजेंटों को हर तीन महीने अपने ट्रांजैक्शन से जुड़ी जानकारी जमा करनी होगी। रिपोर्ट समय पर जमा नहीं करने पर लेट फीस भी लग सकती है।

QPR और रिपोर्ट के लिए फीस…..

नए प्रावधानों के तहत कुछ रिपोर्ट और प्रक्रियाओं के लिए फीस निर्धारित की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, QPR के लिए 15,000 रुपये, एजेंट की तिमाही रिपोर्ट के लिए 10,000 रुपये तक और सालाना ऑडिट रिपोर्ट के लिए 25,000 रुपये तक शुल्क हो सकता है।

विज्ञापन में देनी होगी पूरी जानकारी…..

अब रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के विज्ञापन में जरूरी जानकारियां देना भी महत्वपूर्ण होगा। विज्ञापन में प्रोजेक्ट की वेबसाइट, UP-RERA रजिस्ट्रेशन नंबर, कलेक्शन अकाउंट, QR कोड, एजेंट का रजिस्ट्रेशन नंबर और प्रोजेक्ट लॉन्च की तारीख जैसी जानकारी देनी होगी। साथ ही विज्ञापन में प्रोजेक्ट का नाम वही होना चाहिए, जो स्वीकृत प्लान में दर्ज है।

खरीदारों को मिलेगा शिकायत का विकल्प…..

अगर किसी खरीदार ने बिना रजिस्ट्रेशन वाले प्रोजेक्ट में प्रॉपर्टी खरीदी है, तो वह भी UP-RERA में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है। इस प्रावधान से ऐसे खरीदारों को अपनी शिकायत संबंधित अथॉरिटी तक पहुंचाने का रास्ता मिल सकता है।

मेंटेनेंस के पैसे को अलग रखना होगा…..

खरीदारों से लिए गए मेंटेनेंस फंड यानी IFMS को बिल्डर को अलग बैंक अकाउंट में रखना होगा। बाद में जब रेजिडेंट्स एसोसिएशन कॉमन एरिया की जिम्मेदारी संभालेगी, तो यह रकम उसे सौंपनी होगी। इस फंड का इस्तेमाल केवल निर्धारित मेंटेनेंस से जुड़े कामों के लिए किया जा सकेगा।

बिल्डर को देनी होगी संपर्क की जानकारी…..

नए नियमों के तहत बिल्डरों को ग्राहकों के लिए कस्टमर रिलेशन मैनेजर और संपर्क या टोल-फ्री नंबर उपलब्ध कराना होगा। इसके साथ ही प्रोजेक्ट से जुड़े इंजीनियर, आर्किटेक्ट और अन्य प्रोफेशनल्स की जानकारी भी देनी होगी। बिल्डर को UP-RERA की वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल भी अपडेट रखनी होगी। पार्टनर, ट्रस्टी या इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़ी जानकारी में बदलाव होने पर उसे भी अपडेट करना जरूरी होगा।

प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर भी शुल्क…..

अगर किसी अलॉटी की मृत्यु हो जाती है और प्रॉपर्टी परिवार के किसी सदस्य के नाम ट्रांसफर की जाती है, तो इसके लिए 1,000 रुपये तक की फीस लग सकती है। वहीं परिवार से बाहर किसी व्यक्ति को ट्रांसफर करने पर यह शुल्क 25,000 रुपये तक हो सकता है।

पजेशन देते समय भी नियमों का पालन जरूरी…..

बिल्डर को प्रॉपर्टी का कब्जा देते समय UP-RERA के निर्धारित फॉर्मेट में Offer of Possession जारी करना होगा। इससे खरीदारों को पजेशन प्रक्रिया से जुड़ी औपचारिक जानकारी मिल सकेगी।

घर खरीदारों के लिए क्या है जरूरी…..?

अगर आप उत्तर प्रदेश में घर या फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सिर्फ कीमत और लोकेशन देखकर फैसला न लें। प्रोजेक्ट का UP-RERA रजिस्ट्रेशन, बिल्डर की जानकारी, प्रोजेक्ट की प्रगति, फंड से जुड़ी जानकारी और विज्ञापन में दी गई डिटेल्स जरूर जांचें।

🎯 Random Posts

  • “8th Pay Commission” की तैयारी में तेजी, 23 कंसल्टेंट पदों पर होगी भर्ती; जानें नई गाइडलाइंस…..
  • Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप हुए वैभव, आउट होते ही दिया ऐसा रिएक्शन; VIDEO हुआ वायरल
  • अमेरिका में डीजल ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5.85 डॉलर प्रति गैलन पहुंचा भाव; अब रोजमर्रा का सामान भी होगा महंगा……?
  • MP सरकार का बड़ा फैसला: किसानों को मिलता रहेगा बिना ब्याज ₹3 लाख तक का कर्ज
  • मलेशिया में पीएम मोदी के स्वागत की तैयारियां तेज, भारतीय समुदाय में उत्साह
  • Vegetables Cultivation Tips: मानसून में घर की छत पर लगाएं ये 6 सब्जियां, सितंबर आते-आते सब्जियों से टोकरियां भर जाएंगी
  • दक्षिण सूडान में बाढ़ से तबाही, 77 लाख लोग भुखमरी की चपेट में – New Breaking Record
  • LPG Regulator: LPG सिलेंडर का रेगुलेटर कब बदलना चाहिए? इन खतरे के संकेतों को न करें नजरअंदाज
  • “BRICS Summit 2026: क्या दिल्ली-NCR में बंद रहेंगी शराब की दुकानें? जानें क्या है अपडेट”…..
  • भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का ऐलान, लोर्कन टकर बने नए कप्तान; 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका
  • Best Roti for Health: मक्का, ज्वार, बाजरा या गेहूं… कौन सी रोटी सबसे जल्दी पचती है और किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
  • Nashik News: मटन के साथ दही खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर; फूड पॉइजनिंग की आशंका
  • McDonald’s, KFC समेत 10 फूड आउटलेट्स पर कार्रवाई, कचरा नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना…..
  • बिहार में यूपी के डांसर की गोली मारकर हत्या; पसंदीदा गाना न बजने पर हंगामा
  • Rahul Gandhi Press Conference: ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला; अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
Share

Post navigation

Previous: राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ की शूटिंग क्यों रुकी? 9 साल पुराना ₹1.11 करोड़ का बकाया चुकाने के बाद शुरू हुआ काम…
Next: “कंगना रनौत का बाबा रामदेव पर पलटवार”, बोलीं- ‘मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो’…..
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved