Tata Motors की नई पहचान TATA.CARS! 🚗 जानिए क्या बदलेगा और क्या रहेगा पहले जैसा।

Tata Motors ने अपने पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के लिए नई कस्टमर-फेसिंग ब्रांड पहचान TATA.CARS पेश की है. कंपनी का नया स्लोगन ‘Nothing’s Too Far’ है. हालांकि, Nexon, Punch, Harrier और Safari जैसी कारों के नाम पहले की तरह ही रहेंगे…..
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Tata Motors ने अपनी पैसेंजर कारों को लेकर एक बड़ा ब्रांडिंग बदलाव किया है. कंपनी ने अपने पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के लिए नई ग्लोबल कस्टमर-फेसिंग ब्रांड आइडेंटिटी TATA.CARS पेश की है. इसके साथ ही कंपनी ने नया स्लोगन ‘Nothing’s Too Far’ भी लॉन्च किया है. कंपनी का यह कदम ऐसे समय में आया है जब भारतीय कार बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ SUV और प्रीमियम मोबिलिटी सेगमेंट का तेजी से विस्तार हो रहा है. नई पहचान के जरिए कंपनी अपने अलग-अलग पैसेंजर व्हीकल्स को एक व्यापक मास्टर ब्रांड के तहत पेश करना चाहती है….
क्यों लाई गई TATA.CARS की नई पहचान….?
भारत में लोग लंबे समय से आम बोलचाल में उसकी कारों को ‘Tata Car’ या ‘Tata की कार’ कहकर संबोधित करते रहे हैं. इसी लोकप्रिय पहचान को अब कंपनी ने अपनी आधिकारिक कस्टमर-फेसिंग ब्रांडिंग का हिस्सा बनाया है. TATA.CARS के तहत कंपनी अपनी हैचबैक, सेडान, SUV और भविष्य के मोबिलिटी प्रोडक्ट्स को एक साझा पहचान देने की दिशा में आगे बढ़ रही है. इससे ग्राहकों के लिए Tata के पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो को एक ही ब्रांड के साथ जोड़ना आसान हो सकता है.
क्या Nexon और Punch का नाम बदल जाएगा….?
TATA.CARS नाम सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या Tata की मौजूदा कारों के नाम भी बदल दिए जाएंगे. इसका जवाब है नहीं. कंपनी की लोकप्रिय कारों जैसे Nexon, Punch, Harrier, Safari और Curvv के नाम पहले की तरह ही रहेंगे. यानी नई ब्रांड पहचान का मतलब यह नहीं है कि मौजूदा मॉडल्स की नेमिंग बदल जाएगी. इसके अलावा कारों पर दिखाई देने वाला Tata का मौजूदा लोगो भी बरकरार रहेगा. वहीं कंपनी का इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड Tata.ev भी खत्म नहीं होगा, बल्कि नई TATA.CARS ब्रांडिंग के व्यापक इकोसिस्टम का हिस्सा रहेगा.
बदलेगा Tata का विजुअल लुक….
नई ब्रांड पहचान के साथ कंपनी ने विजुअल डिजाइन में भी बदलाव किया है. इसके लिए ‘Ambition Blue’ नाम का नया रंग पेश किया गया है. यह Tata की पुरानी ब्लू थीम का ज्यादा आधुनिक रूप माना जा रहा है. इसके साथ कंपनी ने नया फॉन्ट, डिजाइन सिस्टम और ब्रांड ट्यून भी तैयार की है. आने वाले समय में इसका असर कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म, विज्ञापनों और डीलरशिप्स में देखने को मिल सकता है.
ग्राहकों पर क्या होगा असर….?
अगर आपके पास Tata की कार है या आप आने वाले समय में Tata की नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस बदलाव से आपकी कार की सामान्य सेवाओं पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा. कार की वारंटी, सर्विस, दस्तावेज और स्पेयर पार्ट्स जैसी सुविधाएं पहले की तरह जारी रहेंगी. बदलाव मुख्य रूप से कंपनी की ब्रांड पहचान और ग्राहकों को दिए जाने वाले विजुअल अनुभव से जुड़ा है. कंपनी आने वाले महीनों में अपने शोरूम और सर्विस सेंटर की ब्रांडिंग में भी बदलाव कर सकती है. इसका उद्देश्य ग्राहकों को ज्यादा एक जैसा, आधुनिक और प्रीमियम अनुभव देना है.
Tata के लिए क्यों अहम है यह बदलाव….?
TATA.CARS की नई पहचान सिर्फ नाम बदलने तक सीमित नहीं है. कंपनी अपने पैसेंजर व्हीकल कारोबार को एक ग्लोबल और आधुनिक ब्रांड के रूप में पेश करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. खासकर इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते बाजार और बदलती ग्राहक पसंद के बीच यह नई ब्रांडिंग Tata Motors के भविष्य के मोबिलिटी प्रोडक्ट्स को एक साझा पहचान देने में मदद कर सकती है.
निष्कर्ष : Tata Motors की कारों के नाम बदलने की बजाय कंपनी ने अपने पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के लिए नई कस्टमर-फेसिंग पहचान TATA.CARS पेश की है. इसलिए Nexon, Punch, Harrier, Safari और Curvv जैसे मॉडल पहले की तरह ही बाजार में मौजूद रहेंगे, जबकि कंपनी की ब्रांडिंग और विजुअल पहचान नए अंदाज में दिखाई दे सकती है…..
