📱 iPhone 18 लॉन्च हुआ तो इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई! 😂 किसी ने कीमत पर मजे लिए, तो किसी ने iPhone Duo के डिजाइन और 2049 वाले iPhone पर बना डाला मजेदार मीम! 🔥

Apple के नए iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone Duo के लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर फोन से ज्यादा मीम्स की चर्चा होने लगी है। नए डिजाइन से लेकर हर साल होने वाले iPhone अपग्रेड तक, यूजर्स ने Apple के लॉन्च इवेंट को अपने मजेदार अंदाज में ट्रोल करना शुरू कर दिया।
नए iPhone की कीमत भी चर्चा में……
Apple ने अपनी नई iPhone सीरीज के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये बताई गई है। वहीं, कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है। इतनी कीमत वाले फोन के लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन आना भी तय था। और हुआ भी कुछ ऐसा ही। लॉन्च के कुछ समय बाद ही iPhone 18 और iPhone Duo को लेकर तरह-तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।
iPhone 17 खरीदने वालों की हालत पर मीम…..
iPhone की नई सीरीज लॉन्च होते ही सबसे पहले निशाने पर आते हैं वे लोग, जिन्होंने कुछ ही समय पहले पिछला मॉडल खरीदा हो। एक वायरल मीम में इसी स्थिति को मजेदार तरीके से दिखाया गया। इसमें iPhone 17 Pro खरीद चुके यूजर को नए iPhone 18 Pro के लॉन्च के बाद परेशान नजर आने वाली स्थिति से जोड़ा गया। मीम का इशारा साफ था—जिस फोन को कुछ समय पहले तक नया और लेटेस्ट समझकर खरीदा था, अब उसकी जगह नया मॉडल बाजार में आ चुका है।
नए iPhone के साथ YouTubers की भी बल्ले-बल्ले…..
Apple का नया iPhone लॉन्च होते ही टेक YouTubers के लिए कंटेंट की भरमार हो जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल एक मीम में इसी बात को मजेदार अंदाज में दिखाया गया। नया फोन आते ही अनबॉक्सिंग वीडियो, कैमरा टेस्ट, बैटरी टेस्ट, गेमिंग टेस्ट और पुराने मॉडल के साथ तुलना जैसे कंटेंट की शुरुआत हो जाती है। यानी आम यूजर के लिए नया iPhone जहां खर्च का कारण बनता है, वहीं टेक क्रिएटर्स के लिए यह नए कंटेंट का मौका लेकर आता है।
iPhone Duo के डिजाइन पर भी खूब मजे…..
इस लॉन्च का सबसे अलग आकर्षण iPhone Duo रहा, क्योंकि यह Apple का पहला फोल्डेबल iPhone है। फोन को खोलने पर यूजर को बड़ी स्क्रीन मिलती है। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके फोल्डेबल डिजाइन को लेकर भी मजेदार मीम्स बनाना शुरू कर दिया। एक मीम में दो फोन को आपस में जोड़कर iPhone Duo से तुलना की गई। इसका मकसद नए फोल्डेबल फोन के डिजाइन को हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक का विषय बनाना था।
2049 का iPhone भी दिखा दिया !……

Apple के डिजाइन में समय के साथ होने वाले बदलावों पर भी एक मजेदार मीम वायरल हुआ। इसमें 2008 से लेकर 2049 तक iPhone के आकार को लगातार बड़ा होता हुआ दिखाया गया। मीम में शुरुआती फोन छोटे आकार से शुरू होता है और आगे बढ़ते-बढ़ते इतना बड़ा हो जाता है कि वह लगभग टैबलेट जैसा दिखाई देने लगता है। इस मजाक के जरिए यूजर्स ने यह बताने की कोशिश की कि हर नई पीढ़ी के साथ स्मार्टफोन की स्क्रीन और डिजाइन में बदलाव किस तरह चर्चा का विषय बनते रहे हैं।
Apple लॉन्च बना मीम फेस्ट……
iPhone लॉन्च सिर्फ टेक्नोलॉजी के लिए ही बड़ा इवेंट नहीं होता, बल्कि सोशल मीडिया के लिए भी यह एक तरह का मीम फेस्ट बन जाता है। नई कीमत, डिजाइन, कैमरा, फीचर्स और पुराने मॉडल से तुलना—हर चीज पर यूजर्स अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया देते हैं। iPhone 18 सीरीज और iPhone Duo के लॉन्च के बाद भी यही देखने को मिला। किसी ने कीमत को लेकर मजाक किया तो किसी ने फोल्डेबल डिजाइन पर मीम बनाया। वहीं कुछ यूजर्स ने हर साल नए iPhone आने की परंपरा को ही मजेदार अंदाज में निशाना बना दिया।
