Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Entertainment
  • Dada The Sourav Ganguly Story First Look: लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी लहराते दिखे राजकुमार राव, सौरव गांगुली की बायोपिक का दमदार फर्स्ट लुक रिलीज
  • cinema
  • Entertainment

Dada The Sourav Ganguly Story First Look: लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी लहराते दिखे राजकुमार राव, सौरव गांगुली की बायोपिक का दमदार फर्स्ट लुक रिलीज

Mazid Qureshi July 8, 2026 1 minute read

लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी लहराते दिखे राजकुमार राव, 14 मई 2027 को रिलीज होगी गांगुली की बायोपिक

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के जीवन पर बन रही बहुप्रतीक्षित बायोपिक ‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट लुक आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। सौरव गांगुली के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। पोस्टर में अभिनेता राजकुमार राव गांगुली के उस ऐतिहासिक पल को जीवंत करते नजर आ रहे हैं, जब उन्होंने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की बालकनी में अपनी जर्सी लहराकर जीत का जश्न मनाया था। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

ऐतिहासिक पल को किया गया रीक्रिएट

फिल्म के फर्स्ट लुक में राजकुमार राव ने सौरव गांगुली के सबसे यादगार और चर्चित क्रिकेटिंग मोमेंट को रीक्रिएट किया है। वर्ष 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट सीरीज फाइनल जीतने के बाद गांगुली का लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी उतारकर लहराना भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित पलों में गिना जाता है। यह सिर्फ एक जश्न नहीं था, बल्कि भारतीय टीम के नए आत्मविश्वास, आक्रामक सोच और बेखौफ क्रिकेट की शुरुआत का प्रतीक माना गया।

लीक तस्वीरों पर हुई थी आलोचना

कुछ सप्ताह पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट से राजकुमार राव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं। उन तस्वीरों को देखकर कई क्रिकेट प्रशंसकों ने उनके लुक की आलोचना की थी। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना था कि उनका चेहरा, हेयरस्टाइल और बॉडी लैंग्वेज सौरव गांगुली से पूरी तरह मेल नहीं खा रही है। कुछ लोगों ने तो मजाक में उन्हें पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल जैसा तक बता दिया था। हालांकि अब आधिकारिक फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फैंस की राय बदलती नजर आ रही है और पोस्टर को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म का पहला पोस्टर जारी करने के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को एक्सटेंडेड हॉलिडे वीकेंड के दौरान रिलीज किया जाएगा, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है।

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ उस शख्स की इंस्पायरिंग कहानी है, जिसने सिर्फ क्रिकेट खेला ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की तस्वीर भी बदल दी. फिल्म में एक प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर से लेकर भारत के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में शामिल होने तक का उनका सफर दिखाया जाएगा, यह कहानी उनके जज्बे, संघर्ष और मजबूत इरादों को सामने लाएगी, जिसने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी और पूरी एक पीढ़ी को इंस्पायर किया. 

राजकुमार राव अपनी दमदार अभिनय क्षमता के लिए जाने जाते हैं और फैंस को उम्मीद है कि वह सौरव गांगुली के किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगे। क्रिकेट और सिनेमा दोनों के प्रशंसकों के लिए यह फिल्म 2027 की सबसे चर्चित रिलीज में से एक मानी जा रही है।

🎯 Random Posts

  • मानसून सत्र की 15 प्रमुख सुर्खियाँ: 21 जुलाई 2025 को भारत में प्रमुख विधेयक, गिरफ्तारियाँ और राजनीतिक बदलाव – Breaking New Record
  • KKR विवाद: शाहरुख खान पर सवाल, प्रवीण खंडेलवाल का बयान
  • श्रीकृष्ण और नमाज को लेकर वायरल बयान पर छिड़ी बहस, जानिए गीता के श्लोक का वास्तविक अर्थ क्या है
  • पान-मसाला, सिगरेट पर लगेगा नया टैक्स: क्यों बढ़ीं कीमतें और देश को इससे क्या फायदा होगा?
  • ₹379 के खाने पर ₹744 डिलीवरी चार्ज! Zomato का बिल देखकर यूजर के उड़े होश, जानें पूरा मामला…..
  • “Starbucks में फिर छंटनी की तैयारी, 200 से ज्यादा कर्मचारियों पर गिरी गाज”; जानें क्यों लिया गया फैसला…..
  • Donald Trump vs Giorgia Meloni: मेलोनी को लेकर ट्रंप की नई सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
  • Dada The Sourav Ganguly Story First Look: लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी लहराते दिखे राजकुमार राव, सौरव गांगुली की बायोपिक का दमदार फर्स्ट लुक रिलीज
  • छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या: मामूली विवाद में सोते समय सब्बल से किया हमला
  • स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड की ‘भेड़चाल’ के बीच दीया मिर्जा ने PM मोदी से पूछे तीखे सवाल, 47 दिन की चुप्पी पर उठाए सवाल….
  • No Image
    संभल हिंसा मामला: एएसपी अनुज चौधरी की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज फिर सुनवाई
  • “जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, 5 जिलों के 10 ठिकानों पर छापेमारी”……
  • Onion Free Dishes: प्याज महंगा हो गया तो इन 7 डिश से बनाएं बिना प्याज का स्वादिष्ट खाना, स्वाद में नहीं आएगी कमी
  • भारत का 1 रुपया नेपाल में कितना होता है? जानिए भारतीय रुपये और नेपाली रुपये का पूरा गणित….
  • No Image
    इमरान खान के बेटे कासिम ने UNHRC में उठाया मामला, बोले- पिता से मिलने नहीं दिया जा रहा
Share

Post navigation

Previous: Nepal Flag History: दुनिया के लगभग सभी देशों के झंडे आयताकार क्यों होते हैं, नेपाल का ध्वज सबसे अलग क्यों?
Next: UP Mini Hill Stations: ‘यूपी नहीं देखा तो क्या देखा’! शिमला-मनाली को टक्कर देते हैं उत्तर प्रदेश के ये खूबसूरत मिनी हिल स्टेशन
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved