ईद-ए-मिलाद पर आज कई शहरों में बैंक बंद हैं! 🏦 जानें आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं और कौन-कौन सी डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू।

ईद-ए-मिलाद के मौके पर आज बुधवार, 26 अगस्त को देश के कई राज्यों और शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। डिजिटल बैंकिंग और ATM जैसी सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
ईद-ए-मिलाद के मौके पर आज कई जगहों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, बुधवार 26 अगस्त 2026 को ईद-ए-मिलाद के कारण कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक की शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है तो पहले यह जरूर जान लें कि आपके शहर में आज बैंक खुला है या नहीं।
इन शहरों में आज बंद रहेंगी बैंक शाखाएं :-
ईद-ए-मिलाद के चलते आज कई प्रमुख शहरों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। इनमें शामिल हैं:
- मुंबई, बेलापुर और नागपुर
- चेन्नई
- हैदराबाद
- बेंगलुरु
- विजयवाड़ा
- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम
- भोपाल
- देहरादून
- जम्मू और श्रीनगर
- इंफाल
- कानपुर और लखनऊ
- पटना
- नई दिल्ली
- रायपुर
- रांची
इसका मतलब है कि इन शहरों में बैंक की शाखाओं से जुड़े नियमित काम आज नहीं हो पाएंगे।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी…..
बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों के लिए ज्यादातर डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। इसके अलावा ATM के जरिए कैश निकालने और अन्य उपलब्ध सेवाओं का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI प्लेटफॉर्म के जरिए भी सामान्य डिजिटल भुगतान किया जा सकता है। इंतजार करना पड़ सकता है।
ईद-ए-मिलाद क्या है….?
ईद-ए-मिलाद को मिलाद-उन-नबी और बारावफात के नाम से भी जाना जाता है। यह पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग इबादत करते हैं और पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हैं। कई जगहों पर मिलाद और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लोग शांति, दया, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद जैसे संदेशों को आगे बढ़ाते हैं। कई स्थानों पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन, कपड़े या अन्य सहायता भी दी जाती है।
बैंक जाने से पहले जरूर चेक करें छुट्टी….
अगर आज आपको बैंक में कोई जरूरी काम है तो शाखा जाने से पहले अपने बैंक और स्थानीय ब्रांच की छुट्टी जरूर चेक कर लें। जरूरी डिजिटल लेनदेन के लिए UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और ATM जैसी सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।
