साड़ी में रुबीना को देखते ही अभिनव शुक्ला हो गए थे फिदा! 💕 ऐसे शुरू हुई दोनों की फिल्मी लव स्टोरी.

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक आज 26 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। रुबीना ने अपनी शानदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज से टीवी इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। वहीं उनकी और अभिनव शुक्ला की जोड़ी को भी फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
पहली मुलाकात ‘छोटी बहू’ के सेट पर हुई….
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की पहली मुलाकात टीवी शो ‘छोटी बहू’ के सेट पर हुई थी। हालांकि, उस समय दोनों के बीच प्यार जैसी कोई बात नहीं थी। इसके बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए और काफी समय तक उनके बीच कोई खास रिश्ता नहीं रहा।
गणपति सेलिब्रेशन में फिर हुई मुलाकात…..
कई साल बाद रुबीना और अभिनव की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के गणपति सेलिब्रेशन में हुई। यही मुलाकात उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लेकर आई। अभिनव ने जब रुबीना को साड़ी में देखा तो वह उनकी खूबसूरती से काफी प्रभावित हुए। बताया जाता है कि अभिनव को रुबीना का पारंपरिक अंदाज बेहद पसंद आया और यहीं से उनके मन में रुबीना के लिए खास भावनाएं पैदा हुईं।
दोस्ती से प्यार तक पहुंचा रिश्ता…..
गणपति सेलिब्रेशन के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी। धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हुई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ समय बाद उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी करने का फैसला लिया।
2018 में की शादी…..
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी के बाद भी उनकी जोड़ी लगातार सुर्खियों में रही। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में दोनों ने साथ हिस्सा लिया, जहां उनके रिश्ते के कई पहलू दर्शकों के सामने आए। समय के साथ दोनों ने अपने रिश्ते में उतार-चढ़ाव का सामना किया, लेकिन आज भी दोनों अपनी फैमिली लाइफ और प्रोफेशनल जर्नी को लेकर चर्चा में रहते हैं।
आज हैं दो बेटियों के माता-पिता…..
रुबीना और अभिनव अब दो बेटियों के माता-पिता हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली से जुड़े खास पल शेयर करते हैं। रुबीना की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर फैंस की दिलचस्पी हमेशा बनी रहती है। रुबीना के जन्मदिन के मौके पर उनकी और अभिनव की यह फिल्मी लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में है। पहली मुलाकात से लेकर दोस्ती, प्यार और शादी तक का उनका सफर उनके फैंस के लिए काफी खास रहा है।
