Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Business
  • छोटे दुकानदार बने UPI के असली हीरो, सरकारी रिपोर्ट ने खोली डिजिटल पेमेंट की बड़ी कहानी…..
  • Business

छोटे दुकानदार बने UPI के असली हीरो, सरकारी रिपोर्ट ने खोली डिजिटल पेमेंट की बड़ी कहानी…..

Mazid Qureshi August 17, 2026 1 minute read

छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों ने UPI को गांव-गांव और गली-गली पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे में शामिल 94% छोटे कारोबारियों ने UPI अपनाया है। 📱💳

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

भारत में डिजिटल पेमेंट अब सिर्फ बड़े शहरों, मॉल या कॉरपोरेट दुकानों तक सीमित नहीं है। चाय की छोटी दुकान, मोहल्ले की किराना दुकान और सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले दुकानदार भी इस डिजिटल क्रांति का अहम हिस्सा बन चुके हैं। एक सरकारी स्टडी के आंकड़े बताते हैं कि छोटे कारोबारियों के बीच UPI की पहुंच बेहद तेजी से बढ़ी है। आज 10 रुपये की चाय हो या 50 रुपये की सब्जी, ग्राहक को जेब में कैश रखने की जरूरत नहीं पड़ती। दुकान पर लगा QR कोड स्कैन किया और कुछ ही सेकंड में भुगतान पूरा हो जाता है। डिजिटल पेमेंट को रोजमर्रा की खरीदारी का हिस्सा बनाने में इन छोटे कारोबारियों की भूमिका बेहद अहम रही है।

94 फीसदी छोटे दुकानदारों ने अपनाया UPI….

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की ओर से जारी एक सरकारी स्टडी में डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल की तस्वीर सामने आई है। सर्वे में शामिल छोटे कारोबारियों में 94 फीसदी ने UPI को अपनाया हुआ है। इस स्टडी में 15 राज्यों के कुल 10,378 लोगों को शामिल किया गया था। इनमें 6,167 यूजर्स, 2,199 मर्चेंट और 2,012 सर्विस प्रोवाइडर्स शामिल थे। आंकड़े बताते हैं कि UPI अब केवल शहरी बाजारों तक सीमित नहीं है। छोटे शहरों, कस्बों और स्थानीय बाजारों में भी चाय वाले, किराना दुकानदार, सब्जी विक्रेता और दूसरे छोटे कारोबारी QR कोड के जरिए पेमेंट स्वीकार कर रहे हैं।

डिजिटल पेमेंट से दुकानदारों को क्या फायदा हुआ….?

सरकारी स्टडी के मुताबिक, डिजिटल पेमेंट अपनाने वाले 72 फीसदी दुकानदार इससे संतुष्ट हैं। दुकानदारों ने तेज ट्रांजैक्शन, पेमेंट का रिकॉर्ड रखने में आसानी और कारोबार चलाने में सुविधा को इसके प्रमुख फायदे बताया। वहीं, 57 फीसदी दुकानदारों ने डिजिटल पेमेंट अपनाने के बाद बिक्री बढ़ने की बात कही। यह भी स्पष्ट किया कि बिक्री में हुई बढ़ोतरी का पूरा श्रेय केवल UPI को नहीं दिया जा सकता। डिजिटल पेमेंट का एक बड़ा फायदा यह भी है कि हर लेन-देन का रिकॉर्ड तैयार हो जाता है। ग्राहक के पास कैश नहीं होने पर भी खरीदारी जारी रहती है और दुकानदार को खुले पैसे रखने की परेशानी कम होती है।

सरकारी प्रोत्साहन योजना से मिली मदद….

छोटे कारोबारियों तक डिजिटल पेमेंट पहुंचाने में QR कोड के साथ-साथ सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं ने भी भूमिका निभाई। सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की थी, जिसे वित्त वर्ष 2024-25 तक जारी रखा गया। इस प्रोत्साहन से दुकानदारों और पेमेंट इकोसिस्टम से जुड़े बैंकों की लागत संबंधी बाधाओं को कम करने, नए मर्चेंट जोड़ने और डिजिटल पेमेंट को लेकर भरोसा बढ़ाने में मदद मिली।

9.3 करोड़ से बढ़कर 65.8 करोड़ हुए “UPI QR”….

UPI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ उसका इंफ्रास्ट्रक्चर भी तेजी से बढ़ा है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोत्साहन योजना की अवधि के दौरान UPI QR की संख्या करीब 9.3 करोड़ से बढ़कर 65.8 करोड़ हो गई। इसी अवधि में UPI पर काम करने वाले बैंकों की संख्या भी मार्च 2021 के 216 से बढ़कर मार्च 2025 में 661 हो गई। वहीं, थर्ड-पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स की संख्या 16 से बढ़कर 38 हो गई।

7 करोड़ तक मर्चेंट्स डिजिटल पेमेंट से जुड़े….

UPI की पहुंच का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि NPCI और Boston Consulting Group की एक रिपोर्ट के अनुसार, साउंडबॉक्स और इंटरऑपरेबल QR कोड ने करीब 6.5 करोड़ से 7 करोड़ मर्चेंट्स को डिजिटल पेमेंट से जोड़ने में मदद की है। इनमें बड़ी संख्या सड़क किनारे सामान बेचने वालों, चाय की दुकानों और मोहल्ले की किराना दुकानों की है।

UPI की कहानी सिर्फ बड़े ऐप्स की नहीं….

भारत की डिजिटल पेमेंट क्रांति को अक्सर बड़े पेमेंट ऐप्स और तकनीकी कंपनियों से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन इसकी असली पहुंच उस समय दिखाई देती है जब एक छोटी चाय की दुकान या सड़क किनारे सब्जी बेचने वाला भी ग्राहक से QR कोड के जरिए भुगतान स्वीकार करता है। यही छोटे दुकानदार भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम की जमीनी ताकत बन चुके हैं। UPI ने जहां पेमेंट को आसान बनाया है, वहीं छोटे कारोबारियों ने इसे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

🎯 Random Posts

  • कियारा आडवाणी को विग्नेश शिवन ने बताया “लकी”, एक्ट्रेस ने ठुकराई थी उनकी फिल्म, फिर हुआ कुछ ऐसा…..
  • Viral Video: अब लड्डू के लिए आंदोलन? Gen Alpha के बच्चे का भाषण सुनकर हंस पड़े लोग, स्कूल प्रशासन भी रह गया हैरान
  • भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के बीच रुपया मजबूत, दो सप्ताह बाद 88 के नीचे खुला – New Breaking Record
  • Tom Cruise और एना का रिश्ता हुआ पब्लिक, वायरल डेटिंग तस्वीरों ने मचाया धमाल – New Breaking
  • Chhindwara News: हाथी के पास जाना पड़ा भारी, दो युवक गंभीर घायल; वन विभाग ने शुरू की जांच
  • IRCTC Goa Tour Package 2026: सिर्फ ₹18,680 में फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना, IRCTC का शानदार ‘गोवा डिलाइट’ पैकेज
  • कुत्ते ने खा लिया लाखों का लॉटरी टिकट, मालकिन पहुंची कोर्ट; अमेरिका का अजीबोगरीब मामला चर्चा में
  • No Image
    यूपी में टेक्निकल असिस्टेंट के 2,759 पदों पर भर्ती, 22 मई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • जुलाई में बढ़ी महंगाई, प्याज 23% महंगा, LPG और खाने के तेल ने बढ़ाई रसोई की लागत….
  • उत्तराखंड: डॉ. अंबेडकर छात्रावास में दूषित भोजन का आरोप, कीड़ों वाला खाना खा रहे छात्र
  • IPL Most Maiden Overs: IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज, सिर्फ 4 ने किया ये कमाल
  • Ben Stokes Retirement: बेन स्टोक्स ने क्रिकेट को कहा अलविदा, रिटायरमेंट के बाद शेयर किया भावुक संदेश
  • अमेरिकी शटडाउन के बीच रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे सोने के दाम October 2025 – New Breaking Record
  • No Image
    नम्रता शिरोडकर ने महेश बाबू को दी शादी की 21वीं सालगिरह की खास बधाई
  • Insect Without Head: बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
Share

Post navigation

Previous: पटाया के क्लब में गोविंदा ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- ‘क्या दिन आ गए’…..
Next: Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे… ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved