जिंदा अजगर से स्किपिंग करती बच्ची का वीडियो वायरल, देखकर दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम रही हैं। वीडियो में एक छोटी बच्ची रस्सी की जगह जिंदा अजगर के ऊपर से स्किपिंग करती नजर आती है। यह नजारा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन गया है।
वीडियो में क्या दिख रहा है?
इस वायरल वीडियो में एक छोटी बच्ची हरे-भरे जंगल जैसे इलाके में खड़ी दिखाई देती है. उसके पास एक शख्स एक बड़े अजगर को दोनों हाथों से पकड़कर रखता है, और उसी अजगर को ठीक वैसे ही घुमाया जाता है जैसे रस्सी कूदने के लिए रस्सी को. सबसे चौकाने वाली बात तो ये है कि बच्ची पूरे आत्मविश्वास के साथ उस हिलते हुए अजगर के ऊपर से कूदती नजर आती है, बिल्कुल वैसे ही जैसे बच्चे आमतौर पर रस्सी से खेलते हैं. वीडियो में बच्ची न तो डरी हुई दिखती है और न ही घबराई हुई, बल्कि वह पूरे मजे के साथ इस खेलती नजर आती है. वीडियो में बच्ची के साथ साथ अजगर को पकड़े हुए शख्स भी पूरी तरह नीडर है. यही नजारा देखने वालों को हैरान कर देता है, क्योंकि आमतौर पर अजगर जैसे बड़े और खतरनाक माने जाने वाले सांप से एक माना जाता है.
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई मजेदार और चौंकाने वाले कमेंट किए।
- एक यूजर ने लिखा, “यह दुनिया की सबसे महंगी स्किपिंग रोप होगी।”
- दूसरे ने मजाक में कहा, “अजगर को छोड़ दो, बेचारा परेशान हो गया होगा।”
- एक अन्य यूजर ने लिखा, “आज की पीढ़ी खेल के नए-नए तरीके खोज लेती है।”
- वहीं कुछ लोगों ने वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि किसी भी जानवर को मनोरंजन का साधन नहीं बनाना चाहिए।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था या इसमें दिखाई गई घटना वास्तविक परिस्थितियों में हुई थी या नहीं। विशेषज्ञों के अनुसार, अजगर आमतौर पर बिना वजह हमला नहीं करते, लेकिन वे शक्तिशाली जंगली जीव हैं। उनके बेहद करीब जाना या उनके साथ किसी भी तरह का खेल करना गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसलिए किसी भी वायरल वीडियो की नकल करना खतरनाक साबित हो सकता है।
