Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Entertainment
  • भारती सिंह दूसरी बार बनीं मां, घर में आया नन्हा मेहमान
  • Entertainment

भारती सिंह दूसरी बार बनीं मां, घर में आया नन्हा मेहमान

Mazid Qureshi December 19, 2025 1 minute read

भारती सिंह दूसरी बार बनीं मां, घर में आया नन्हा मेहमान

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर कॉमेडियन और दर्शकों की चहेती लाफ्टर क्वीन भारती सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती ने 19 दिसंबर को एक बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

हालांकि अभी तक भारती और हर्ष की ओर से बेटे के जन्म को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इस खुशखबरी की पुष्टि की जा रही है।

शूटिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारती सिंह को आज सुबह अपने शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ की शूटिंग करनी थी। इसी दौरान उनका वॉटर बैग फट गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में भारती ने सुरक्षित रूप से बेटे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

बेटी चाहती थीं भारती, व्लॉग में जाहिर की थी इच्छा

गौरतलब है कि भारती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार काम करती नजर आईं। वह कई बार पैपराजी से बात करते हुए और अपने व्लॉग्स में अपनी भावनाएं साझा करती दिखीं। भारती ने कई मौकों पर कहा था कि वह चाहती हैं कि उनके बेटे गोला के लिए एक छोटी बहन आए। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में यह भी कहा था कि “गोला के बाद घर में गोली आनी चाहिए।”

हालांकि इस बार भी भारती के घर बेटे ने ही जन्म लिया है, लेकिन फैंस इस खुशखबरी से बेहद उत्साहित हैं।

2022 में पहली बार बने थे माता-पिता

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया साल 2022 में पहली बार माता-पिता बने थे। उनके पहले बेटे का नाम गोला उर्फ लक्ष्य है। उस वक्त भी भारती ने अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों तक काम जारी रखा था, जिसे लेकर उनकी खूब तारीफ हुई थी।

2017 में हुई थी भारती और हर्ष की शादी

भारती और हर्ष की लव स्टोरी इंडस्ट्री में काफी चर्चित रही है। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी। शादी के बाद यह कपल ना सिर्फ टीवी शोज़ में साथ नजर आया, बल्कि अपने व्लॉग्स और पॉडकास्ट के ज़रिए भी दर्शकों से जुड़ा रहा।

डिलिवरी से पहले यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि भारती ट्विन्स को जन्म दे सकती हैं, लेकिन अब साफ हो गया है कि उन्होंने जुड़वा नहीं, बल्कि एक बेटे को जन्म दिया है।

फैंस और इंडस्ट्री से मिल रहीं बधाइयां

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर आई इस खुशी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। फैंस उनके जल्द आधिकारिक अनाउंसमेंट का इंतज़ार कर रहे हैं।

🎯 Random Posts

  • No Image
    वीके सक्सेना के कार्यकाल पर ‘आप’ का हमला, सौरभ भारद्वाज बोले – “बे-आबरू होकर गए एलजी”
  • 5 स्टार होटल में 10 दिन ठहरा परिवार, 5.74 लाख का बिल देने से किया इनकार, ट्रैवल एजेंसी भी विवाद में…..
  • सोना 3300 और चांदी 5000 रुपये सस्ती, लगातार तीसरे दिन गिरे दाम, जानें आज का ताजा रेट…..
  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर फिर गरमाई यूपी की राजनीति, सीएम योगी के बयान पर AIMIM का पलटवार
  • Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी… गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है?
  • “मुश्किलों का सामना करना पड़ता है”, पति संग घरेलू हिंसा केस पर अदिति शर्मा ने तोड़ी चुप्पी…..
  • धनतेरस 2025: जानिए क्यों मनाते हैं, क्या है खासियत और आज का शुभ मुहूर्त
  • रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
  • Ujjain Robot Viral Video: दुकान के उद्घाटन में चीफ गेस्ट बना रोबोट, तिलक लगवाया और गमछा डालकर किया डांस, वीडियो वायरल
  • No Image
    तेलंगाना नगर निगम चुनाव मतदान जारी, 52 लाख से अधिक मतदाता कर रहे वोटिंग
  • ओरछा के जानकी जू मंदिर के सामने गंदे पानी से श्रद्धालु परेशान, पुजारी ने नगर परिषद पर लगाए गंभीर आरोप
  • No Image
    राम नवमी विशेष: काशी में नारायण को समर्पित बिंदु माधव मंदिर, ऋषि अग्निबिंदु की तपस्या से जुड़ी मान्यता
  • “कुणाल खेमू की ‘वाइब’ में क्यों आया ‘पठान’ और ‘टाइगर’ का नाम…? एक्टर ने बताई पूरी वजह”…..
  • “Homemade Ghee Lip Balm”: घी में इन 2 चीजों को मिलाकर घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे सॉफ्ट….
  • ‘लेनिन’ का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस: अखिल अक्किनेनी की फिल्म ने किया 68.94 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन….
Share

Post navigation

Previous: ‘कैंडी शॉप’ को लेकर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़, सोशल मीडिया पर यूजर्स का फूटा गुस्सा
Next: क्या अब भी RBI बदल रहा है 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट? जानिए पूरी सच्चाई
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved