🗳️ वोट के लिए साबुन उठाया और बैठकर मांजने लगे बर्तन! कोटा में निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण मुरारी कहार का अनोखा चुनाव प्रचार वीडियो वायरल है। बर्तन मांजने के बाद उन्होंने महिला के पैर भी छुए। 😲

राजस्थान के कोटा से चुनाव प्रचार का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण मुरारी कहार वोट मांगने के दौरान लोगों से अलग अंदाज में संपर्क करते नजर आ रहे हैं। प्रत्याशी ने एक घर में पहुंचकर न सिर्फ बर्तन मांजे, बल्कि महिला के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
वोट मांगने का अनोखा अंदाज…..
वायरल वीडियो में कृष्ण मुरारी कहार एक घर में पहुंचते दिखाई देते हैं। वहां वह साबुन लेकर जमीन पर बैठ जाते हैं और बर्तन साफ करने लगते हैं। प्रत्याशी को इस तरह बर्तन मांजते देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान नजर आते हैं। इसके बाद वह घर की महिला के पैर छूते हुए दिखाई देते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उनका यह अंदाज कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
वार्ड 33 से निर्दलीय उम्मीदवार हैं कृष्ण मुरारी…..
जानकारी के मुताबिक, कृष्ण मुरारी कहार कोटा के वार्ड नंबर 33 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। वोटरों तक पहुंचने के लिए वह पारंपरिक प्रचार से अलग तरीके अपनाते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे जनता से जुड़ने का अनोखा तरीका बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे चुनावी प्रचार का अलग अंदाज मान रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाया VIDEO…..
वीडियो में प्रत्याशी का बर्तन मांजना और इसके बाद महिला के पैर छूना सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की ओर से वोटरों को प्रभावित करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं, लेकिन कृष्ण मुरारी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो गया। फिलहाल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है और लोग प्रत्याशी के इस अनोखे चुनाव प्रचार पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
