Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • News
  • “गोविंदा से तलाक की अटकलें फिर तेज, बेटे यशवर्धन संग फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा”……
  • bollywood
  • News

“गोविंदा से तलाक की अटकलें फिर तेज, बेटे यशवर्धन संग फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा”……

Mazid Qureshi August 19, 2026 1 minute read

गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबरों ने फिर पकड़ा जोर! 😳 बेटे यशवर्धन संग फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो वायरल।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बुधवार सुबह सुनीता आहूजा को उनके बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ फैमिली कोर्ट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद दोनों के तलाक की पुरानी अटकलों ने फिर जोर पकड़ लिया है। फैमिली कोर्ट जाने की वजह को लेकर अभी तक गोविंदा या सुनीता आहूजा की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसे तलाक की पुष्टि के तौर पर देखना जल्दबाजी होगी।

बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता…..

वायरल वीडियो में सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ फैमिली कोर्ट से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह काफी गंभीर दिखाई दीं और उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की। वहीं यशवर्धन को पैपराजी से तस्वीरें नहीं लेने की अपील करते हुए देखा गया। गाड़ी में बैठते समय सुनीता ने कथित तौर पर कहा कि वे “बर्थडे मनाने आए थे”। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं को और बढ़ा दिया है।

‘2024’ से चल रही हैं अलग होने की खबरें…..

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में अनबन की खबरें पहले भी सामने आती रही हैं। 2024 में ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। बाद में फरवरी 2025 में गोविंदा के वकील और पारिवारिक मित्र ललित बिंदल ने कथित तौर पर तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने की बात स्वीकार की थी, लेकिन साथ ही यह भी कहा था कि दोनों साथ हैं और शादी खत्म होने की दिशा में नहीं बढ़ रही है। सुनीता आहूजा भी कई मौकों पर गोविंदा के साथ अपने रिश्ते को लेकर सफाई दे चुकी हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि वह और गोविंदा अलग-अलग घरों में क्यों रहते हैं। उनके मुताबिक, इसके पीछे गोविंदा का राजनीतिक काम और बेटी के बड़े होने के दौरान परिवार को प्राइवेसी देना जैसे कारण थे।

‘लॉक अप 2’ में पति के अफेयर्स पर बोली थीं सुनीता…..

हाल ही में सुनीता आहूजा ने ‘लॉक अप: सच या सजा 2’ में गोविंदा के कथित अफेयर्स को लेकर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि जब किसी से प्यार करते हैं तो कई चीजों को बर्दाश्त करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा था कि एक्टर और एक्ट्रेस के बीच अफेयर होना इंडस्ट्री में कोई नई बात नहीं है और किसी व्यक्ति को 24 घंटे नियंत्रित नहीं किया जा सकता।

रानी स्वर्णकार को लेकर भी हुआ था विवाद….

गोविंदा का नाम हाल ही में एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ भी जोड़ा गया। दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि, गोविंदा और रानी स्वर्णकार ने किसी रोमांटिक रिश्ते की सार्वजनिक पुष्टि नहीं की है। सुनीता ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए गोविंदा और रानी की नजदीकियों को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद दोनों के बीच कथित विवाद की खबरों ने भी तूल पकड़ा।

गोविंदा ने भी दिया था जवाब….

सुनीता की टिप्पणियों के बाद गोविंदा ने भी एक वीडियो संदेश के जरिए प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपने प्रोफेशनल काम में दखल दिए जाने पर आपत्ति जताई और कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए। गोविंदा ने यह भी कहा था कि उनकी उम्र को लेकर की जा रही टिप्पणियों का कोई आधार नहीं है और इंडस्ट्री में कई बड़े कलाकार अपने से कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम करते रहे हैं।

1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी….

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में शादी की थी। बताया जाता है कि दोनों ने करीब दो साल तक अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं किया था। बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उन्होंने अपनी शादी के बारे में खुलकर बताया। दोनों के दो बच्चे हैं—बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा।

क्या सच में हो रहा है तलाक….?

फिलहाल सुनीता आहूजा का फैमिली कोर्ट पहुंचना जरूर चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन सिर्फ इस वीडियो के आधार पर गोविंदा और सुनीता के तलाक की पुष्टि नहीं की जा सकती। कोर्ट जाने की वास्तविक वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

🎯 Random Posts

  • ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब ऑर्डर से पहले दिखेगी ‘Best Before’ डेट, सरकार का बड़ा कदम
  • एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आईपीओ की तैयारी तेज, 15% हिस्सेदारी बिक्री की योजना – New Breaking Record
  • “रुबीना दिलैक” को साड़ी में देखते ही फिदा हो गए थे अभिनव, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की फिल्मी लव स्टोरी……
  • केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: गर्मी में हुडी पहनने वाले शख्स ने ऐसे छोड़ दिए सबूत
  • No Image
    केंद्रीय बजट की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएगी बिहार भाजपा, मंडल से प्रमंडल तक बजट भाषण सुनने की रहेगी व्यवस्था
  • “क्या ₹5 हजार की EMI पर मिल जाएगी Royal Enfield Classic 350? जानें पूरा हिसाब…..”
  • बिहार में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए 80 पिंक बस सेवा की शुरुआत – Breaking New Record
  • No Image
    कैदियों को दिखाई जाएगी अवॉर्ड-विनिंग फिल्म ’23’, सुधार की कहानी को जेलों तक पहुंचाने की पहल; डीजी सौम्या मिश्रा ने की सराहना
  • वाराणसी में सीएम योगी का पहला जनता दरबार: शिकायतें सुनीं, बाढ़ प्रभावितों को दिया भरोसा – New Breakingn News
  • “हनुमान अंश” के नीम करौली बाबा बने शोभिनव सत्या, पहली पसंद नहीं थे एक्टर……
  • पटना हाईकोर्ट के फैसले पर क्यों छिड़ी बहस? जानिए कानून में बलात्कार और बलात्कार के प्रयास की परिभाषा क्या है
  • नागार्जुन की 100वीं फिल्म का होगा बड़ा ऐलान, बर्थडे पर खुलेगा ‘KING 100’ के असली टाइटल का राज…..
  • ग्वालियर में खुला नाला बना जान का खतरा, बारिश के बीच ई-रिक्शा हादसे ने खोली पोल
  • Mitchell Starc Record: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, अश्विन और डेल स्टेन के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे
  • ब्राजील के उपराष्ट्रपति बोले – दुनिया को चाहिए आयुर्वेद का शाश्वत ज्ञान, एस. जयशंकर से की मुलाकात
Share

Post navigation

Previous: “Axis Bank Credit Card” के नियमों में बड़ा बदलाव, 28 अगस्त से लागू होंगे नए नियम; जानें क्या बदला…..
Next: “क्या ₹5 हजार की EMI पर मिल जाएगी Royal Enfield Classic 350? जानें पूरा हिसाब…..”
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved