Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Entertainment
  • ‘बॉर्डर-2’ में रोल मिलने पर खुशी से रो पड़ी थी मेधा राणा, बताया कैसा रहा शूटिंग का अनुभव
  • Entertainment

‘बॉर्डर-2’ में रोल मिलने पर खुशी से रो पड़ी थी मेधा राणा, बताया कैसा रहा शूटिंग का अनुभव

Mazid Qureshi January 30, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

‘बॉर्डर-2’ में रोल मिलने पर खुशी से रो पड़ी थी मेधा राणा, बताया कैसा रहा शूटिंग का अनुभव मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर-2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म में लीड रोल्स की चर्चा हर कोई कर रहा है, लेकिन फिल्म में मेधा राणा ने भी महत्वपूर्ण रोल प्ले किया है। मेधा ने मेजर होशियार सिंह दहिया की पत्नी धनवंती देवी का रोल प्ले किया है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनेत्री खुद एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और वे उस डर और इमोशंस को जी चुकी हैं, जिन्हें फिल्म में दिखाया गया है। ‘बॉर्डर-2’ जैसी फिल्म में सेलेक्ट होने के अनुभव पर मेधा राणा ने आईएएनएस से कहा, “जब मुझे पहली बार कॉल आया तो मैं खुशी से रो पड़ी थी। फिल्म के लिए मैंने कई राउंड ऑडिशन दिए थे और कास्टिंग डायरेक्टर छाबड़ा सर ने मुझे बुलाकर सामने से बताया था कि मैं सेलेक्ट हो चुकी हूं। वो पल मेरे लिए सबसे प्यारा था और खुशी के मारे मैं बहुत रोई थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी फिल्म में मुझे काम करने का मौका मिलेगा। अब काम करने के बाद खुद पर धीरे-धीरे यकीन कर पा रही हूं। फिल्म में मेधा ने मेजर होशियार सिंह दहिया की पत्नी धनवंती देवी का किरदार निभाया है। अपने किरदार पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “ये किरदार इमोशनली बहुत स्ट्रांग था क्योंकि ये उन पत्नियों की हिम्मत को दिखाता है, जिन्होंने देश के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया। जब मुझे पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए दी गई तो मैं समझ गई कि किरदार बहुत सारी जिम्मेदारी और इमोशंस के साथ आता है।” अभिनेत्री ने आगे कहा, “मेरे परिवार की तीन पीढ़ियों ने आर्मी में सेवा दी है और मेरे पापा आज भी सेवाएं दे रहे हैं और यही कारण है कि इस फिल्म को पूरी जिम्मेदारी से निभाना मेरा फर्ज था। हमने भी उन इमोशंस को जिया है, जो फिल्म में पर्दे पर दिखाए गए हैं।” ‘बॉर्डर-2’ में ‘बॉर्डर’ से अलग क्या देखने को मिलेगा के सवाल पर मेधा ने बताया कि हर फिल्म का किरदार अलग है और इमोशन और हिम्मत से भरा है। फिल्म में प्यार, इमोशन, फैमिली, और हिम्मत को दिखाया गया है क्योंकि नहीं पता कि वापस कब लौट पाएंगे। चारों किरदार अलग हैं, लेकिन चारों कहानी ही पूरी फिल्म को बनाती हैं। फिल्म को लेकर खुद को तैयार करने के सवाल पर मेधा ने बताया कि जो मेरा किरदार है, वो मेरी नानी पहले जी चुकी हैं, क्योंकि 1971 के समय मेरी मां का जन्म हुआ था और नाना की पोस्टिंग बांग्लादेश में थी। मेरी नानी ने मुझे बहुत सारी कहानियां और टिप्स भी दीं, जिससे मुझे फिल्म के किरदार को निभाने में बहुत मदद मिली। वरुण धवन के साथ काम करने के एक्सपीरियंस पर मेधा ने कहा, “उनके साथ काम करके बहुत मजा आया और शूटिंग के समय काफी कुछ सीखने को मिला। सेट पर पहला दिन काफी नर्वसनेस के साथ बीता था, लेकिन वरुण ने काफी मदद की।”

🎯 Random Posts

  • सरकार के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन, MLB गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग; छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया
  • Maggi Case: 2 मिनट में बनने वाली मैगी के 2015 विवाद में बड़ा फैसला, दिल्ली हाई कोर्ट ने दुकानदारों को दी राहत…..
  • No Image
    फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में उतरे सुभाष घई, राजीव चिलाका की कंपनी से की बड़ी साझेदारी
  • भारत में तेजी से बढ़ रहा एआई तकनीकों का उपयोग: सीसीआई की स्टडी 2025 – New Breaking News
  • पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला: बंगाल में राजनीतिक हिंसा के दोषियों पर होगी कार्रवाई, कटवा रैली में बड़ा ऐलान
  • CJP Protest: कॉकरोच आंदोलन ही नहीं, भारत के इन ऐतिहासिक आंदोलनों ने भी बदली देश की दिशा
  • हमास सरेंडर करे, बंधकों को रिहा कर दे, तो समाप्त हो जाएगा गाजा युद्ध: इजरायली विदेश मंत्री – New Breaking News
  • Dhruv Jurel Tattoo: ध्रुव जुरेल के ‘जय जवान, जय किसान’ टैटू का क्या है मतलब? शतक के बाद किया खास सेलिब्रेशन
  • भारत दौरे से पहले पुतिन का 1 बड़ा बयान: मोदी की सराहना, अमेरिका पर निशाना – New Breaking News
  • Meerut Jail: जेल में बंद मुस्कान ने पुराने गानों की फरमाइश की, साहिल ने सुनने के लिए मांगे प्रेम गीत
  • 7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, BRICS समिट में पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात……
  • Surat Floods : जब सूरत में आई थी जलप्रलय, 10-15 फीट पानी में डूब गई थी डायमंड सिटी, हुआ था 1800 करोड़ का नुकसान…..
  • “श्रद्धा कपूर” की “ईठा” की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब “अक्षय कुमार” की फिल्म से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश….
  • Food Safety Tips : खाना ऑर्डर करने से पहले सिर्फ स्वाद नहीं, इन चीजों पर भी दें ध्यान….
  • सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को बड़ी राहत हाईकोर्ट के FIR और SIT जांच आदेश पर रोक – New Breaking
Share

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने पर पीएम मोदी ने सुनेत्रा पवार को दीं शुभकामनाएं
Next: देशभर के स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को मुफ्त सैनेटरी पैड अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने में राज्यों से मांगी रिपोर्ट
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved