Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • National
  • पिछले साल की तुलना में हेल्थ बजट बढ़ाया गया, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज : प्रो. डॉ. रीमा दादा
  • National

पिछले साल की तुलना में हेल्थ बजट बढ़ाया गया, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज : प्रो. डॉ. रीमा दादा

Mazid Qureshi February 2, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

पिछले साल की तुलना में हेल्थ बजट बढ़ाया गया, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज : प्रो. डॉ. रीमा दादा नई दिल्‍ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दिए जाने पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली की मीडिया सेल इंचार्ज प्रो. डॉ. रीमा दादा ने इसे बेहद सकारात्मक बताया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का हेल्थ बजट पिछले साल की तुलना में बढ़ाया गया है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बढ़े हुए बजट से एम्स में पेशेंट केयर, टीचिंग-लर्निंग, मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च को अधिक बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि एम्स का लगातार फोकस स्वास्थ्य सेवाओं की ऑपरेशनल और डेवलपमेंट जरूरतों को पूरा करने पर रहा है और यह बजट इन आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित होगा। इसके जरिए गंभीर और जटिल रोगों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा और लंबी प्रतीक्षा सूची को कम करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद एम्स में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में इस बजट से हेल्थ डिलीवरी सिस्टम को सशक्त बनाया जा सकेगा। उनके अनुसार, संस्थान में नए ऑपरेशन थिएटर बनाए जा रहे हैं, जिससे सर्जरी की प्रतीक्षा सूची में कमी आएगी और मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। डॉ. रीमा ने यह भी बताया कि एम्स अपनी साइबर सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर भी काम कर रहा है। इसके साथ ही फैकल्टी और स्टाफ की भर्ती की गई है, ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं दी जा सकें। उन्होंने कहा कि एम्स न केवल एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्र है, बल्कि यह एक बड़ा शिक्षण और अनुसंधान संस्थान भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय बजट-2026 एम्स को विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय बनने की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेगा। यहां मरीजों का इलाज करने के साथ-साथ रिसर्च और मेडिकल एजुकेशन पर भी बराबर ध्यान दिया जाता है, और यह हेल्थ बजट इन सभी क्षेत्रों में एम्स को सशक्त बनाएगा।

🎯 Random Posts

  • “नसीरुद्दीन शाह पर भड़कीं कंगना रनौत”, बोलीं- “खाती देश का हैं, लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए”…..
  • Thane Building Collapse: ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा ढहा, 10 वर्षीय मासूम की मौत से इलाके में शोक
  • कर्नाटक: ब्लैकमेल कर व्यापारी से 2.77 करोड़ रुपए वसूलने के आरोप में यूथ कांग्रेस नेता और उसका साथी गिरफ्तार
  • Seasonal Flu: सीजनल फ्लू होने पर क्या खाना चाहिए? जानिए कौन-सी चीजें दिलाएंगी फास्ट रिकवरी
  • “अनुपम खेर और किरण खेर” की शादी के 41 साल पूरे, एनिवर्सरी पर एक्टर ने लुटाया प्यार…..
  • मल्लिकार्जुन खरगे का 84वां जन्मदिन: पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं
  • जौहर का असली मतलब क्या है? इतिहास में क्यों जुड़ा है राजपूती आन-बान से, जानें पूरा विवाद
  • ‘शेखर टुनाइट’ को लेकर चर्चा में शेखर सुमन, करीब 14 साल बाद लेट-नाइट शो की दुनिया में दमदार वापसी
  • खटिया पर नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव; सड़क न होने से नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस
  • NEET UG री-एग्जाम में बायोमेट्रिक फेल होने पर घबराएं नहीं, जानिए NTA का क्या है बैकअप प्लान
  • 56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस…..
  • विधानसभा में विजय का फिल्मी अंदाज, DMK पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच किया खास इशारा; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
  • Kirti Azad on BJP: ‘पीड़िता को न्याय चाहिए, धर्म की राजनीति नहीं’, बरुईपुर केस पर बड़ा बयान
  • Delhi EV Policy: नई EV पॉलिसी लागू, क्या बंद हो जाएंगी पेट्रोल गाड़ियां? CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा खुलासा
  • No Image
    ग्रैविटी को चुनौती देती लद्दाख की ‘मैग्नेटिक हिल’, बिना इंजन के ऊपर चलती हैं गाड़ियां
Share

Post navigation

Previous: सड़कों पर नंगे पांव दौड़ने से लेकर ओलंपिक तक का सफर, साहस की मिसाल हैं दुती चंद
Next: एस जयशंकर का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा, महत्वपूर्ण खनिज को लेकर मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved