Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • uttar pradesh
  • क्या ताजमहल बनेगा 2027 चुनाव का बड़ा मुद्दा? कोर्ट की एंट्री के बाद तेज हुई राजनीति
  • uttar pradesh

क्या ताजमहल बनेगा 2027 चुनाव का बड़ा मुद्दा? कोर्ट की एंट्री के बाद तेज हुई राजनीति

Mazid Qureshi July 9, 2026 1 minute read

ताजमहल को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ताजमहल को तेजोमहालय बताए जाने वाले दावे पर केंद्र सरकार और ASI से जवाब मांगा है।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर ताजमहल को लेकर बहस तेज होती दिखाई दे रही है। दुनिया के सात अजूबों में शामिल आगरा का ताजमहल लंबे समय से इतिहास, संस्कृति और धार्मिक दावों को लेकर विवादों के केंद्र में रहा है। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा इस मामले में केंद्र सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से जवाब मांगे जाने के बाद यह मुद्दा फिर सुर्खियों में आ गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले यह विवाद सियासी रूप से भी महत्वपूर्ण विषय बन सकता है। हालांकि इस मामले पर अंतिम निर्णय न्यायालय के स्तर पर होना है, लेकिन राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों की प्रतिक्रियाओं ने बहस को और तेज कर दिया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और भारतीय पुरात्तव विभाग को नोटिस जारी कर ताजमहल के तेजोमहालय होने वाले दावे पर जवाब मांगा है. जिसके बाद इस मुद्दे को लेकर मामला गर्माते हुए दिखाई दे रहा है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे पर सत्ता और विरोधी पक्ष आमने सामने दिखाई दे सकते हैं. सियासी जानकारों का मानना है कि इससे खुद को हिन्दूवादी पार्टी बताने वाली भारतीय जनता पार्टी को फायदा हो सकता है. 

मुस्लिम जहां इसे मकबरा मानते हैं तो वहीं कुछ हिंदू संगठन और कुछ लेखक लंबे समय से दावा करते रहे हैं कि ताजमहल मूल रूप से भगवान शिव का प्राचीन मंदिर था, जिसे “तेजोमहालय” कहा जाता था। इन दावों को लेकर वर्षों से बहस और कानूनी याचिकाएं दायर होती रही हैं।

विशेषज्ञों की अलग-अलग राय

इस मामले पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पॉलिटिकल हेड डॉ. आरिफ का कहना है कि देश की सभी प्राचीन विरासत का अपना-अपना महत्व है और वह भारत की विराट व अद्भुत परंपरा को ही दर्शाते हैं. इनमें से एक ताजमहल भी है. वह भी सरकारी संस्थान की देखरेख में सकुशल संरक्षित हैं.  वैसे वर्तमान समय भारत के साथ-साथ दुनिया के लिए भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिकता, तकनीक की संभावनाओं पर ज्यादा आधारित है. यह बातें हमारे छात्रों युवाओं और मतदाताओं के एक बड़े वर्ग को भी प्रभावित करती है. इसलिए, अब किसी भी विरासत अथवा स्थल का नाम कुछ और होने से ज्यादा प्रभावशाली आम जन को अपने मूल भूत विषय प्रभावित करने वाले साबित हो सकते हैं.

2027 चुनाव में क्या बन सकता है मुद्दा?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में धार्मिक और सांस्कृतिक विषय पहले भी चुनावी बहस का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में ताजमहल-तेजोमहालय विवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। दूसरी तरफ लेखक और पत्रकार डॉ. भानुप्रताप सिंह का मानना है कि ‘ताजमहल में बहुत सारे ऐसे चिन्ह हैं जो ये प्रदर्शित करते हैं कि इसमें कहीं न कहीं हिन्दू वास्तुकला का प्रभाव रहा है. इसमें डमरू है. मछली हैं, राम का नाम भी लिखा हुआ हैं. इन सब बातों को देखते हुए और जो बहुत सारी किवदंतियां हैं कथाएं हैं इस कारण से उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है कि ये ताजमहल है या तेजोमहालय.’

उन्होंने कहा कि जाहिर है चुनाव में इसका फायदा हिन्दू वादी पार्टी के रुप में प्रसिद्ध भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाले हैं. दूसरा पक्ष भी इसका फायदा लेने का प्रयास करेगा. ताजमहल की बात आती है तो ये मामला हिन्दू-मुसलमान का हो जाता है ऐसे में ये एक बड़ा चुनावी मुद्दा हो सकता है. बता दें कि ये मामला अभी कोर्ट में चल रहा है लेकिन इस पर राजनीति होना तय है. इससे पहले बाबरी विध्वंस मामले पर भी इसी तरह की राजनीति देखने को मिल चुकी है. 

हालांकि चुनाव अभी दूर हैं और मतदाताओं के सामने विकास, रोजगार, कानून व्यवस्था, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे भी मौजूद हैं। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में यह विषय न्यायालय की सीमाओं तक रहता है या फिर चुनावी विमर्श का प्रमुख हिस्सा बनता है।

🎯 Random Posts

  • दर्शन के नाम पर वाराणसी में दंपत्ति से 4,000 रुपये की ठगी, पुलिस अधिकारी ने दिलाए वापस; वीडियो वायरल
  • “मुंबई में युवती ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पहचान छिपाकर संबंध और ब्लैकमेल करने का दावा”……
  • Kitchen Spices Safety Tips: क्या आपके किचन के मसाले खराब हो चुके हैं? इन संकेतों से करें पहचान
  • Toxic Trailer: यश की ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक्शन और थ्रिल से भरपूर है फिल्म की झलक….
  • Ravi Kishan के वायरल मीम्स पर बोले- ‘Gen Z ने मुझे अपना लिया’, बोले- ये तो पागलपन है …..
  • LPG Rate Today: मुंबई से भोपाल तक गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत…..
  • AAP-Congress Alliance: गोवा में भाजपा को चुनौती देने की तैयारी, AAP ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के दिए संकेत
  • Parenting Mistakes: माता-पिता की ये 7 गलतियां बच्चों का आत्मविश्वास कर सकती हैं कमजोर, समय रहते बदलें अपनी आदतें
  • Reasons Behind Wall Seepage: बदलते मौसम और मानसून में घर को सीलन से कैसे बचाएं? जानिए आसान और असरदार उपाय
  • पायल मलिक का बड़ा खुलासा: ‘हमें चाहिए एक दर्जन (12) बच्चे’, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस – New Breaking Record
  • Womens ICC Champions Trophy 2027: भारत को मिली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, श्रीलंका को लगा 188 करोड़ का झटका! जानें पूरा मामला
  • दिल्ली में भूकंप: 10 जुलाई 2025 की 15 बड़ी सुर्खियाँ – Breaking New Record
  • पीवीआर आईनॉक्स पर कांतारा का जादू: ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के साथ बड़े पर्दे पर दिखेगा नया अनुभव – New Breaking
  • Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद वायरल हुआ राजनाथ सिंह का पुराना बयान
  • ओप्पो रेनो 14 प्रो फर्स्ट इंप्रेशन: जानिए कीमत, डिज़ाइन, कैमरा और बैटरी डिटेल्स
Share

Post navigation

Previous: जन्मदिन पर घर लौटा शापूर जादरान का पार्थिव शरीर, काबुल एयरपोर्ट पर छलक पड़े खिलाड़ियों के आंसू
Next: Homemade Potato Chips: सिर्फ 2 आलू से बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी चिप्स, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved