Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Sports
  • जन्मदिन पर घर लौटा शापूर जादरान का पार्थिव शरीर, काबुल एयरपोर्ट पर छलक पड़े खिलाड़ियों के आंसू
  • Sports

जन्मदिन पर घर लौटा शापूर जादरान का पार्थिव शरीर, काबुल एयरपोर्ट पर छलक पड़े खिलाड़ियों के आंसू

Mazid Qureshi July 9, 2026 1 minute read

अफगानिस्तान क्रिकेट के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। भावुक कर देने वाली बात यह रही कि जिस दिन उन्हें अपना 39वां जन्मदिन मनाना था, उसी दिन उनका पार्थिव शरीर काबुल पहुंचा।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए 8 जुलाई का दिन बेहद भावुक और दुखद रहा। देश के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का पार्थिव शरीर उनके जन्मदिन के दिन काबुल पहुंचा, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को भावुक कर दिया। जिस दिन उन्हें अपना 39वां जन्मदिन मनाना था, उसी दिन उनका अंतिम सफर शुरू हुआ।

38 वर्षीय शापूर जादरान का 7 जुलाई को भारत में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

जन्मदिन पर पहुंचा पार्थिव शरीर

शापूर जादरान का जन्म 8 जुलाई 1987 को अफगानिस्तान के लोगर प्रांत में हुआ था। नियति का संयोग देखिए कि जिस दिन उनका जन्मदिन था, उसी दिन उनका पार्थिव शरीर काबुल एयरपोर्ट पहुंचा।

काबुल एयरपोर्ट पर उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेटर, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी, परिवार के सदस्य और प्रशंसक मौजूद रहे। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान, मोहम्मद नबी समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे जो उनके साथ खेल चुके थे. शापूर जब क्रिकेट में आए तब उन्होंने अपनी हाइट, लंबे बालों और तेज गति की गेंदबाजी के कारण सुर्खियां बटौरी थी, अपने करियर में उन्होंने गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को आउट किया. शापूर जादरान अफगानिस्तान क्रिकेट के शुरुआती सितारों में शामिल थे और उन्होंने टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

भारत में चल रहा था इलाज

जानकारी के अनुसार शापूर जादरान का इलाज दिल्ली-एनसीआर के एक अस्पताल में चल रहा था। वे इम्यून सिस्टम से जुड़ी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी।

डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और 7 जुलाई को उन्होंने अंतिम सांस ली।

शानदार अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड

शापूर जादरान ने अफगानिस्तान के लिए कुल 44 वनडे मुकाबले खेले, जिनमें 43 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 37 विकेट हासिल किए।

उन्होंने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी तथा 2012-13 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में भी हिस्सा लिया था।

आज होगी अंतिम विदाई

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार काबुल की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में उनके जनाजे की नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद मरंजन हिल स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

शापूर जादरान का निधन अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उन्होंने उस दौर में देश का प्रतिनिधित्व किया जब अफगानिस्तान क्रिकेट विश्व मंच पर अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था। उनकी यादें, उनके प्रदर्शन और क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण हमेशा खेल प्रेमियों के दिलों में जीवित रहेगा।

🎯 Random Posts

  • Ather Konarc : महंगे EV की छवि बदलेगी Ather? मेटल बॉडी और 200 KM तक रेंज के साथ आ सकता है सस्ता स्कूटर..
  • AC में घंटों बैठते हैं तो त्वचा को हो सकता है नुकसान, रूखा-बेजान चेहरा दिखे तो अपनाएं ये आसान उपाय…….
  • Pakistan Cricket Team: PCB में बड़ा फेरबदल, 7 खिलाड़ी और 2 कोच बाहर करने पर बोले मोहसिन नकवी…
  • Tata Play Fiber ₹900 Broadband Plan is Better Than Jio and Airtel in 2025
  • राम मंदिर चढ़ावा मामला: SIT रिपोर्ट में कई गड़बड़ियों का खुलासा, श्रद्धालुओं की संख्या और चढ़ावे में मिला बड़ा अंतर
  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर फिर गरमाई यूपी की राजनीति, सीएम योगी के बयान पर AIMIM का पलटवार
  • ENG vs PAK 2nd Test: लॉर्ड्स टेस्ट में इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने जताई नाराजगी
  • No Image
    माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल साउथ में एआई को बढ़ावा देने के लिए करेगा 50 अरब डॉलर का निवेश
  • हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी पर हमला: बुलंदशहर में युवकों ने डंडे से तोड़ा कार का शीशा, पहले भी मिल चुकी थीं धमकियां
  • Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला ज्यादा मरकरी और लेड, जानिए शरीर को कितना हो सकता है नुकसान
  • CJP Jantar Mantar Parliament March: जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान हंगामा, लाठीचार्ज के बीच छात्र का वीडियो वायरल
  • तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगी अंतरिम रोक
  • 3-4 डायरेक्टर्स ने किया रिजेक्ट, उसी गाने ने YouTube पर 78 मिलियन व्यूज से मचाया तहलका……
  • ‘चोरी नहीं रोक सके, हिंदू को दर्शन से रोक रहे हैं’, अयोध्या में नजरबंदी पर अजय राय का BJP पर बड़ा हमला
  • NEET री-एग्जाम का सेंटर अबूधाबी मिलने पर मचा बवाल, राहुल गांधी ने NTA पर साधा निशाना
Share

Post navigation

Previous: Delhi News: पति से अलग रह रही थी महिला, तीसरी मंजिल से गिरी अस्पताल में मौत
Next: क्या ताजमहल बनेगा 2027 चुनाव का बड़ा मुद्दा? कोर्ट की एंट्री के बाद तेज हुई राजनीति
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved