क्या अमिताभ बच्चन ले रहे हैं एक्टिंग से रिटायरमेंट? बिग बी ने खुद बता दिया पूरा सच! 😮 अपनी पोस्ट को लेकर उठी अटकलों पर अमिताभ बच्चन ने साफ किया कि वह काम से रिटायर नहीं हो रहे हैं. जानिए 'रिटायर' शब्द के पीछे की पूरी कहानी.......

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया और फैंस के बीच रिटायरमेंट की चर्चा तेज हो गई थी. अमिताभ बच्चन की एक ब्लॉग पोस्ट के बाद कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद वह अपने लंबे फिल्मी करियर से दूरी बनाने का विचार कर रहे हैं. अब बिग बी ने खुद इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए इन अफवाहों को खारिज कर दिया है.
अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट की खबरों पर क्या कहा…..?
अमिताभ बच्चन ने अपनी अगली ब्लॉग पोस्ट में स्पष्ट किया कि वह काम से रिटायर नहीं हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनकी पिछली पोस्ट में इस्तेमाल किया गया ‘रिटायर’ शब्द काम छोड़ने के संदर्भ में नहीं था, बल्कि सोने के लिए इस्तेमाल किया गया था. अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में सफाई देते हुए कहा कि इसका मतलब था कि वह अब सोने जा रहे हैं और लोगों को वहां आने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है. इस स्पष्टीकरण के बाद उनके फैंस को राहत मिली, क्योंकि रिटायरमेंट को लेकर लगाई जा रही अटकलों का कोई आधार नहीं रह गया.
पिछली ब्लॉग पोस्ट से शुरू हुई थी चर्चा…..
अमिताभ बच्चन अपनी ब्लॉग पोस्ट में अक्सर अपने विचार और दिनभर की घटनाओं से जुड़ी बातें साझा करते हैं. उनकी पिछली पोस्ट में कुछ ऐसी पंक्तियां थीं, जिन्हें लोगों ने अलग-अलग तरीके से समझ लिया. अमिताभ ने यह भी संकेत दिया था कि उनके ब्लॉग में लिखी बातों को कई बार गलत समझ लिया जाता है और उनके शब्दों का अलग अर्थ निकालकर रिपोर्ट किया जाता है. पोस्ट के अंत में उन्होंने ‘और मैं रिटायर हो गया’ जैसी बात लिखी थी. इसी के बाद उनके रिटायरमेंट को लेकर चर्चा शुरू हो गई. अपनी नई पोस्ट में बिग बी ने साफ कर दिया कि यहां ‘रिटायर’ का मतलब उनके अभिनय या प्रोफेशनल काम से दूरी बनाना नहीं था.
लगातार काम कर रहे हैं अमिताभ बच्चन…..
अमिताभ बच्चन लंबे समय से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. उम्र के इस पड़ाव पर भी वह लगातार अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स निभा रहे हैं. फिलहाल वह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं. इस क्विज शो के साथ उनका रिश्ता दो दशक से भी ज्यादा पुराना है. शो की शुरुआत साल 2000 में हुई थी और अमिताभ बच्चन इसके साथ शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं. उनकी होस्टिंग ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को भारतीय टेलीविजन के चर्चित क्विज शोज में एक खास पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है.
फैंस को मिली राहत…..
अमिताभ बच्चन की सफाई के बाद उनके फैंस के बीच रिटायरमेंट को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है. बिग बी ने अपने अंदाज में यह साफ कर दिया कि उनका फिलहाल काम से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है. यानी अमिताभ बच्चन की वह पंक्ति करियर के अंत का संकेत नहीं, बल्कि सोने से जुड़ा मजाकिया संदर्भ थी. महानायक के फैंस फिलहाल उन्हें आगे भी पर्दे और टेलीविजन पर सक्रिय देख सकेंगे.
