Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Business
  • RBI के पास पड़े हैं 86,917 करोड़ रुपये लावारिस, SBI सबसे आगे; जानिए किसका है इतना पैसा…..?
  • Business

RBI के पास पड़े हैं 86,917 करोड़ रुपये लावारिस, SBI सबसे आगे; जानिए किसका है इतना पैसा…..?

Mazid Qureshi August 12, 2026 1 minute read

RBI के पास पड़े हैं 86,917 करोड़ रुपये लावारिस! SBI सबसे आगे, जानिए आपका पैसा तो नहीं फंसा?

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

देश के बैंकों में बड़ी रकम ऐसी है, जिस पर लंबे समय से किसी ने दावा नहीं किया है. RBI के DEA फंड में 86,917 करोड़ रुपये की लावारिस जमा राशि है. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा SBI का है.

देश के बैंकिंग सिस्टम में हजारों करोड़ रुपये ऐसी जमा राशि के रूप में मौजूद हैं, जिन पर लंबे समय से किसी ग्राहक या उसके परिवार ने दावा नहीं किया है. राज्यसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक, 30 जून तक RBI के Depositor Education and Awareness (DEA) Fund में करीब 86,917 करोड़ रुपये की लावारिस जमा राशि थी. इस रकम में सरकारी और निजी दोनों बैंकों का पैसा शामिल है. सरकारी बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सबसे आगे है.

SBI के 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा….

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, SBI ने DEA Fund में करीब 20,040 करोड़ रुपये की लावारिस जमा राशि ट्रांसफर की है. इसके बाद दूसरे सरकारी बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करीब 7,585 करोड़ रुपये, केनरा बैंक के 6,830 करोड़ रुपये, बैंक ऑफ बड़ौदा के 5,848 करोड़ रुपये और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के 5,549 करोड़ रुपये शामिल हैं. इससे साफ है कि लंबे समय से निष्क्रिय खातों और जमा योजनाओं में बड़ी रकम पड़ी हुई है, जिसका असली हकदार अभी तक सामने नहीं आया है.

प्राइवेट बैंकों में ICICI सबसे आगे….

निजी बैंकों की बात करें तो ICICI Bank के पास सबसे ज्यादा लावारिस जमा राशि बताई गई है. बैंक की करीब 2,278 करोड़ रुपये की रकम DEA Fund में ट्रांसफर की गई है. इसके बाद HDFC Bank के करीब 1,912 करोड़ रुपये और Axis Bank के लगभग 1,734 करोड़ रुपये इस फंड में शामिल हैं.

कब पैसा लावारिस माना जाता है….?

सिर्फ बैंक अकाउंट में कुछ समय तक लेन-देन नहीं होने से पैसा तुरंत लावारिस नहीं हो जाता. नियमों के मुताबिक, अगर सेविंग या करंट अकाउंट में 10 साल तक कोई लेन-देन नहीं होता, तो उसमें जमा रकम अनक्लेम्ड डिपॉजिट की श्रेणी में आ सकती है. इसी तरह, अगर किसी टर्म डिपॉजिट की मैच्योरिटी के बाद 10 साल तक उस पर कोई दावा नहीं किया जाता, तो उसे भी लावारिस जमा राशि माना जा सकता है. इसके बाद बैंक निर्धारित प्रक्रिया के तहत यह रकम RBI के Depositor Education and Awareness Fund में ट्रांसफर करते हैं.

क्या लावारिस पैसा वापस मिल सकता है….?

हां, लावारिस जमा राशि का मतलब यह नहीं है कि ग्राहक या उसके कानूनी वारिस हमेशा के लिए उस पैसे से अपना अधिकार खो देते हैं. अगर बाद में खाताधारक या उसका कानूनी वारिस सही दस्तावेजों के साथ दावा करता है, तो बैंक के जरिए रकम वापस लेने की प्रक्रिया की जा सकती है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 30 जून तक ऐसे दावों के भुगतान के लिए DEA Fund से बैंकों को करीब 17,415 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके थे.

सरकार और RBI चला रहे हैं जागरूकता अभियान….

लावारिस जमा की बढ़ती रकम को कम करने के लिए RBI और बैंक समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाते हैं. बैंकों को ग्राहकों, नॉमिनी और कानूनी वारिसों तक पहुंचने तथा अनक्लेम्ड डिपॉजिट की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाने को कहा गया है. अगर आपके परिवार में किसी सदस्य का पुराना बैंक अकाउंट, FD या दूसरी जमा राशि है, जिसका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो उसके बारे में बैंक से जानकारी लेना फायदेमंद हो सकता है.

नोट: लावारिस जमा राशि को लेकर किसी भी दावे से पहले बैंक की आधिकारिक प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर लें.

🎯 Random Posts

  • No Image
    टी20 वर्ल्ड कप: एलन-साइफर्ट सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का काल बने थे, भारत के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड?
  • No Image
    राजामौली के मेगा प्रोजेक्ट ‘वाराणसी’ के लिए स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स को मिले एक्सक्लूसिव ब्रांड इंटीग्रेशन राइट्स
  • शाहिद अफरीदी ने PCB के बड़े बदलाव पर उठाए सवाल, बोले- ‘टी20 खिलाड़ियों से टेस्ट टीम कैसे बनेगी?’
  • सलमान खान से हुआ था सुभाष घई का बड़ा झगड़ा, हाथापाई तक पहुंची बात; फिर सलीम खान ने लगाई थी डांट…..
  • Viral Video: ‘छात्रों पर लाठी नहीं चला सकता’ कहकर नौकरी छोड़ने का दावा करने वाला युवक कौन? वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने दी सफाई
  • “Gen-Z” के प्रदर्शनों पर अली फजल ने दिया रिएक्शन, बोले- ‘लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार’……
  • AI से बनाया फर्जी NEET पेपर, 8 हजार लाइक्स ने बढ़ाया हौसला; पूछताछ में लॉ स्टूडेंट ने किए चौंकाने वाले खुलासे
  • Mango For Skin Care: चेहरे की टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं आम का ये आसान नुस्खा, स्किन दिखेगी दमकती हुई
  • धनतेरस 2025: जानिए क्यों मनाते हैं, क्या है खासियत और आज का शुभ मुहूर्त
  • ठाणे में पिज्जा खाने के बाद 34 लोग बीमार, कई बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • PF अकाउंट के 5 बड़े फायदे: बचत से लेकर टैक्स छूट तक, जानिए कैसे सुरक्षित होगा आपका भविष्य….
  • Side Effects of Eating Samosa: सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए, सेहत पर पड़ सकता है असर
  • ‘मैंने शराब छोड़ दी है…’ ब्रेकअप के बाद टूट गए थे विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना ने ऐसे संभाला…..
  • Surat Floods : जब सूरत में आई थी जलप्रलय, 10-15 फीट पानी में डूब गई थी डायमंड सिटी, हुआ था 1800 करोड़ का नुकसान…..
  • Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? बिना जहर के घर से बाहर भगाने के आसान और असरदार उपाय
Share

Post navigation

Previous: Flash Marriage Scam: भारत के पड़ोस में 3 करोड़ पुरुषों की ज्यादा संख्या से कैसे बढ़ा ‘फ्लैश मैरिज स्कैम’?
Next: Shoaib Akhtar Warning: इंग्लैंड टेस्ट से पहले शोएब अख्तर की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले- अंग्रेज वो गलती नहीं करेंगे जो वेस्टइंडीज ने की
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved