बदरीनाथ-केदारनाथ जाने वाले VIP श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत! 🙏 1100 रुपये का VIP दर्शन शुल्क फिलहाल हुआ बंद. दूसरे चरण की यात्रा तक मिलेगी छूट. आगे शुल्क फिर लगेगा या नहीं.........

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत के साथ ही VIP श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में प्रोटोकॉल के तहत आने वाले विशिष्ट अतिथियों से प्राथमिक दर्शन के लिए लिया जाने वाला 1100 रुपये प्रति यात्री शुल्क फिलहाल रोक दिया गया है। यह राहत फिलहाल यात्रा के दूसरे चरण तक जारी रहेगी।
1100 रुपये प्रति यात्री शुल्क पर लगी रोक……
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) की ओर से VIP श्रद्धालुओं के प्राथमिक दर्शन के लिए शुल्क व्यवस्था लागू की गई थी। इसके पीछे मुख्य वजह दोनों धामों में VIP श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और उससे मंदिर प्रशासन पर बढ़ रहा अतिरिक्त दबाव था। VIP दर्शन के दौरान सुरक्षा, प्रोटोकॉल और दर्शन व्यवस्था को संभालने में प्रशासन को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए 1100 रुपये प्रति यात्री शुल्क तय किया गया था। 15 सितंबर से शुरू हुए चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में इस शुल्क को फिलहाल नहीं वसूलने का फैसला किया गया है।
क्या हमेशा के लिए खत्म हुआ VIP दर्शन शुल्क……?
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि VIP दर्शन शुल्क को स्थायी रूप से समाप्त कर दिया गया है या नहीं। मंदिर समिति के अनुसार फिलहाल शुल्क पर रोक सिर्फ यात्रा के दूसरे चरण तक लागू है। यानी दूसरे चरण की यात्रा पूरी होने के बाद VIP श्रद्धालुओं से शुल्क दोबारा लिया जाएगा या नहीं, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। आगे की व्यवस्था को लेकर समिति बाद में निर्णय लेगी।
VIP दर्शन से मंदिर समिति को हुई कितनी आय…..?
VIP श्रद्धालुओं के प्राथमिक दर्शन की व्यवस्था से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में मंदिर समिति को अब तक अच्छी-खासी आय हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, बदरीनाथ धाम में 1,63,11,900 रुपये, जबकि केदारनाथ धाम में 67,37,500 रुपये की आय VIP प्राथमिक दर्शन व्यवस्था से प्राप्त हुई है। इससे साफ है कि VIP दर्शन के लिए निर्धारित शुल्क से मंदिर समिति को बड़ी राशि मिली है। हालांकि, फिलहाल दूसरे चरण में इस शुल्क की वसूली रोक दी गई है।
सामान्य श्रद्धालुओं की सुविधा पर भी जोर……
मंदिर समिति की प्राथमिकता सामान्य श्रद्धालुओं को बेहतर और जल्द दर्शन कराने की है। चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचते हैं। ऐसे में दर्शन व्यवस्था को सुचारू रखना मंदिर प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होती है। समिति का कहना है कि VIP प्राथमिक दर्शन की व्यवस्था को आगे गाइडलाइन बनाकर और पारदर्शी तरीके से दोबारा लागू किया जाएगा। इसके साथ ही सामान्य श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।
मुख्यमंत्री ने भी सामान्य श्रद्धालुओं के साथ किए थे दर्शन…..
खबर के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर सामान्य श्रद्धालुओं के मुख्य द्वार से दर्शन किए थे। उन्होंने कुछ ही मिनट में दर्शन कर बाहर आने का उदाहरण भी सामने रखा गया है। फिलहाल चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में VIP श्रद्धालुओं के लिए 1100 रुपये का प्राथमिक दर्शन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आगे यह व्यवस्था किस रूप में लागू होगी, इसका फैसला यात्रा के दूसरे चरण के बाद किया जा सकता है।
