रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू भी है करोड़ों में! 🚘🔥 BMW इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर बने रणवीर एक एड के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। जानें उनकी एड फीस और किन बड़े ब्रांड्स से जुड़े हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ अपने ब्रांड एंडोर्समेंट को लेकर भी चर्चा में हैं। अब BMW इंडिया ने उन्हें अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। रणवीर ने हाल ही में एक ग्रैंड इवेंट में BMW की नई 7 सीरीज रेंज को लॉन्च किया। रणवीर सिंह की लोकप्रियता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। वह कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं और विज्ञापनों के जरिए भी अच्छी-खासी कमाई करते हैं। यही वजह है कि उनकी एक एड फीस को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रहती है।
एक विज्ञापन के लिए कितनी फीस लेते हैं रणवीर……?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह पहले एक विज्ञापन के लिए करीब 4 से 7 करोड़ रुपये तक की फीस लेते थे। हालांकि, अलग-अलग ब्रांड, कैंपेन और डील के आधार पर उनकी फीस में बदलाव हो सकता है। वहीं, डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के हवाले से दावा किया गया है कि रणवीर ने हाल ही में एक प्रीमियम आयरिश व्हिस्की ब्रांड के विज्ञापन के लिए करीब 20 करोड़ रुपये तक की फीस ली थी। सोशल मीडिया पर ब्रांड प्रमोशन के लिए भी रणवीर की फीस काफी ज्यादा बताई जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, वह एक ब्रांड प्रमोशनल पोस्ट के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये तक चार्ज कर सकते हैं।
कई बड़े ब्रांड्स से जुड़े हैं रणवीर……
रणवीर सिंह लंबे समय से अलग-अलग कैटेगरी के बड़े ब्रांड्स का चेहरा रहे हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह Skoda Auto India और Maruti Suzuki NEXA से भी जुड़े रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता Pepsi, Bingo, Manyavar, boAt, Xiaomi India, Nerolac Paints, Kotak Mahindra Bank, Jhamtani और Bold Care जैसे ब्रांड्स के साथ एंडोर्समेंट कर चुके हैं। BMW इंडिया के साथ नई साझेदारी उनके ब्रांड पोर्टफोलियो को और मजबूत करती है। लग्जरी कार ब्रांड के साथ उनका जुड़ना उनकी मार्केट वैल्यू और लोकप्रियता को भी दर्शाता है।
फिल्मों में भी जारी है रणवीर की धूम……
रणवीर सिंह का फिल्मी करियर भी इस समय चर्चा में है। वह ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में नजर आ चुके हैं। सोर्स के मुताबिक, दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 3,100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। अब रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘प्रलय’ बताई जा रही है। इसका निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं और फिल्म में साउथ अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आएंगी। फिल्मों की सफलता और बड़े ब्रांड्स के साथ उनकी लगातार बढ़ती साझेदारी को देखते हुए रणवीर सिंह की कमाई और ब्रांड वैल्यू दोनों ही चर्चा में बने हुए हैं।
नोट : रणवीर सिंह की विज्ञापन फीस से जुड़े आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। किसी विज्ञापन या ब्रांड डील की वास्तविक फीस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार अलग हो सकती है।
