समय रैना ने किया रोस्ट तो शेरोन वर्मा ने दिया ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद! जानिए कौन हैं ये बेबाक कॉमेडियन......

कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ का नया एपिसोड सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस एपिसोड में शेरोन वर्मा पैनलिस्ट के तौर पर नजर आईं. समय रैना के रोस्ट का शेरोन ने ऐसा जवाब दिया कि कुछ पल के लिए समय भी चुप हो गए….
कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच है. शो के नए एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह, ओरी और शेरोन वर्मा पैनलिस्ट के तौर पर दिखाई दिए. इस दौरान शेरोन और समय के बीच जमकर मजेदार नोकझोंक देखने को मिली.
समय रैना ने शेरोन को किया रोस्ट….
एपिसोड की शुरुआत में समय रैना ने शेरोन वर्मा की तारीफ की, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों के बीच रोस्टिंग शुरू हो गई. समय ने शेरोन के बिहार से होने को लेकर मजाक किया. समय के इस अंदाज का शेरोन ने भी बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने समय की कश्मीरी पृष्ठभूमि को लेकर ऐसा पलटवार किया कि शो का माहौल और भी मजेदार हो गया.
शेरोन के जवाब से चुप हो गए समय….
शो में समय ने शेरोन को लेकर कई मजाक किए. इसके बाद शेरोन ने भी जवाब देते हुए कहा कि कम से कम उन्होंने अपनी मर्जी से अपना राज्य छोड़ा है. शेरोन की इस बात के बाद कुछ समय के लिए समय रैना के पास कोई जवाब नहीं रहा. इस पूरी नोकझोंक की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दर्शक शेरोन की हाजिरजवाबी और कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं.
कौन हैं शेरोन वर्मा….?
शेरोन वर्मा एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और इंटरनेट पर्सनैलिटी हैं. उन्हें ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के पहले सीजन से बड़ी पहचान मिली थी. शो में उन्होंने बिहार से जुड़े अपने अनुभवों और अपनी जिंदगी को लेकर कॉमेडी की थी. पहले सीजन के बाद शेरोन की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता तेजी से बढ़ी. वह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं.
कॉमेडी से पहले कर चुकी हैं कॉर्पोरेट जॉब….
स्टैंड-अप कॉमेडी में पहचान बनाने से पहले शेरोन वर्मा क्रिएटिव फील्ड में काम कर चुकी हैं. वह डिज्नी+ हॉटस्टार और द रैबिट होल जैसी कंपनियों में सीनियर क्रिएटिव एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने हैशटैग ऑरेंज में कॉपीराइटर के रूप में भी काम किया है. अब कॉमेडी और सोशल मीडिया के जरिए शेरोन ने अपनी अलग पहचान बना ली है. ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ में समय रैना के साथ उनकी मजेदार नोकझोंक ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है…..
