'DC' की सफलता के बाद वामिका गब्बी का बड़ा फैसला! 🎬 रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने अपनी फीस दोगुनी कर दी है। अब वह हर फिल्म के लिए करीब 6 करोड़ रुपये चार्ज कर सकती हैं।

फिल्म DC की सफलता के बाद अभिनेत्री वामिका गब्बी सुर्खियों में हैं। फिल्म की कामयाबी के बाद उन्होंने अपनी फीस दोगुनी करने का फैसला किया है। अब आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए उनकी फीस करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अभिनेत्री वामिका गब्बी इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रही हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी वह लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘DC’ में उनके काम को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की सफलता के बाद अब वामिका की फीस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
‘DC’ की सफलता के बाद बढ़ी डिमांड…..

DC के बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन के बाद वामिका गब्बी को कई नए प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं। अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम करने के लिए मेकर्स उनसे संपर्क कर रहे हैं। इसी बढ़ती डिमांड को देखते हुए अभिनेत्री ने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला किया है। तेलुगु123 की रिपोर्ट के मुताबिक, वामिका पहले एक फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज करती थीं। अब वह अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए करीब 6 करोड़ रुपये फीस लेने की तैयारी में हैं। हालांकि, इस फीस को लेकर अभिनेत्री या उनकी टीम की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फीस दोगुनी होने की चर्चा…..
अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो वामिका की फीस में यह काफी बड़ा इजाफा होगा। 3 करोड़ से सीधे 6 करोड़ रुपये तक पहुंचने का मतलब है कि उनकी फीस लगभग दोगुनी हो जाएगी। वामिका ने पिछले कुछ समय में कई अलग-अलग तरह के किरदारों के जरिए अपनी एक्टिंग क्षमता दिखाई है। यही वजह है कि अब उन्हें बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अच्छे प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं।
फीस को लेकर पहले भी खुलकर बोल चुकी हैं वामिका…..
वामिका गब्बी फिल्मों में पुरुष और महिला कलाकारों के बीच फीस के अंतर को लेकर अपनी राय पहले भी जाहिर कर चुकी हैं। जून 2026 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सवाल उठाया था कि महिला कलाकारों को केवल महिला होने की वजह से कम फीस क्यों मिलनी चाहिए। उनका कहना था कि फिल्म में अभिनेत्री का योगदान भी महत्वपूर्ण होता है और अगर फिल्म फ्लॉप होती है तो सिर्फ महिला कलाकार की फीस पर सवाल नहीं उठना चाहिए।
बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही ‘DC’….?
वामिका गब्बी की DC 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ लोकेश कनगराज नजर आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 14 दिनों में भारत में लगभग 62 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिलहाल वामिका के नए प्रोजेक्ट्स और उनकी कथित नई फीस को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। यदि 6 करोड़ रुपये की फीस वाली रिपोर्ट सही होती है, तो यह अभिनेत्री के करियर में एक बड़ी छलांग मानी जाएगी।
