महंगे फेशियल छोड़िए! 😍 जया किशोरी के बताए इस देसी स्किनकेयर नुस्खे में दही, बेसन और हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। जानिए कैसे बनाएं और लगाएं ये आसान उबटन। ✨

आजकल ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए लोग महंगे फेशियल और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर काफी पैसा खर्च करते हैं. लेकिन कई लोग अपनी त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खों को भी प्राथमिकता देते हैं. प्रसिद्ध कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने भी अपने एक इंटरव्यू में अपने साधारण स्किनकेयर रूटीन के बारे में बताया था.
दही, बेसन और हल्दी का इस्तेमाल…..
जया किशोरी के मुताबिक, वह रात में दही में थोड़ा सा बेसन और हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाती हैं. उन्होंने बताया था कि वह इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल बचपन से करती आ रही हैं और यह उनकी त्वचा को सूट करता है. इसके अलावा वह सामान्य मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का भी इस्तेमाल करती हैं.
कैसे तैयार करें देसी उबटन….?
इस उबटन को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है. सामग्री और तरीका इस तरह है:
- 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच ताजा गाढ़ा दही
- एक चुटकी कस्तूरी हल्दी
- 1 चम्मच गुलाब जल, अगर चाहें तो
इन सभी चीजों को एक कटोरी में अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 15 से 30 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद गीले हाथों से हल्के-हल्के छुड़ाकर पानी से चेहरा धो लें.
त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है….?
बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी हटाने में मदद कर सकता है. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को नमी देने और उसे मुलायम रखने में मदद करता है. वहीं हल्दी में मौजूद गुण त्वचा की देखभाल में उपयोगी माने जाते हैं. हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है. इसलिए चेहरे पर कोई भी घरेलू नुस्खा लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर है. संवेदनशील त्वचा या किसी तरह की एलर्जी होने पर त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लें.
जया किशोरी का पूरा स्किनकेयर रूटीन….
जया किशोरी ने यह भी बताया था कि वह सिर्फ घरेलू उबटन पर निर्भर नहीं रहतीं. वह मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं. उन्होंने अपने रूटीन में पर्याप्त नींद और संतुलित खान-पान को भी अहम बताया था.
नोट : यह लेख उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट और जया किशोरी द्वारा बताए गए रूटीन पर आधारित है. किसी भी घरेलू नुस्खे को त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखें.
