देबिना बनर्जी 103 डिग्री से ज्यादा बुखार से परेशान हैं. दवा के बाद भी बुखार लौट रहा है और बेटी में भी ऐसे ही लक्षण दिखे हैं.....

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी तेज वायरल बुखार की चपेट में हैं. उन्होंने बताया कि उनका तापमान 103 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर पहुंच गया था और दवा लेने के बावजूद बुखार वापस आ रहा है. अब उनकी बेटी में भी ऐसे ही लक्षण नजर आ रहे हैं.
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन दिनों अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह तेज वायरल बुखार से जूझ रही हैं. उनका बुखार 103 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर पहुंच गया था. दवा लेने के बाद भी बुखार बार-बार लौट रहा है. देबिना की हेल्थ अपडेट सामने आने के बाद उनके फैंस चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बेटी में भी कुछ ऐसे ही लक्षण दिखाई देने लगे हैं.
103 डिग्री से ऊपर पहुंचा बुखार….

देबिना बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी तबीयत की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वायरल बुखार काफी थका देने वाला और जिद्दी है. उनका तापमान 103 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर चला गया और दवा लेने के बावजूद बुखार दोबारा लौट रहा है. एक्ट्रेस ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए लोगों को भी अपना ख्याल रखने की सलाह दी है.
शरीर में दर्द से लेकर खांसी तक, ये लक्षण आए सामने….
देबिना के मुताबिक उन्हें तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द, ठंड लगना, नाक बंद होना और खांसी जैसी परेशानियां हो रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनका स्वाद पूरी तरह गायब हो गया है. एक्ट्रेस ने मुंबई के लोगों को भी सावधान रहने और अपनी सेहत का ध्यान रखने की अपील की है.
बेटी की तबीयत भी हुई खराब….
देबिना ने बताया कि उनकी बेटी में भी इसी तरह के लक्षण दिखाई देने लगे हैं. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी दोनों बेटियों में से किसकी तबीयत खराब हुई है. देबिना और उनके पति गुरमीत चौधरी दो बेटियों के माता-पिता हैं. उनकी बेटियों के नाम लियाना और दिविशा हैं.
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव….

देबिना बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी निजी जिंदगी की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने पति गुरमीत चौधरी और अपनी दोनों बेटियों के साथ बिताए खुशनुमा पलों की तस्वीरें साझा की थीं. इन तस्वीरों में परिवार के साथ वर्कआउट, पिलाटे्स और बेटियों के साइकिलिंग व स्केटिंग सीखने के पल नजर आए थे.
‘रामायण’ से मिली खास पहचान….
देबिना बनर्जी लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने ‘चिड़ियाघर’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘नच बलिए’, ‘लाफ्टर शेफ्स’ और ‘पति पत्नी और पंगा’ जैसे शोज में काम किया है. उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी के चर्चित शो ‘रामायण’ से मिली, जिसमें उन्होंने माता सीता का किरदार निभाया था. इस भूमिका के बाद वह घर-घर में पहचानी जाने लगीं. देबिना पिछली बार ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नजर आई थीं. फिलहाल फैंस उनकी तबीयत में जल्द सुधार की उम्मीद कर रहे हैं….
