सलमान खान और संजय दत्त की '7 डॉग्स' अब भारत में होगी रिलीज! 🎬 जानिए किस दिन सिनेमाघरों में आएगी ये इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर।

सलमान खान और संजय दत्त के फैंस के लिए बड़ी खबर है. मिडिल ईस्ट में रिलीज हो चुकी इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘7 डॉग्स’ अब भारतीय सिनेमाघरों में भी दस्तक देने वाली है. फिल्म में दोनों बॉलीवुड स्टार्स खास कैमियो में नजर आएंगे.
21 अगस्त को भारत में रिलीज होगी ‘7 डॉग्स’….
सलमान खान ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की इंडिया रिलीज को लेकर जानकारी शेयर की है. उनके मुताबिक, ‘7 डॉग्स’ 21 अगस्त 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का टीजर शेयर करते हुए सलमान खान ने अपने फैंस के साथ यह अपडेट साझा किया. फिल्म को लेकर जारी किए गए प्रमोशनल वीडियो में बड़े मिशन और जबरदस्त एक्शन की झलक देखने को मिलती है. ‘7 डॉग्स’ पहले मिडिल ईस्ट में रिलीज हो चुकी है और वहां इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब भारतीय दर्शक भी इस इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे.
“सलमान और संजय” का दिखेगा खास अंदाज…..
सलमान खान और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नहीं हैं, बल्कि दोनों कैमियो रोल में दिखाई देंगे. इसके बावजूद दोनों सुपरस्टार्स की मौजूदगी फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रही है. फिल्म के टीजर में संजय दत्त की झलक काफी दमदार अंदाज में दिखाई गई थी. वह एक्शन अवतार में नजर आए थे. वहीं सलमान खान की एंट्री ने भी फैंस का ध्यान खींचा. दोनों कलाकारों को एक साथ स्क्रीन पर देखना उनके फैंस के लिए खास होने वाला है, क्योंकि सलमान खान और संजय दत्त इससे पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.
क्या है ‘7 डॉग्स’ की कहानी…..?
फिल्म की कहानी इंटरपोल ऑफिसर खालिद अल-अज्जाजी के इर्द-गिर्द घूमती है. उसका सामना एक खतरनाक ग्लोबल क्राइम सिंडिकेट से होता है. कहानी में खालिद एक बड़े अपराधी घाली अबू दाऊद को पकड़ने की कोशिश करता है. इसी मिशन के दौरान कहानी में एक्शन, क्राइम और थ्रिल का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. फिल्म में करीम अब्देल अजीज और अहमद एज्ज प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जबकि सलमान खान और संजय दत्त स्पेशल कैमियो में नजर आएंगे.
इन डायरेक्टर्स ने बनाई है फिल्म…..
‘7 डॉग्स’ का निर्देशन बिलाल फलाह और आदिल एल अरबी ने किया है. दोनों इससे पहले भी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं. फिल्म का निर्माण सऊदी अरब की जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन तुर्की अल-शेख ने किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और संजय दत्त ने फिल्म के लिए रियाद में शूटिंग भी की थी.
फिर साथ दिखेंगे “सलमान-संजय”
सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती और ऑन-स्क्रीन जोड़ी लंबे समय से दर्शकों के बीच लोकप्रिय रही है. दोनों कलाकार ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’ और ‘ये है जलवा’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. अब ‘7 डॉग्स’ में दोनों की छोटी लेकिन खास मौजूदगी फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र रहने वाली है. खासतौर पर एक्शन थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों को फिल्म की इंडिया रिलीज का इंतजार रहेगा.
21 अगस्त को होगा बड़ा एक्शन…..
मिडिल ईस्ट में रिलीज के बाद अब ‘7 डॉग्स’ भारत में रिलीज के लिए तैयार है. 21 अगस्त 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचेगी. सलमान खान और संजय दत्त की मौजूदगी के कारण बॉलीवुड फैंस के बीच भी फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.
