Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Sports
  • CWG 2026 का भव्य समापन, भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी; अहमदाबाद करेगा मेजबानी
  • Sports
  • world

CWG 2026 का भव्य समापन, भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी; अहमदाबाद करेगा मेजबानी

Mazid Qureshi August 3, 2026 1 minute read

CWG 2026 का भव्य समापन, भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) का समापन रविवार को एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी के साथ हो गया। इस ऐतिहासिक मौके पर भारत के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी तब सामने आई, जब कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी आधिकारिक तौर पर भारत को सौंप दी गई। इसके साथ ही अहमदाबाद में होने वाले 2030 खेलों की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत भी हो गई।

भारत को मिला 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का अधिकार

समापन समारोह के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स का आधिकारिक ध्वज स्कॉटलैंड से भारत को सौंपा गया। यह पल भारतीय खेल इतिहास के लिए बेहद खास माना गया। कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा और स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। ध्वज हस्तांतरण के साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन अहमदाबाद में होगा।

क्लोजिंग सेरेमनी में भारत ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक तकनीक और विविधता का शानदार प्रदर्शन कर दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीत लिया। भारत की ओर से करीब 18 मिनट 27 सेकंड के सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन संगम देखने को मिला. प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन, ऋषभ शर्मा और भूमि त्रिवेदी की प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

‘वंदे मातरम’ से गूंज उठा स्टेडियम

ग्लासगो के OVO Hydro Arena में आयोजित समारोह के दौरान भारतीय सांस्कृतिक प्रस्तुति ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। ‘वंदे मातरम‘, ‘शिव स्तोत्र‘ और ‘सुनो गौर से दुनिया वालों‘ जैसे गीतों पर भारतीय दर्शकों ने जोरदार उत्साह दिखाया। विदेशी दर्शकों ने भी भारतीय संस्कृति और संगीत का भरपूर आनंद लिया।

अहमदाबाद 2030 की औपचारिक शुरुआत

कॉमनवेल्थ गेम्स के ध्वज का प्रतीकात्मक हस्तांतरण गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी को किया गया। इसके साथ ही अहमदाबाद 2030 की आधिकारिक शुरुआत हो गई। अब आने वाले वर्षों में खेलों के लिए बुनियादी ढांचे, स्टेडियम और अन्य तैयारियों पर तेजी से काम होने की उम्मीद है।

स्कॉटिश संस्कृति से हुई शुरुआत

समारोह की शुरुआत स्कॉटिश संस्कृति के रंगारंग कार्यक्रमों से हुई. अंतरराष्ट्रीय रॉक बैंड ‘सिंपल माइंड्स’, डांस ग्रुप ‘डायवर्सिटी’ और कई स्थानीय कलाकारों ने संगीत, नृत्य और विजुअल प्रस्तुति से माहौल को यादगार बना दिया. इसके बाद भारत के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दुनिया के सामने अहमदाबाद 2030 की पहली झलक पेश की.

जैस्मिन लैंबोरिया ने संभाला तिरंगा

एथलीटों की पारंपरिक परेड में भारतीय महिला मुक्केबाज जैस्मिन लैंबोरिया ने तिरंगा लेकर भारतीय दल का नेतृत्व किया। इस दौरान 74 कॉमनवेल्थ देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी एक साथ मैदान में उतरे और खेल भावना, दोस्ती और वैश्विक एकता का संदेश दिया।

🎯 Random Posts

  • पहली नजर में हुआ प्यार, 18 साल की उम्र में कर दिया शादी का प्रपोज! जानिए धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की खूबसूरत लव स्टोरी….
  • 176 करोड़ का पैकेज! कौन हैं C. विजयकुमार? जानिए कैसे बने भारत के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले IT CEO…..
  • ट्विशा शर्मा का नहीं होगा दोबारा पोस्टमार्टम |
  • Mumbai Rain: मूसलाधार बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव; IMD का रेड अलर्ट, प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
  • Himachal Politics: ‘गटर छाप’ टिप्पणी पर बढ़ा सियासी घमासान, विक्रमादित्य सिंह बोले- PM युवाओं को ‘फ्रेंड्स’ कहते हैं
  • टॉक्सिक ससुराल वालों से कैसे निपटें? रिश्ते बचाने के लिए एक्सपर्ट्स बताते हैं ये असरदार तरीके
  • Firefighter Proposal: जान बचाने के बहाने बुलाया, फिर सबके सामने किया शादी के लिए प्रपोज, फायरफाइटर का सरप्राइज देख गर्लफ्रेंड हुई भावुक
  • क्या होते हैं अजूबे? दुनिया में सात ही क्यों, 8वां अजूबा अब तक क्यों नहीं बन पाया?
  • “सीमा हैदर” की “YouTube” कमाई का वीडियो वायरल, हाथ में नोट लेकर बताई अपनी इनकम…….
  • No Image
    आईपीएल 2026: विराट कोहली आरसीबी के लिए खिताब डिफेंड करने की चुनौती के साथ बेंगलुरु पहुंचे
  • 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026: कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर, यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान..
  • No Image
    ‘क्योंकि सास…’ एक्टर सुमीत सचदेव ने 10 किलो वजन के साथ चढ़ीं 120 मंजिलें, स्मृति ईरानी का रिएक्शन वायरल…..
  • 3 महीने से खुला पड़ा था नाला, बारिश में सड़क और नाले का फर्क मिटा; ई-रिक्शा जा गिरा
  • Ancient Food Preservation: जब नहीं था फ्रिज तो खाना कैसे सुरक्षित रखते थे आदिमानव? बर्फ से लेकर दलदल तक, जानें हैरान करने वाले तरीके
  • जॉनसन एंड जॉनसन टैल्क केस: 76,000 दावों के निपटारे के लिए 5.5 अरब डॉलर का समझौता, क्या है पूरा मामला….?
Share

Post navigation

Previous: असम बाढ़ में फंसीं देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, भावुक होकर बोलीं- ‘कुछ भी नहीं बचा…’
Next: Normal Delivery Tips: नॉर्मल डिलीवरी के लिए कैसे करें तैयारी? टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने शेयर किया अपना अनुभव….
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved