IRCTC के 'गोवा डिलाइट' एयर टूर पैकेज में फ्लाइट, 4-स्टार होटल, ब्रेकफास्ट और डिनर जैसी शानदार सुविधाएं शामिल हैं। जानिए पैकेज की पूरी डिटेल।

अगर आप अगस्त या सितंबर में गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने यात्रियों के लिए ‘गोवा डिलाइट’ एयर टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में कम कीमत पर आने-जाने की फ्लाइट, 4-स्टार होटल में ठहरने, नाश्ता और डिनर सहित कई सुविधाएं दी जा रही हैं।
अगर आप बिना किसी झंझट के बजट में गोवा की यात्रा करना चाहते हैं, तो यह पैकेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
गोवा में किन-किन जगहों की सैर होगी?
यात्रा के दौरान पर्यटक गोवा के प्रसिद्ध समुद्र तटों जैसे कोलवा, कैंडोलिम, मीरामार, अंजुना और वरका बीच का आनंद ले सकेंगे. अरब सागर के किनारे बसे इन बीचों की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण पर्यटकों को यादगार अनुभव देगा. पहले बैच में 26 अगस्त को इंडिगो की फ्लाइट से हैदराबाद से गोवा (मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट) के लिए उड़ान भरी जाएगी. वापसी 29 अगस्त को गोवा से हैदराबाद होगी. वहीं दूसरे बैच में 9 सितंबर को प्रस्थान और 12 सितंबर को वापसी होगी. IRCTC के इस एयर टूर पैकेज का नाम ‘गोवा डिलाइट’ है और इसका पैकेज कोड SHA03 रखा गया है।
कितना होगा खर्च?
अगर पैकेज की कीमत की बात करें तो अगस्त बैच में ट्रिपल शेयरिंग पर प्रति व्यक्ति 21,000 रुपये, डबल शेयरिंग पर 21,500 रुपये और सिंगल ऑक्यूपेंसी पर 26,950 रुपये खर्च होंगे. वहीं सितंबर बैच में ट्रिपल शेयरिंग का किराया 18,680 रुपये, डबल शेयरिंग का 19,200 रुपये और सिंगल ऑक्यूपेंसी का 24,640 रुपये रखा गया है. बच्चों के लिए भी अलग-अलग श्रेणी के अनुसार स्पेशल शुल्क निर्धारित किया गया है.
पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?
IRCTC के इस टूर पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं दी जाएंगी, जिनमें शामिल हैं—
- हैदराबाद से गोवा और वापसी की फ्लाइट
- गोवा के 4-स्टार होटल नीलम्स द ग्रैंड में 3 रात का ठहराव
- प्रतिदिन नाश्ता और डिनर (कुल 3-3)
- एसी वाहन से स्थानीय दर्शनीय स्थलों की सैर
- ट्रैवल इंश्योरेंस
- IRCTC एस्कॉर्ट की सुविधा
- सभी लागू टैक्स
बजट में गोवा घूमने का शानदार मौका
यदि आप कम खर्च में गोवा की खूबसूरत बीच लाइफ, प्राकृतिक नजारों और स्थानीय संस्कृति का आनंद लेना चाहते हैं, तो IRCTC का गोवा डिलाइट एयर टूर पैकेज 2026 एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। फ्लाइट, होटल, भोजन और स्थानीय पर्यटन जैसी सुविधाएं एक ही पैकेज में मिलने से आपकी यात्रा न केवल सुविधाजनक बल्कि किफायती भी बन जाती है।
नोट: पैकेज की उपलब्धता, कीमत और यात्रा कार्यक्रम समय-समय पर बदल सकते हैं। टिकट बुक करने से पहले IRCTC द्वारा जारी आधिकारिक विवरण अवश्य जांच लें।
