बारिश में गीले जूतों को जल्दी और सुरक्षित तरीके से कैसे सुखाएं?

बारिश का मौसम जितना सुहाना होता है, उतनी ही परेशानी गीले जूतों की भी लेकर आता है. ऑफिस जाते समय, कॉलेज या बाजार में अचानक बारिश हो जाए तो जूते पूरी तरह भीग जाते हैं. कई लोग घर पहुंचते ही उन्हें धूप में रख देते हैं या हीटर के पास सुखाने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना हर बार सही नहीं होता. गलत तरीके से जूते सुखाने पर उनका आकार बिगड़ सकता है, गोंद ढीली पड़ सकती है और उनमें से बदबू भी आने लगती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके जूते जल्दी सूखें और लंबे समय तक अच्छे बने रहें, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
घर पहुंचते ही सबसे पहले करें ये काम
सबसे पहले जैसे ही घर पहुंचें, जूतों में भरा अतिरिक्त पानी निकाल दें. जूतों को हल्के से झटकें और फिर किसी सूखे तौलिये से बाहर और अंदर की नमी सोख लें. जितनी जल्दी अतिरिक्त पानी निकल जाएगा, जूते उतनी ही जल्दी सूखेंगे. इसके बाद जूतों के फीते और इनसोल निकाल दें. अक्सर इन दोनों हिस्सों में सबसे ज्यादा नमी रहती है. इन्हें अलग-अलग सुखाने से हवा अच्छी तरह लगती है और पूरा जूता जल्दी सूख जाता है. जब तक ये पूरी तरह सूख न जाएं, इन्हें वापस जूते में न लगाएं.
अखबार या पेपर टॉवल का करें इस्तेमाल
अगर जूतों के अंदर काफी पानी भर गया है, तो उनमें पुराने अखबार या पेपर टॉवल भर दें। कागज नमी को तेजी से सोख लेता है और जूतों को जल्दी सूखने में मदद करता है। यदि कागज पूरी तरह गीला हो जाए, तो कुछ घंटों बाद उसे बदल दें। बारिश के मौसम में यह सबसे आसान और प्रभावी घरेलू उपायों में से एक माना जाता है।
पंखे की हवा में सुखाएं
जूते सुखाने के लिए अच्छी हवा बहुत जरूरी होती है। उन्हें ऐसी जगह रखें जहां हवा का आवागमन बना रहे या फिर पंखे के सामने रख दें। सामान्य हवा में जूते धीरे-धीरे और सुरक्षित तरीके से सूखते हैं, जिससे उनके आकार और गुणवत्ता पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता।
अगर आपके पास सिलिका जेल के छोटे पैकेट हैं, जो नए जूतों या इलेक्ट्रॉनिक सामान के डिब्बों में मिलते हैं, तो उन्हें जूतों के अंदर रख सकते हैं। ये नमी को तेजी से सोखने में मदद करते हैं।
बारिश के मौसम में इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपके पास सिलिका जेल के छोटे पैकेट हैं, जो अक्सर नए जूतों या इलेक्ट्रॉनिक सामान के डिब्बों में मिलते हैं, तो उन्हें जूतों के अंदर रख सकते हैं. ये नमी को तेजी से सोखने में मदद करते हैं. वहीं, अगर कोई दूसरा विकल्प न हो तो कच्चे चावल से भरे डिब्बे में कुछ घंटों के लिए जूते रखे जा सकते हैं. चावल भी नमी कम करने में मदद करता है. जूते सूखने के बाद उनमें हल्का-सा बेकिंग सोडा छिड़ककर रातभर के लिए छोड़ दें. इससे नमी के कारण आने वाली बदबू काफी हद तक खत्म हो जाती है और जूते ताजगी बनाए रखते हैं.
अगर बारिश के मौसम में रोजाना बाहर निकलना पड़ता है, तो जल्दी सूखने वाले या वाटर-रेसिस्टेंट जूतों का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है. थोड़ी-सी सावधानी और सही तरीके से देखभाल करने पर आपके जूते न सिर्फ जल्दी सूखेंगे, बल्कि लंबे समय तक नए जैसे भी बने रहेंगे.
