Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Business
  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एआई युग में छलांग लगाने के लिए तैयार हैं: सेल्सफोर्स की अरुंधति भट्टाचार्य
  • Business
  • science/tech

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एआई युग में छलांग लगाने के लिए तैयार हैं: सेल्सफोर्स की अरुंधति भट्टाचार्य

Mazid Qureshi June 9, 2026 1 minute read

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एआई युग में छलांग लगाने के लिए तैयार हैं: सेल्सफोर्स की अरुंधति भट्टाचार्य

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एआई युग में छलांग लगाने के लिए तैयार हैं: सेल्सफोर्स की अरुंधति भट्टाचार्य नई दिल्ली, 9 जून। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपना रहे हैं और ग्राहक सेवा, परिचालन दक्षता तथा जोखिम मूल्यांकन को बेहतर बनाने के लिए नई पीढ़ी की तकनीकों को अपनाने के इच्छुक हैं। यह बात सेल्सफोर्स इंडिया और साउथ एशिया की प्रेसिडेंट एवं सीईओ अरुंधति भट्टाचार्य ने मंगलवार को कही। आईएएनएस के साथ एक खास इंटरव्यू में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पूर्व चेयरपर्सन ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने यह समझ लिया है कि उन्हें तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया के साथ कदम मिलाकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि इन बैंकों की एक खासियत यह है कि जब वे किसी बदलाव का फैसला कर लेते हैं, तो उसे तेजी से लागू भी करते हैं। उन्होंने कहा, “सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अब इस वास्तविकता को समझ रहे हैं कि उन्हें इस नए दौर का हिस्सा बनना होगा। इन बैंकों की अच्छी बात यह है कि जब वे कोई निर्णय लेते हैं, तो बहुत तेजी से आगे बढ़ते हैं।” अरुंधति भट्टाचार्य के अनुसार, कई सरकारी बैंक तकनीक को चरणबद्ध तरीके से अपनाने के बजाय सीधे अत्याधुनिक तकनीकों तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। यह उनके डिजिटल बदलाव को तेजी से अपनाने के इरादे को दर्शाता है। उन्होंने खास तौर पर “एजेंटिक एआई” की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। यह ऐसी एआई तकनीक है जो स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकती है और उपयोगकर्ताओं के साथ संवाद भी कर सकती है। उनका मानना है कि यह बैंकिंग क्षेत्र में ग्राहक सेवा को काफी बेहतर बना सकती है। उन्होंने कहा, “एजेंटिक एआई विशेष रूप से ग्राहक सेवा के लिए बेहद उपयुक्त है, जो बैंकिंग क्षेत्र में लंबे समय से एक चुनौती रही है।” भट्टाचार्य ने बताया कि एआई बैंकों की अंडरराइटिंग प्रक्रिया (ऋण मूल्यांकन) को मजबूत बना सकता है। यह विभिन्न स्रोतों से डेटा का विश्लेषण करके संभावित जोखिमों की पहचान कर सकता है और निर्णय लेने में होने वाली गलतियों को कम कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक परिचालन दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ बैंकों को ग्राहकों के साथ अधिक प्रभावी तरीके से जुड़ने में भी मदद करेगी। इसके अलावा, एआई-आधारित उपकरण बैंकों को अधिक ग्राहकों तक पहुंच बनाने, व्यक्तिगत सेवाएं प्रदान करने और कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायता कर सकते हैं। अरुंधति भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया कि सेल्सफोर्स ने अपने सपोर्ट सिस्टम में एजेंटिक एआई शामिल करने के बाद ग्राहक सहभागिता में बढ़ोतरी देखी है। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “जब हमने अपनी हेल्पलाइन में एजेंटिक एआई की परत जोड़ी, तो हमने पाया कि ग्राहक पहले से ज्यादा सवाल पूछने लगे क्योंकि उन्हें उपयोगी जवाब मिल रहे थे। यही सिद्धांत बैंकिंग क्षेत्र में भी लागू हो सकता है।” भट्टाचार्य ने आगे कहा कि आने वाले समय में एआई बैंकिंग क्षेत्र के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वित्तीय संस्थान ग्राहक सेवा, ऋण वितरण, जोखिम प्रबंधन और संचालन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इसके उपयोग की संभावनाओं का लगातार अध्ययन कर रहे हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एआई युग में छलांग लगाने के लिए तैयार हैं: सेल्सफोर्स की अरुंधति भट्टाचार्य नई दिल्ली

🎯 Random Posts

  • फतेहपुर में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष: बड़े भाई ने छोटे भाई की ले ली जान, गांव में मचा हड़कंप
  • बारिश के बाद घर में सीलन की बदबू से हैं परेशान? इन आसान तरीकों से घर को रखें फ्रेश
  • “Starbucks में फिर छंटनी की तैयारी, 200 से ज्यादा कर्मचारियों पर गिरी गाज”; जानें क्यों लिया गया फैसला…..
  • Raksha Bandhan 2026: खान सर के हाथों में 5 किलो राखियां, छात्रों के साथ ऐसे मनाया रक्षाबंधन
  • “AI की रेस में ट्रंप का बड़ा बयान, बोले – ‘जो एआई जीतेगा, वही जीतेगा’, चीन-कनाडा पर भी रखी बात”……
  • गाजा में युद्ध समाप्ति की कोशिश: ट्रंप और अरब नेताओं की बहुपक्षीय बैठक – New Breaking News
  • पद्मश्री सम्मान के दौरान रोहित शर्मा को देख भावुक हुईं रितिका, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
  • वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI — मैच रेफरी निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र; श्रीलंकाई खिलाड़ी के कंधे पर हाथ रखना
  • PF अकाउंट के 5 बड़े फायदे: बचत से लेकर टैक्स छूट तक, जानिए कैसे सुरक्षित होगा आपका भविष्य….
  • TOP 10 NATIONAL NEWS OF INDIA 2 JULY 2025
  • अमेरिकी शटडाउन के बीच रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे सोने के दाम October 2025 – New Breaking Record
  • Hardik Pandya News: हार्दिक पांड्या ने छोड़ा मुंबई का घर, अब हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; जानिए क्या है बड़ी वजह
  • Homemade Collagen Cream: चावल, अलसी और एलोवेरा से बनाएं होममेड क्रीम, जानें झुर्रियों और ग्लो को लेकर क्या है दावा…..
  • तेलंगाना में वाहनों की जांच के दौरान ट्रक ने परिवहन अधिकारी को कुचला
  • 11KV लाइन की चपेट में आया युवक, जोरदार धमाके के साथ छत से उछलकर नाले में गिरा; मौके पर मौत
Share

Post navigation

Previous: भारत में 2026 की तीसरी तिमाही में 60 प्रतिशत नियोक्ता नई भर्तियां निकालेंगे : रिपोर्ट
Next: केंद्र ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में डिफेंस की जमीन पर पहले बड़े सोलर पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved