Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • News
  • मेरठ में चलती डबल डेकर एसी बस में लगी भीषण आग, 26 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
  • crime news
  • News

मेरठ में चलती डबल डेकर एसी बस में लगी भीषण आग, 26 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

Mazid Qureshi June 26, 2026 1 minute read

मेरठ में जयपुर से हरिद्वार जा रही बस में अचानक भीषण आग लग गई। बाइक सवार की सतर्कता और ड्राइवर की सूझबूझ से यात्रियों की जान बच गई। कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर राख हो गई।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दौराला थाना क्षेत्र के दादरी फ्लाईओवर के पास जयपुर से हरिद्वार जा रही एक डबल डेकर एसी बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार 26 यात्रियों ने समय रहते खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई और जलकर राख हो गई।

बाइक सवार की सतर्कता से बची यात्रियों की जान

पुलिस के अनुसार, बस के पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने सबसे पहले बस से धुआं निकलते देखा। उसने तुरंत बस को ओवरटेक कर चालक को इसकी जानकारी दी। चालक ने बिना देर किए बस को सड़क किनारे रोक दिया और यात्रियों को तुरंत नीचे उतरने के लिए कहा।

यात्रियों ने घबराहट के बीच खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सभी यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद बस में तेज आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी डबल डेकर बस आग की चपेट में आ गई। लगभग 20 से 25 मिनट के भीतर बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग से उठता धुएं का घना गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि वे सफल नहीं हो सके।

कैसे हुआ हादसा…

जयपुर के सूर्य नगर कॉलोनी के रहने वाले बस ड्राइवर राजेंद्र कुमार ने बताया- मैं रात 10 बजे राजस्थान रोडवेज की डबल डेकर AC बस (RJ14PF 2607) लेकर हरिद्वार के लिए निकला था। मेरे साथ सीकर के रहने वाले परिचालक रामकुमार हुड्डा भी थे। सुबह करीब 7 बजकर 10 मिनट पर बस मेरठ-मुजफ्फरनगर के बार्डर के पास पहुंची थी।

तभी शॉर्ट सर्किट से पीछे की ओर धुआं उठा। इसी समय एक बाइक सवार ने भी बताया कि पीछे धुआं उठ रहा है। ड्राइवर ने कहा- मैंने फ्लाईओवर से उतरते ही बस को साइड में लगा दिया। अपने साथी परिचालक से सवारियों को बाहर लाने के लिए बोला। तुरंत सवारियां दरवाजे और खिड़कियों से कूदने लगे। जैसे ही सभी यात्री उतर गए। मैंने पीछे डिग्गी में रखे यात्रियों के सामान को निकाला।

देखते-देखते बस में आग पूरी तरह से फैल गई। हम लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। लेकिन 20 से 25 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।

दूसरी बस से भेजे गए यात्री

हादसे के बाद सभी यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह घटना एक बार फिर लंबी दूरी की बसों के नियमित तकनीकी निरीक्षण और सुरक्षा मानकों के पालन की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

🎯 Random Posts

  • खटिया पर नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव; सड़क न होने से नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस
  • राहुल गांधी के जन्मदिन पर थलापति विजय का संदेश, बोले- लोकतंत्र और जनता के हित में उठाते रहें आवाज
  • Milk Mistakes: इन पांच गलतियों से फट जाता है दूध, ऐसे रखें ध्यान
  • Rohini Building Collapse: दिल्ली के रोहिणी में बारिश के बीच ढही 4 मंजिला इमारत
  • मथुरा नाव हादसा: पंजाब प्रशासन की टीम वृंदावन पहुंची, घायलों से मिली; 11 की मौत, कई अब भी लापता
  • विदेश पैसा भेजते हैं? इनकम टैक्स की नजर से बचने के लिए इन दस्तावेजों को रखें सुरक्षित…..
  • No Image
    “डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोटो के लिए ₹80 लाख! हर्ष गोयनका का पोस्ट हुआ वायरल, जानें क्या है पूरा मामला”……
  • भारत इनोवेट्स 2026: सिलिकॉन वैली में बढ़ा भारत का सम्मान, एआई और स्टार्टअप्स ने दिलाई नई पहचान
  • सोनम वांगचुक के समर्थन में आए अन्ना हजारे, सरकार से बोले- संवाद कीजिए, सब्र की परीक्षा न लें
  • Alia Bhatt Supports Student Protest: सलमान खान के बाद आलिया भट्ट ने भी छात्रों के समर्थन में साझा किया भावुक संदेश….
  • Donald Trump vs Giorgia Meloni: मेलोनी को लेकर ट्रंप की नई सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
  • No Image
    नोएडा में अंतर्राज्यीय मोबाइल स्नेचिंग व वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
  • Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? Volkswagen ला रही सस्ती सब-4 मीटर SUV, 2027 में हो सकती है लॉन्च……
  • TMKOC के बाघा के घर मातम, पिता अरविंद वेकारिया ने दुनिया को कहा अलविदा
  • Moringa Mutton Curry Recipe: घर पर कैसे बनाएं मोरिंगा-मटन की सब्जी? दोगुना आएगा स्वाद
Share

Post navigation

Previous: खुशबू सुंदर की बेटी बनीं दुल्हन, शादी में दिखा साउथ-बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार जमावड़ा
Next: EU बैठक में 3 महीने के बेटे को गोद में लेकर पहुंचीं स्वीडन की मंत्री, दिया बड़ा संदेश
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved