Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • trending
  • बिहार में 10 फीट लंबे कोबरा के रेस्क्यू का वीडियो वायरल, महिला स्नेक रेस्क्यूअर की बहादुरी ने जीता लोगों का दिल
  • trending

बिहार में 10 फीट लंबे कोबरा के रेस्क्यू का वीडियो वायरल, महिला स्नेक रेस्क्यूअर की बहादुरी ने जीता लोगों का दिल

Mazid Qureshi July 18, 2026 1 minute read

बिहार के बगहा में एक घर से निकले विशालकाय सांप का रेस्क्यू वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला स्नेक रेस्क्यूअर की हिम्मत और सूझबूझ ने लोगों को हैरान कर दिया।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

बिहार के बगहा से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला बेहद शांत अंदाज में एक विशालकाय सांप को संभालती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह सांप करीब 10 फीट लंबा था और एक घर में घुस गया था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वीडियो सामने आने के बाद लोग महिला की हिम्मत, आत्मविश्वास और रेस्क्यू कौशल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

घर में दिखा विशाल सांप, मच गई दहशत

जानकारी के अनुसार, यह घटना बिहार के बगहा क्षेत्र के विशाहा गांव की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घर में एक बड़े सांप को देखा, जिसके बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया।

सांप के घर में होने की सूचना मिलने पर प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर जानकी देवी को बुलाया गया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और उसे लोगों से दूर ले गईं।

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला बीच सड़क पर करीब 10 फीट लंबे किंग कोबरा को अपने शरीर पर लपेटे हुए नजर आती है. वीडियो में वह बिना डरे और बिना घबराए सांप को पकड़कर खड़ी दिखाई देती है. इसी दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति कहता है, देखिए भाई, ये किंग कोबरा है. कितना बड़ा सांप है. अभी एक आदमी के घर में निकला था. अगर इसे समय पर नहीं पकड़ा जाता तो किसी की जान भी जा सकती थी. देखिए, कितना बड़ा है. इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है.

सोशल मीडिया पर मिली खूब सराहना

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग महिला की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं.  एक यूजर ने लिखा, क्या बहादुर महिला है.  वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ये तो सच में आयरन लेडी निकली, एक अन्य यूजर ने लिखा, भाई, मैं तो वीडियो देखकर ही डर गया. वहीं एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, इस महिला को देखकर लग रहा है जैसे ये रोज किंग कोबरा के साथ खेलती हो.

विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी सांप को पकड़ना बेहद जोखिम भरा काम होता है। आम लोगों को कभी भी सांप पकड़ने या उसे छूने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। जब किसी घर, खेत या आबादी वाले क्षेत्र में सांप दिखाई दे, तो स्थानीय वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम से संपर्क करना सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है। स्नेक रेस्क्यू केवल लोगों की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वन्यजीव संरक्षण का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रशिक्षित रेस्क्यूअर सांपों को नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षित स्थानों पर छोड़ते हैं, जिससे पारिस्थितिक संतुलन भी बना रहता है।

🎯 Random Posts

  • डिप्रेशन के कारण बाल खाने लगी 20 साल की युवती, पेट से निकला 62 सेंटीमीटर लंबा बालों का गुच्छा; वजन घटकर रह गया 25 किलो
  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “पहलगाम हमले पर मलेशिया PM के बयान से पाकिस्तान में हलचल, बिलावल भुट्टो ने भारत पर साधा निशाना”…..
  • Raksha Bandhan 2026: पुराने ब्लाउज को दें डिजाइनर लुक, इन आसान DIY टिप्स से घर बैठे करें मेकओवर….
  • फकीर की आवाज से मिली प्रेरणा, 13 साल की उम्र में स्टेज पर छा गए मोहम्मद रफी, ऐसे बने बॉलीवुड के सुरों के सरताज….
  • SIP का Rule-40 क्या है? 21 साल की उम्र से शुरू करें तो ऐसे बन सकता है 2 करोड़ का फंड…..
  • दुनिया का 17% कच्चा तेल होने के बावजूद क्यों बर्बाद हुआ वेनेजुएला ? जानें पूरी कहानी……
  • ‘नगर निगम ग्वालियर’ लिखे प्राइवेट डंपर का खुलासा, मौके पर ही जब्ती के आदेश
  • International Chess Day 2026: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
  • Delhi Laxmi Yojana News: दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी, पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500; 1 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण
  • Gold Loan : सोने से खड़ा हुआ अरबों का कारोबार, मुथूट और मणप्पुरम परिवार की ऐसे बढ़ी दौलत…..
  • समुद्र किनारे प्रेमी संग घूम रही थी महिला, अचानक गिरी बिजली और चली गई जान; खौफनाक वीडियो वायरल
  • No Image
    अयोध्या : रामनवमी पर रामलला का ‘सूर्य तिलक’, पीएम मोदी भी बने दिव्य नजारे के साक्षी
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज : जायसवाल ने लगाया 7वां टेस्ट शतक, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
  • What Does Your Mulank Say About Your Luck Find Out Now
Share

Post navigation

Previous: सोसाइटी में लिफ्ट बनी ‘रिंग’, दो लोगों के बीच जमकर हुई मारपीट; CCTV वीडियो वायरल
Next: सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ही क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? जानिए इसके पीछे की पूरी वजह
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved