बप्पा के लिए खास गोल्डन मोदक! 🪙 गणेश उत्सव में 24 कैरेट सोने वाला मोदक बना आकर्षण का केंद्र। कीमत ₹27 हजार किलो।

गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाने की परंपरा है। इस बार महाराष्ट्र के नासिक में एक खास मोदक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी खासियत है कि इसे 24 कैरेट एडिबल गोल्ड से सजाया गया है। नासिक की सागर स्वीट्स में गणेश उत्सव के लिए 25 से ज्यादा तरह के मोदक तैयार किए गए हैं। इनमें गोल्डन मोदक सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी कीमत करीब 27 हजार रुपये प्रति किलो बताई जा रही है।
“24 कैरेट खाने वाले सोने से सजावट”……
इस खास मोदक को सामान्य मोदक से अलग और प्रीमियम अंदाज में तैयार किया गया है। इसके ऊपर 24 कैरेट खाने योग्य सोने की परत लगाई गई है। साथ ही इसे गोल्ड और सिल्वर की सजावट से भी आकर्षक बनाया गया है। गोल्डन मोदक की कीमत आम मोदक के मुकाबले काफी ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक, जहां काजू मोदक करीब 2 हजार रुपये किलो में मिल रहा है, वहीं गोल्डन मोदक की कीमत 27 हजार रुपये किलो है।
25 से ज्यादा तरह के मोदक उपलब्ध…..
सागर स्वीट्स में ग्राहकों के लिए सिर्फ गोल्डन मोदक ही नहीं, बल्कि 25 से ज्यादा किस्मों के मोदक उपलब्ध हैं। इनमें ड्राई फ्रूट, ऑरेंज, मलाई और कई अन्य फ्लेवर शामिल हैं। गणेश चतुर्थी के दौरान मोदक की मांग बढ़ने के साथ दुकानदारों ने पारंपरिक मिठाई को नए और प्रीमियम अंदाज में पेश किया है।
“सोशल मीडिया पर भी चर्चा”……
24 कैरेट गोल्ड वाले इस मोदक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इसकी कीमत लोगों के लिए खास आकर्षण का कारण बनी हुई है। कुछ लोग इसे लग्जरी मिठाई बता रहे हैं, तो कुछ इसके अनोखे अंदाज को लेकर हैरान हैं। नासिक का यह गोल्डन मोदक गणेश उत्सव में पारंपरिक मिठाई को एक शाही अंदाज में पेश करता नजर आ रहा है।
