Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • trending
  • Indore Elephant Attack: हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटो चालक को सूंड में उठाकर पटका, इलाज के दौरान मौत
  • state
  • trending

Indore Elephant Attack: हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटो चालक को सूंड में उठाकर पटका, इलाज के दौरान मौत

Mazid Qureshi July 27, 2026 1 minute read

इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना ऑटो चालक को पड़ा भारी!

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक ऑटो रिक्शा चालक का हाथी को गुड़ खिलाने का प्रयास उसकी जिंदगी का आखिरी पल साबित हुआ। कुछ ही सेकंड में शांत दिखाई दे रहा हाथी अचानक बेकाबू हो गया और उसने ऑटो चालक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर इलाके की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 49 वर्षीय विजय लक्ष्मणराव होलकर के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो रिक्शा चालक थे। जानकारी के अनुसार, जैन समाज के एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ साधु उज्जैन से हाथी लेकर इंदौर पहुंचे थे। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे हाथी राजनगर क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान विजय लक्ष्मणराव होलकर हाथी के पास पहुंचे और उसे गुड़ खिलाने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही उन्होंने हाथी को गुड़ दिया, वह अचानक आक्रामक हो गया। हाथी ने विजय को अपनी सूंड में लपेटकर जोर से जमीन पर पटक दिया।

सीने पर रखा पैर, अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद भी हाथी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि उसने विजय के सीने पर पैर रख दिया, जिससे उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह विजय को हाथी के चंगुल से छुड़ाया और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो को देखते समय सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इसमें हिंसक दृश्य हो सकते हैं।

महावत गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद चंदन नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हाथी के महावत को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है और यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि हाथी अचानक आक्रामक क्यों हुआ और क्या लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया दुख

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स भी इस हादसे पर दुख जताते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…दुखद, जानवर को प्यार करना भारी पड़ गया. एक और यूजर ने लिखा…ऐसे खतरनाक जानवरों के नजदीक जाना ही बेवकूफी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…थोड़ा सा प्यार दिखाना जान ले गया, भाई के परिवार को संभलने की शक्ति भगवान दे ऐसी प्रार्थना है.

बड़े जानवरों के पास जाते समय रखें ये सावधानियां

  • हाथी या किसी भी बड़े जानवर के बहुत करीब जाने से बचें।
  • बिना महावत या प्रशिक्षित व्यक्ति की अनुमति के जानवर को कुछ भी न खिलाएं।
  • धार्मिक या सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
  • बच्चों और बुजुर्गों को ऐसे जानवरों से सुरक्षित दूरी पर रखें।
  • यदि जानवर बेचैन या असामान्य व्यवहार करता दिखे तो तुरंत वहां से दूर हो जाएं।

🎯 Random Posts

  • No Image
    जन्मदिन विशेष: सालों पर्दे से दूर रहने के बाद अक्षय खन्ना ने ऐसे किया धमाकेदार कमबैक
  • Stale Tea Poison: बासी चाय कितनी देर बाद नहीं पीनी चाहिए? क्या दोबारा गर्म करने से बढ़ जाता है फूड पॉइजनिंग का खतरा?
  • YRF की पहली हॉरर फिल्म में दिखेंगे वरुण धवन, 2027 में बड़े पर्दे पर होगा नया धमाका….
  • बिहार में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए 80 पिंक बस सेवा की शुरुआत – Breaking New Record
  • आलू तलने से पहले अपनाएं शेफ रणवीर बरार की आसान ट्रिक, नहीं उड़ेंगे तेल के छींटे और बनेंगे ज्यादा क्रिस्पी
  • शादी के सवालों पर जैस्मिन भसीन का फूटा गुस्सा, बोलीं- “क्या कैटरिंग का बिल आप भरोगे….?”
  • दिल्ली ब्लास्ट से पहले उमर ने कहां गुजारी रात, कहां लगाए चक्कर
  • 8 महीने पहले की भविष्यवाणी सच? Google Gemini के नए अभियान का चेहरा बने शाहरुख खान…..
  • “अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 जरूरी काम, वरना बाद में हो सकती है परेशानी”……
  • CJP Protest: कॉकरोच आंदोलन ही नहीं, भारत के इन ऐतिहासिक आंदोलनों ने भी बदली देश की दिशा
  • 1 जनवरी से ये गाड़ियां दिल्ली-एनसीआर में नहीं कर पाएंगी एंट्री, जानें क्या है नया नियम?
  • Masoom Sharma Breaks YouTube Record 13 Cr Views
  • रोज सिर्फ 10 रुपये बचाकर बना सकते हैं लाखों का फंड! जानिए SIP और कंपाउंडिंग का पूरा गणित….
  • WTC Final Scenario: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज क्यों है टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’? जानिए फाइनल में पहुंचने का पूरा समीकरण
  • No Image
    टीवी शो ‘लक्ष्मी निवास’ के किरदार का मानसी श्रीवास्तव पर चढ़ा असर, अभिनेत्री बोलीं- ‘बड़बड़ाने की आदत अब दिल से जुड़ गई है’
Share

Post navigation

Previous: Arshdeep Singh: ‘My Person’ कैप्शन के साथ समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर चर्चा में आए अर्शदीप सिंह, डेटिंग की अटकलें तेज
Next: Milk Cake Recipe: हलवाई की दुकान जैसा दानेदार मिल्क केक घर पर कैसे बनाएं? जानें दो आसान तरीके
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved