iPhone 18 की कीमत सुन हर्ष गुजराल के उड़े होश! 😂 बोले- इतनी कीमत में तो किडनी के साथ आत्मा-शरीर भी बेचना पड़ेगा!

Apple के नए iPhone 18 की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने फोन की कीमत पर ऐसा मजेदार रिएक्शन दिया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हर्ष ने मजाकिया अंदाज में कहा कि करीब 3 लाख रुपये का फोन खरीदने के लिए अब सिर्फ किडनी नहीं, बल्कि आत्मा और शरीर भी बेचना पड़ेगा।
Apple के iPhone की नई सीरीज जब भी आती है, उसके फीचर्स के साथ-साथ कीमत भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। iPhone 18 और खासकर इसके फोल्ड मॉडल की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी चर्चा के बीच कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने अपने अंदाज में फोन की कीमत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कीमत देखने के बाद उनकी नींद ही उड़ गई।
“iPhone 18 की कीमत देखकर उड़ गई हर्ष की नींद”……
हर्ष गुजराल ने वीडियो में मजाकिया अंदाज में कहा कि वह पूरी रात इसलिए नहीं सो पाए क्योंकि उन्होंने iPhone 18 के लॉन्च और उसके फोल्ड मॉडल की कीमत देख ली। उन्होंने करीब 3 लाख रुपये की कीमत का जिक्र करते हुए मजाक किया कि अगर कोई ज्यादा स्टोरेज वाला मॉडल लेना चाहे तो कीमत और भी ज्यादा हो सकती है। हर्ष का कहना था कि पहले लोग एक से डेढ़ लाख रुपये के फोन को किस्तों में खरीदने के बारे में सोच लेते थे, लेकिन अब इतनी ज्यादा कीमत देखकर मामला ही अलग लगता है।
“मेमोरी मांगी है या मकान”….?
हर्ष गुजराल ने फोन की ज्यादा स्टोरेज वाली कीमत पर भी चुटकी ली। उनका मजाकिया सवाल था कि आखिर ज्यादा मेमोरी के लिए इतनी बड़ी रकम क्यों खर्च करनी पड़ेगी। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे फोन में मेमोरी नहीं, बल्कि मकान की कीमत मांगी जा रही हो। कॉमेडियन की यही मजेदार बातें सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही हैं।
‘3 लाख तो मेरा पैकेज था’……
हर्ष ने अपनी पुरानी नौकरी का जिक्र करते हुए कहा कि 3 लाख रुपये कभी उनका पैकेज हुआ करता था, वह भी तीन साल का। उन्होंने इसी तुलना के जरिए महंगे फोन की कीमत पर मजाक किया और कहा कि पहले महंगे फोन को खरीदने के लिए लोग किसी तरह EMI का रास्ता निकाल लेते थे, लेकिन अब कीमत इतनी ज्यादा हो गई है कि मामला ही अलग है। उन्होंने मजाक में यहां तक कह दिया कि इतना महंगा फोन खरीदने के लिए किडनी के साथ आत्मा और शरीर भी बेचने पड़ेंगे।
महंगे फोन पर जमकर की मस्ती……
हर्ष ने अपने वीडियो में iPhone रखने वालों के पुराने दिखावे का भी मजेदार अंदाज में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई इतना महंगा फोल्ड फोन खरीद लेगा तो उसका रुतबा अलग ही होगा। उन्होंने करीब साढ़े चार लाख रुपये के फोन की तुलना एक कार की कीमत से करते हुए भी मजेदार टिप्पणी की। यही अंदाज उनके वीडियो को और मनोरंजक बना रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो……
हर्ष गुजराल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है और उनकी कॉमेडी को पसंद किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव खन्ना, उर्वशी ढोलकिया, शगुन शर्मा और कीकू शारदा समेत कई सितारों ने भी वीडियो पर रिएक्ट किया है। हर्ष गुजराल इन दिनों रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में शो के साथ-साथ उनका यह मजेदार वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है।
“एक फोन, इतनी कीमत और इतना हंगाम।…..!
iPhone की कीमत पर हर्ष गुजराल का अंदाज भले ही मजाकिया हो, लेकिन उनका वीडियो इस बात की ओर इशारा करता है कि प्रीमियम स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतें आम ग्राहकों के लिए किस तरह चर्चा का विषय बन रही हैं। अब iPhone 18 को लेकर लोगों की दिलचस्पी सिर्फ इसके फीचर्स में नहीं, बल्कि इसकी कीमत में भी दिखाई दे रही है।
