Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • international
  • ऑक्सफोर्ड में आचार्य प्रशांत, बताएंगे ‘आत्म-ज्ञान’ और ‘स्व-शिक्षा’ का महत्व
  • education
  • international

ऑक्सफोर्ड में आचार्य प्रशांत, बताएंगे ‘आत्म-ज्ञान’ और ‘स्व-शिक्षा’ का महत्व

Mazid Qureshi June 9, 2026 1 minute read

ऑक्सफोर्ड में आचार्य प्रशांत, बताएंगे 'आत्म-ज्ञान' और 'स्व-शिक्षा' का महत्व

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

ऑक्सफोर्ड में आचार्य प्रशांत, बताएंगे ‘आत्म-ज्ञान’ और ‘स्व-शिक्षा’ का महत्व लंदन, 9 जून । काठमांडू में कलिंगा लिटरेरी अवॉर्ड 2026 प्राप्त करने के बाद आचार्य प्रशांत ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में वेदांत और भारतीय दर्शन पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। आईएएनएस न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के उपनिषदों का संदेश केवल सांस्कृतिक गौरव का विषय नहीं है, बल्कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के लिए भी अत्यंत प्रासंगिक है। आचार्य प्रशांत ने कहा कि आधुनिक दुनिया ने विज्ञान, तकनीक और भौतिक विकास में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन इसके साथ ही मानवता गंभीर पर्यावरणीय संकट और मानसिक स्वास्थ्य जैसी समस्याओं का सामना कर रही है। उनके अनुसार, यह स्थिति दर्शाती है कि केवल बाहरी विकास पर्याप्त नहीं है। समाधान के लिए “आत्म-ज्ञान” और “स्व-शिक्षा” की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया। उनके अनुसार, “उपनिषदों में वर्णित विद्या और अविद्या दोनों का संतुलन जरूरी है, जहां अविद्या भौतिक ज्ञान को दर्शाती है, वहीं विद्या आत्म-ज्ञान की ओर ले जाती है।” आचार्य प्रशांत ने बताया कि उनके पीछे दिख रहा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस वही स्थान है, जहां पहली बार उपनिषदों, विशेष रूप से ईशावास्य उपनिषद, को अंग्रेजी भाषा में प्रस्तुत किया गया था। उन्होंने कहा, “जब मैक्स मूलर ने ‘सेक्रेड बुक्स ऑफ द ईस्ट’ का अनुवाद किया था, तब उपनिषदों को पश्चिमी दुनिया तक पहुंचाने में इस स्थान की अहम भूमिका रही थी। इस श्रृंखला में ईशावास्य उपनिषद भी शामिल था, जो यहीं से प्रकाशित होकर अंग्रेजी पाठकों तक पहुंचा।” आचार्य प्रशांत ने यह भी कहा कि बिना आत्म-समझ के मानवता जलवायु संकट, युद्ध, सामाजिक विभाजन और मानसिक स्वास्थ्य संकट जैसी समस्याओं से प्रभावी ढंग से नहीं निपट सकती। ऑक्सफोर्ड में अपने व्याख्यान का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि वे ईशावास्य उपनिषद के विचारों पर चर्चा करेंगे और यह समझाने का प्रयास करेंगे कि प्राचीन भारतीय दर्शन आज के वैश्विक संदर्भ में कैसे प्रासंगिक है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की तार्किकता और विश्लेषण की परंपरा तथा वेदांत की आत्म-चिंतन आधारित दृष्टि के बीच संवाद पर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में आचार्य प्रशांत ने कहा कि दोनों के बीच मूल अंतर नहीं है, बल्कि केवल दृष्टिकोण का फर्क है। उन्होंने कहा कि जब हम वही वैज्ञानिक और विश्लेषणात्मक उपकरण बाहरी दुनिया पर लागू करते हैं तो परिणाम स्पष्ट मिलते हैं, लेकिन जब इन्हीं उपकरणों को अपने भीतर, अपने “स्व” पर लागू किया जाता है तो स्थिति बदल जाती है, क्योंकि तब व्यक्ति स्वयं ही अध्ययन का विषय बन जाता है। आचार्य प्रशांत ने समझाया, “बाहरी वस्तुएं जैसे पदार्थ या हवा कोई प्रतिरोध नहीं करतीं, लेकिन आत्म-निरीक्षण के दौरान मनुष्य के भीतर प्रतिरोध उत्पन्न होता है, क्योंकि यहां देखने वाला और देखा जाने वाला एक ही होता है। इसी कारण आत्म-विश्लेषण अधिक जटिल हो जाता है।” उन्होंने कहा कि इस स्थिति में सबसे महत्वपूर्ण तत्व “आंतरिक ईमानदारी” बन जाती है। उनके अनुसार, विज्ञान में शोधकर्ता की व्यक्तिगत मंशा का प्रभाव सीमित होता है, लेकिन आत्म-ज्ञान और आत्म-निरीक्षण में व्यक्ति की नीयत और आंतरिक स्थिति निर्णायक भूमिका निभाती है। आचार्य प्रशांत ने कहा कि कोई भी व्यक्ति एक अच्छा वैज्ञानिक हो सकता है, लेकिन अच्छा मनुष्य बनने के लिए केवल योग्यता नहीं, बल्कि सही दृष्टि और आत्म-जागरूकता भी आवश्यक है। आत्म-चिंतन की प्रक्रिया में इरादा और आंतरिक सत्यनिष्ठा सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि यही तत्व मनुष्य को वास्तविक समझ की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में सबसे बड़ी आवश्यकता बाहरी ज्ञान के साथ-साथ आत्म-चिंतन और आंतरिक ईमानदारी की है, क्योंकि सच्चा विकास केवल तकनीक से नहीं बल्कि आत्म-समझ से संभव है।

ऑक्सफोर्ड में आचार्य प्रशांत, बताएंगे ‘आत्म-ज्ञान’ और ‘स्व-शिक्षा’ का महत्व लंदन, 9 जून

🎯 Random Posts

  • “30” की उम्र में मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने लिया रिटायरमेंट, जानें कितनी मिलेगी पेंशन……
  • ITR 2026: इस साल नहीं मिलेगा ₹200 मील वाउचर टैक्स बेनिफिट, रिटर्न भरते समय न करें यह गलती…….
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज: गिल और जायसवाल के शतकों की मदद से भारत ने पहली पारी 518/5 पर घोषित
  • सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, बोले- “कोई ताकत छात्रों की आवाज नहीं दबा सकती”
  • सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने क्यों गाया मोहम्मद रफी का गाना? अब खुद बताया पूरा किस्सा …..
  • बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
  • 65 की उम्र पार, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम जलवा ! रजनीकांत से नागार्जुन तक इन सुपरस्टार्स की फिल्मों का इंतजार…..
  • Fever Recovery: बुखार उतर गया, लेकिन सीने की जकड़न नहीं गई? इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
  • Bathroom Tiles Cleaning Tips: बाथरूम की टाइल्स काली पड़ रही हैं? ऐसे हटाएं जमी गंदगी, चमक उठेगा फर्श
  • Lock Upp 2 Success Party: श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने साथ किया डांस, कुशाल टंडन के कमेंट ने बटोरी सुर्खियां….
  • No Image
    अमेरिका ने सभी देशों को रूसी कच्चा तेल खरीदने की मंजूरी दी, कीमतों में आई गिरावट
  • चीनी-प्याज ही नहीं, इन रोजमर्रा की चीजों ने भी बढ़ाया किचन का बजट, जानिए किन सामानों पर पड़ी महंगाई की मार…..
  • No Image
    जन्मदिन पर कंगना रनौत ने परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
  • “iPhone 18 लॉन्च के बाद मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने ऐसे लिए मजे”……
  • Refrigerator Electricity Consumption Tips: क्या फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से बढ़ जाता है बिजली बिल? जानिए एक दिन में कितनी यूनिट हो सकती है बर्बाद
Share

Post navigation

Previous: कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बनी रहीं तो पेट्रोल-डीजल और महंगे हो सकते हैं: एचएसबीसी की प्रांजुल भंडारी
Next: कर्नाटक: ब्लैकमेल कर व्यापारी से 2.77 करोड़ रुपए वसूलने के आरोप में यूथ कांग्रेस नेता और उसका साथी गिरफ्तार
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved