Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • international
  • न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के कार्यक्रम में आने की खबर पर यहूदी कमीडियन मोडी ने पासओवर शो से किया किनारा
  • international

न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के कार्यक्रम में आने की खबर पर यहूदी कमीडियन मोडी ने पासओवर शो से किया किनारा

Mazid Qureshi March 31, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

न्यूयॉर्क, 31 मार्च।
यहूदी कमीडियन मोर्दकै रोसेनफेल्ड, जिन्हें प्रोफेशनली ‘मोडी’ के नाम से जाना जाता है, ने लोअर मैनहट्टन में होने वाले एक पासओवर-थीम वाले कार्यक्रम से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने यह फैसला तब लिया जब उन्हें पता चला कि न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

कमीडियन मोडी ने इस बारे में जानकारी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी।

कार्यक्रम में परफॉर्म करने वाले थे मोडी

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, मोडी इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने वाले थे। यह इवेंट मैनहट्टन के सिटी वाइनरी में आयोजित किया जा रहा है, जहां मेयर ममदानी को भाषण देना था।

मोडी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि उन्हें पहले इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि ममदानी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले हैं।

इजरायल को लेकर ममदानी के रुख पर विवाद

मेयर जोहरान ममदानी इजरायल की नीतियों और फिलिस्तीन में हमास के खिलाफ नेतन्याहू सरकार की सैन्य कार्रवाई के आलोचक रहे हैं। वह बीडीएस (बहिष्कार, विनिवेश और प्रतिबंध) आंदोलन के समर्थक भी माने जाते हैं, जिसका उद्देश्य इजरायल पर आर्थिक और राजनीतिक दबाव बनाना है।

मेयर चुनाव अभियान के दौरान भी ममदानी को उनके इजरायल विरोधी रुख को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

पद संभालने के बाद रद्द किए कई आदेश

इजरायल नेशनल न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मेयर बनने के बाद ममदानी ने अपने पहले ही दिन इजरायल से जुड़े कुछ कार्यकारी आदेशों को रद्द कर दिया था, जिन्हें उनके पूर्ववर्ती एरिक एडम्स ने जारी किया था।

इनमें एक आदेश इंटरनेशनल होलोकॉस्ट रिमेंबरेंस अलायंस (IHRA) की एंटीसेमिटिज्म की कार्यकारी परिभाषा को औपचारिक मान्यता देने से जुड़ा था।

इसके अलावा उन्होंने एक और आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें निर्वाचित मेयरों और एजेंसी कर्मचारियों को इजरायल के बहिष्कार या निवेश वापसी (डिसइन्वेस्टमेंट) का समर्थन करने से रोका गया था।

एंटीसेमिटिज्म विवादों में भी घिरे

रिपोर्ट्स के मुताबिक पद संभालने के बाद से ममदानी को कई एंटीसेमिटिज्म विवादों का सामना करना पड़ा है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि उनकी पत्नी रमा दवाजी ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट लाइक किए थे, जिनमें 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा किए गए हमले की प्रशंसा या समर्थन किया गया था।

इजरायल नेशनल न्यूज के अनुसार, इसी महीने की शुरुआत में ममदानी एक रमजान कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे, जहां कथित तौर पर एक व्यक्ति ने हमास से तेल अवीव पर हमले की मांग की थी।

🎯 Random Posts

  • भूमि पेडनेकर का फिल्मी सफर: कास्टिंग डायरेक्टर से बनीं मशहूर एक्ट्रेस, आज मना रही हैं 36वां जन्मदिन – New Breaking
  • बिहार में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए 80 पिंक बस सेवा की शुरुआत – Breaking New Record
  • बिहार में नीट छात्रा दुष्कर्म-हत्या केस सीबीआई को सौंपने पर तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना
  • शूटिंग के दौरान शहनाज गिल ने गलती से निगल ली नोजरिंग, सौरभ सचदेवा ने तुरंत की मदद…..
  • Mumbai Local Train Crime: गेट बंद करने को लेकर हुआ विवाद, युवक की चाकू घोंपकर हत्या
  • Healthy Recipe for Kids: बच्चों के लिए बनाएं गाजर-चुकंदर कटलेट, सब्जियां खिलाने का आसान तरीका
  • “Student Credit Card”: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब 4 लाख नहीं मिलेगा एजुकेशन लोन…..
  • Medicinal Plants for Balcony: सावन में बालकनी में लगाएं ये 5 औषधीय पौधे, बढ़ेगी हरियाली और रोजमर्रा की सेहत
  • No Image
    ‘71 साल का युवा मॉडल’: अनुपम खेर ने फॉर्मल ब्रांड्स को दिया मॉडलिंग के लिए खुला ऑफर
  • UPPSC Computer Assistant Recruitment 2025 Superb News
  • टीसीएस ने 2 तिमाही की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द की — रतन टाटा की पुण्यतिथि से टकराव बताया कारण – New Breaking News
  • No Image
    टी20 विश्व कप 2026: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की धमाकेदार पारियों में न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हराया
  • शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर लगाए बुली करने के आरोप पर दी सफाई, बोलीं- ‘मैंने कभी नहीं कहा कि वो बुरे इंसान हैं’…….
  • पहली बार भंसाली और धनुष संग नजर आएंगी करीना कपूर खान ? फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट…..
  • Organic Compost at Home: सब्जियों के छिलके अब कूड़ेदान में नहीं, घर पर ऐसे बनाएं जैविक खाद; गमलों के पौधे होंगे हरे-भरे
Share

Post navigation

Previous: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख
Next: गाजा में मानवीय मदद की कमी का असर, लेबनान में अस्पतालों और एम्बुलेंस पर बढ़े हमले: संयुक्त राष्ट्र
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved