🎂 20 साल के हुए महेश बाबू के बेटे गौतम! पापा महेश बाबू और मां नम्रता शिरोडकर ने खास पोस्ट शेयर कर बेटे पर लुटाया प्यार ❤️

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू के परिवार में आज जश्न का माहौल है. अभिनेता के बेटे गौतम घट्टामनेनी 20 साल के हो गए हैं. बेटे के जन्मदिन के मौके पर महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की और बेहद प्यार भरे अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
महेश बाबू ने बेटे के लिए लिखी दिल की बात…..
महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गौतम के साथ एक तस्वीर शेयर की. फोटो में पिता और बेटा हरियाली के बीच साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ अभिनेता ने बेटे के लिए एक खास संदेश भी लिखा. महेश बाबू ने गौतम को जीवन के नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह हमेशा हिम्मत और अच्छाई के साथ अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करें. अभिनेता ने यह भी जाहिर किया कि उन्हें अपने बेटे पर आज ही नहीं, बल्कि हर दिन गर्व है. महेश बाबू की इस पोस्ट के बाद फैंस ने भी गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और पोस्ट पर खूब प्यार बरसाया.
नम्रता शिरोडकर ने भी बेटे पर लुटाया प्यार….
गौतम की मां और अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने भी बेटे के जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर की. उन्होंने गौतम की तस्वीर के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि उन्हें गौतम को अपना बेटा कहने पर बेहद गर्व है. नम्रता ने बेटे के सभी सपनों और लक्ष्यों के पूरा होने की कामना की. उनका पोस्ट भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा.
न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रहे हैं गौतम….
गौतम घट्टामनेनी फिलहाल न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में चार साल का ड्रामा कोर्स कर रहे हैं. एक्टिंग में उनकी दिलचस्पी पहले भी दिखाई दे चुकी है. गौतम ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘1: नेनोक्कडाइन’ से बतौर बाल कलाकार एक्टिंग की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उन्होंने अपने पिता महेश बाबू के किरदार के बचपन की भूमिका निभाई थी.
दो बच्चों के माता-पिता हैं महेश बाबू और नम्रता….
महेश बाबू ने अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर से शादी की है. दोनों के दो बच्चे हैं—बेटा गौतम और बेटी सितारा. महेश बाबू अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने परिवार और बच्चों के साथ बिताए पलों की झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं.
एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आएंगे महेश बाबू….
वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश बाबू इन दिनों निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में अभिनेता रुद्र नाम के टाइम-ट्रैवलिंग एडवेंचरर की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. प्रियंका चोपड़ा फिल्म में मंदाकिनी और पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभा के किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है…..
