Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Politics
  • बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ
  • Politics

बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ

Mazid Qureshi June 13, 2026 1 minute read

अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर हुई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर पहली बार बोले सीएम योगी आदित्यनाथ। आजमगढ़ में उन्होंने कहा कि "बेटी, बेटी होती है और उसका सम्मान होना चाहिए।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

आजमगढ़, 13 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती और मामला संज्ञान में आते ही पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे।

आजमगढ़ में विकास परियोजनाओं के कार्यक्रम में दिया बयान

शनिवार को आजमगढ़ में 955 करोड़ रुपये की लागत वाली 39 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा:

“बेटी, बेटी होती है और उसका सम्मान होना चाहिए। मैं पिछले दिनों देख रहा था कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं। यह मामला मेरे संज्ञान में आया तो मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसमें एफआईआर दर्ज कराई जाए। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

‘गांव की बेटी सबकी बेटी होती है’

सीएम योगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बेटियों के सम्मान को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा:

“हम तो उस संस्कार में पले-बढ़े हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी होती है और गांव की बहन सबकी बहन होती है। हमने कभी कोई भेदभाव नहीं किया।”

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को नसीहत देने के साथ-साथ उन्हें अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी मर्यादित भाषा का पाठ पढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा:

“अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हैं तो अपने चेलों-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दें कि वे अपनी भाषा पर संयम रखें। दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले स्वयं भी सोचना चाहिए।”

योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ लोग बहनों, बेटियों, बुजुर्गों, दिवंगत व्यक्तियों और वरिष्ठ नेताओं के प्रति भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा:

“सपा प्रमुख अखिलेश उन्हें समझाइए और अगर वे नहीं समझते हैं तो उन्हें हमारे हवाले कर दीजिए, हम उन्हें समझा देंगे।”

‘महिलाओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन महिलाओं और बेटियों के सम्मान के मुद्दे पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और उनके कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

39 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ जिले में 955 करोड़ रुपये की लागत वाली 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

🎯 Random Posts

  • Pension Benefits: कर्नाटक सरकार ने बढ़ाई पेंशन के लिए आय सीमा, बुजुर्गों-विधवाओं-दिव्यांगों को मिलेगा फायदा…..
  • “Old Monk पर क्यों मचा बवाल”….? FSSAI ने कहा- ‘Rum’ के नाम से नहीं बेच सकते, जानें पूरा मामला……
  • No Image
    सोने-चांदी की कीमत में उछाल, चांदी 2.34 लाख पार
  • नेक्स्ट-जेन GST 2.0 : किस सामान पर बचत 10% से ज़्यादा होगी ? ऐसे चेक करें माईगव प्लेटफॉर्म पर – Breaking New Record
  • हमास ने इजरायल के ऊपर दागे 3000 से ज्यादा रॉकेट, दो साल बाद भी ताजा हैं नरसंहार के जख्म – New Breaking News
  • No Image
    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि
  • Oil Stain On Clothes: कपड़ों पर लग गया तेल का दाग तो पानी नहीं, पहले करें ये काम; आसान तरीके से होगी सफाई
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड का रिएक्शन: प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज से लेकर दीया मिर्जा तक कई सितारों ने दी प्रतिक्रिया….
  • ऑपरेशन ‘व्हाइट बॉल’ 2025 : पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने भारतीय सेना के नाम की मैच फीस – New Breaking News
  • Main Vaapas Aaunga Box Office Collection: 50 दिन पूरे, दिलजीत दोसांझ की फिल्म हिट रही या फ्लॉप….?
  • बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
  • “प्याज हुआ महंगा, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए प्रमुख शहरों में 1 किलो का रेट”…..
  • Raksha Bandhan 2026: पुराने ब्लाउज को दें डिजाइनर लुक, इन आसान DIY टिप्स से घर बैठे करें मेकओवर….
  • No Image
    सूनसान जंगल, वैन और कैमरा… हर्षवर्धन राणे ने कुछ इस तरह बिताया अपना सुकून भरा पल, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
  • IND vs SL: जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार मिला टीम इंडिया में मौका
Share

Post navigation

Previous: भारत इनोवेट्स 2026: सिलिकॉन वैली में बढ़ा भारत का सम्मान, एआई और स्टार्टअप्स ने दिलाई नई पहचान
Next: पीएम मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना.
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved