Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • uttar pradesh
  • दोस्त ही निकले कातिल! Birthday Party के बहाने बुलाकर 22 साल के युवक को चाकू से गोदकर चाकू से गोदकर हत्या
  • crime news
  • uttar pradesh

दोस्त ही निकले कातिल! Birthday Party के बहाने बुलाकर 22 साल के युवक को चाकू से गोदकर चाकू से गोदकर हत्या

Mazid Qureshi July 2, 2026 1 minute read

गाजियाबाद में दोस्ती का खौफनाक अंत! 22 वर्षीय युवक को जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया गया और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक के शांति नगर इलाके में 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. युवक के दोस्तों पर ही हत्या का आरोप है. परिजनों ने बेहद संगीन आरोप लगाए हैं. परिजनों के मुताबिक हत्या करने के लिए पहले युवक को खाटू श्याम ले जाया गया, फिर हरिद्वार, लेकिन वहां बात नहीं बनी तो जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया और फिर हत्या कर दी गई.

जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया, फिर कर दी हत्या

मृतक की पहचान 22 वर्षीय मोहित शर्मा के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र स्थित शांति नगर का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात मोहित को उसके कुछ दोस्तों ने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था।

परिवार का आरोप है कि पार्टी के दौरान पहले उसे अधिक शराब पिलाई गई और बाद में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

15-20 दिन पहले हुआ था दोस्तों से विवाद

मोहित के परिजनों ने बताया कि करीब 15 से 20 दिन पहले उसका कुछ दोस्तों के साथ झगड़ा हुआ था। हालांकि, बाद में अन्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था।

इसके बावजूद परिवार का आरोप है कि जिन युवकों से विवाद हुआ था, वे मोहित से रंजिश रखते थे और उसकी हत्या की साजिश पहले से रच रहे थे।

खाटू श्याम और हरिद्वार ले जाने का भी लगाया आरोप

परिजनों ने दावा किया कि समझौते के बाद आरोपी मोहित को खाटू श्याम और हरिद्वार भी लेकर गए थे। उनका आरोप है कि वहीं हत्या की योजना थी, लेकिन किसी कारणवश आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके।

इसके बाद उन्होंने जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर मोहित को बुलाया और कथित तौर पर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस ने संदिग्ध दोस्तों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मोहित को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना से पहले मोहित अपने कुछ दोस्तों के साथ था और शराब पी गई थी। मामले में कुछ संदिग्ध दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है।

पुलिस घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही हत्या की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

🎯 Random Posts

  • “चीनी-प्याज” के बाद अब “दाल” भी महंगी, उड़द से अरहर तक बढ़े दाम; जानें नई कीमतें……
  • TV Serial Spoilers : अनुपमा छोड़ेगी कॉम्पिटिशन, वसुधा को परिवार से रहना होगा दूर; टीवी शोज में आएंगे बड़े ट्विस्ट….
  • “RBI ने 5 कंपनियों पर लगाया लाखों का जुर्माना, नियमों की अनदेखी पड़ी भारी”…….
  • Daulat Ki Chaat Recipe: घर पर बनाएं पुरानी दिल्ली की मशहूर दौलत की चाट, आसान है तरीका
  • Haunted Beach In India: भारत का सबसे रहस्यमयी समुद्र तट! जानिए डर और रोमांच की पूरी कहानी
  • Swine Flu: तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा और क्या हैं इसके लक्षण
  • Varanasi News: वाराणसी में पकड़ा गया फर्जी दरोगा, पुलिस की वर्दी पहनकर जमाता था रौब, लखनऊ तक बताता था अपनी पहुंच
  • No Image
    इजरायल का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी बोले, ‘यह दोनों देशों की दोस्ती को समर्पित है’
  • इमरान खान के लिए कपिल देव ने उठाई आवाज, बोले- ‘मैं उस दोस्त का समर्थन करना चाहता हूं जिसके साथ खेला’
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • Pat Cummins on Imran Khan: इमरान खान के समर्थन में उतरे पैट कमिंस, बेहतर मेडिकल जांच और परिवार से मुलाकात की रखी उम्मीद
  • Weekly Fasting Benefits: हफ्ते में एक दिन उपवास रखने से मिल सकते हैं ये फायदे, लेकिन इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
  • No Image
    पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के फैसले पर भाजपा सांसदों ने पीएम मोदी का जताया आभार
  • GSTMarket: उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी, निवेशकों की नजरें जीएसटी 2.0 सुधारों पर – Breaking New record
  • बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए आदेश
Share

Post navigation

Previous: दुनिया में सबसे लंबी भूख हड़ताल किसने की थी? जानिए 16 साल तक चले इरोम शर्मिला के ऐतिहासिक आंदोलन की पूरी कहानी
Next: बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा: पत्थर की खदान में विशाल चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई घायल
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved