Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • international
  • गाजा में मानवीय मदद की कमी का असर, लेबनान में अस्पतालों और एम्बुलेंस पर बढ़े हमले: संयुक्त राष्ट्र
  • international

गाजा में मानवीय मदद की कमी का असर, लेबनान में अस्पतालों और एम्बुलेंस पर बढ़े हमले: संयुक्त राष्ट्र

Mazid Qureshi March 31, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

संयुक्त राष्ट्र, 31 मार्च।
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यकर्ताओं ने लेबनान में स्वास्थ्य सुविधाओं पर बढ़ते हमलों और गाजा पट्टी में मानवीय सहायता कार्यों में आ रही रुकावटों पर गंभीर चिंता जताई है।

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) के अनुसार, लेबनान में अस्पतालों, एम्बुलेंस और मेडिकल कर्मचारियों पर हमले तेजी से बढ़ रहे हैं।

स्वास्थ्यकर्मियों की मौत और कई घायल

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि सिर्फ वीकेंड के दौरान ही सात घटनाएं सामने आईं, जिनमें ड्यूटी पर तैनात कम से कम नौ स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो गई।

ओसीएचए के मुताबिक दक्षिणी लेबनान में हुए हमलों में एम्बुलेंस को भी नुकसान पहुंचा है। नबातीह गवर्नरेट के कफर सर शहर में घायल लोगों को ले जा रही एम्बुलेंस भी हमले का शिकार हुई।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, हालिया तनाव शुरू होने के बाद से स्वास्थ्य सुविधाओं पर 87 हमले हो चुके हैं, जिनमें 52 स्वास्थ्यकर्मी मारे गए और 126 घायल हुए हैं।

मेडिकल स्टाफ को निशाना बनाना बंद करने की अपील

हफ्ते के अंत में जारी संयुक्त बयान में लेबनान के लिए संयुक्त राष्ट्र के उप विशेष समन्वयक और मानवीय समन्वयक इमरान रिजा तथा डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि अब्दिनासिर अबुबकर ने स्वास्थ्यकर्मियों और फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स की सुरक्षा की मांग की।

उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य सुविधाओं को कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

संघर्ष में बढ़ रही मौतों की संख्या

लेबनानी अधिकारियों के अनुसार वीकेंड में कम से कम 96 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मौजूदा संघर्ष में मरने वालों की कुल संख्या 1,238 तक पहुंच गई है, जबकि 3,500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

बेघर लोगों को चिकित्सा सहायता

ओसीएचए ने बताया कि बिगड़ते सुरक्षा हालात के बावजूद संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगी संगठन जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

डब्ल्यूएचओ और उसके साझेदारों ने अब तक 33,500 से अधिक लोगों को मेडिकल सलाह दी है और 22,500 से ज्यादा लोगों को जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई हैं।

गाजा में मानवीय सहायता पर बढ़ती पाबंदियां

संयुक्त राष्ट्र ने यह भी कहा कि गाजा और वेस्ट बैंक में आम नागरिकों पर हमले जारी हैं और मानवीय सहायता कार्यों पर पाबंदियां बढ़ती जा रही हैं।

कई अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों ने इजरायल के नए एनजीओ रजिस्ट्रेशन सिस्टम को चुनौती देने के लिए हाईकोर्ट में अपील करने पर विचार किया है। उनका कहना है कि इससे इजरायल और कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों में मानवीय सहायता कार्यों में और बाधा आएगी।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार अंतरराष्ट्रीय एनजीओ हर साल इन इलाकों में करीब 1 बिलियन डॉलर की मानवीय सहायता उपलब्ध कराते हैं।

ओसीएचए ने इजरायली अधिकारियों से मानवीय सहायता को बिना रुकावट और तेजी से पहुंचाने में सहयोग करने और ऐसी नीतियों को बदलने की अपील की है जो राहत कार्यों में बाधा बन रही हैं।

🎯 Random Posts

  • दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो सकता है नुकसान कम
  • CJP Protest: कॉकरोच आंदोलन ही नहीं, भारत के इन ऐतिहासिक आंदोलनों ने भी बदली देश की दिशा
  • टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज, लिस्ट में भारतीय दूसरे नंबर पर; टॉप-7 में ये दिग्गज शामिल
  • मुस्लिम धर्म अपनाकर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने क्या रखा था अपना नाम?
  • चीनी-प्याज ही नहीं, इन रोजमर्रा की चीजों ने भी बढ़ाया किचन का बजट, जानिए किन सामानों पर पड़ी महंगाई की मार…..
  • जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत करीब 450 करोड़ रुपये…..
  • क्या ऐप से बंद हो सकता है सड़क पर चलता इलेक्ट्रिक रिक्शा? जानिए BAT-BMS App और ब्लूटूथ बैटरी का पूरा सच
  • No Image
    एनसीआर में फिर बिगड़ी हवा, लोनी का AQI 400 पार, कई इलाके रेड जोन में
  • राम मंदिर चढ़ावा विवाद में अयोध्या बार एसोसिएशन की एंट्री, चंपत राय समेत तीन पदाधिकारियों को 3 दिन का अल्टीमेटम
  • No Image
    Karan Johar लव स्टोरी के जादूगर, लेकिन खुद अब भी ‘सिंगल’
  • लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, शर्बत बांटते समय गिरी बालकनी; 2 बच्चों की मौत, कई घायल
  • वेनेजुएला मुद्दे पर चीन भड़का, अमेरिका को सख्त चेतावनी
  • “Vegetable Price: अदरक 200 रुपये और प्याज 45, बारिश के बाद बढ़े सब्जियों के दाम, बिगड़ा किचन का बजट”…..
  • बेहतर दिखने की चाह में फुर्सत के पल भी बन रहे कॉम्पिटिशन का हिस्सा, कैसे बदल रही है हमारी लाइफस्टाइल?
  • 180 रुपये के बिस्किट की वजह से गई नौकरी, सच्चाई सामने आने पर कंपनी ने 28 लाख रुपये देकर बुलाया वापस, कर्मचारी ने ठोका केस……
Share

Post navigation

Previous: न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के कार्यक्रम में आने की खबर पर यहूदी कमीडियन मोडी ने पासओवर शो से किया किनारा
Next: बारिश भी नहीं रोक पाई पर्यटकों का उत्साह, श्रीनगर ट्यूलिप गार्डन में 1.69 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा फूलों का नजारा
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved