Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Entertainment
  • ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोलीं- देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मुझे गर्व है…..
  • bollywood
  • Entertainment

ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोलीं- देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मुझे गर्व है…..

Mazid Qureshi August 18, 2026 1 minute read

'देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मुझे गर्व है'—ईशा कोप्पिकर का ट्रोलर्स को जवाब......

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बात रखने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ‘अंधभक्त’ कहकर ट्रोल किया गया था। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को जवाब दिया है और देशभक्ति को लेकर अपनी सोच खुलकर सामने रखी है। ईशा ने अपने वीडियो में साफ कहा कि उनकी किसी राजनीतिक पार्टी के प्रति नहीं, बल्कि देश के प्रति आस्था है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सरकार की नीतियों पर सवाल उठा सकती हैं और किसी फैसले से असहमत भी हो सकती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपने देश के खिलाफ जाएंगी।

‘देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मुझे गर्व है’…..

ईशा कोप्पिकर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अगर भारत से प्यार करना, देश पर विश्वास रखना और उसकी तरक्की की कामना करना ‘भक्ति’ है, तो उन्हें भक्त या अंधभक्त कहलाने पर गर्व है। एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी यह ‘भक्ति’ किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि देश और भारत के लिए है। उन्होंने देश को सबसे ऊपर रखने की बात कही।

‘मैं सरकार से सवाल कर सकती हूं’…..

ईशा ने अपने वीडियो में यह भी स्पष्ट किया कि देश से प्यार करने का मतलब सरकार के हर फैसले का समर्थन करना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से सवाल कर सकती हैं और उसकी नीतियों से असहमत भी हो सकती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, देशभक्ति का मतलब केवल यह कहना नहीं है कि ‘आई लव माय कंट्री’, बल्कि ऐसे काम करना है जिससे देश बेहतर बने।

‘हर वक्त ये न पूछें कि देश ने हमें क्या दिया’…..

ईशा ने लोगों से अपनी सोच बदलने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि लोगों को हमेशा यह पूछने के बजाय कि देश ने उन्हें क्या दिया, यह सोचना चाहिए कि वे अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत बदल रहा है और अब लोगों की सोच में भी बदलाव आना चाहिए। उनके मुताबिक, नए भारत के निर्माण में हर नागरिक की भूमिका होनी चाहिए।

‘मैं इंडियन हूं और मुझे अपने भारत पर भरोसा है’…..

अपने बयान के अंत में ईशा ने कहा कि उन्हें भक्त, अंधभक्त या नेशनलिस्ट कहा जाए, उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने खुद को भारतीय बताते हुए कहा कि उन्हें अपने भारत से प्यार है और देश पर भरोसा है। एक्ट्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका भरोसा ‘ब्लाइंडली’ नहीं है, बल्कि गर्व और जुनून के साथ है।

2019 में बीजेपी में शामिल हुई थीं ईशा…..

बता दें कि ईशा कोप्पिकर साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। वह फिल्मों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। ईशा कोप्पिकर ने ‘कंपनी’, ‘फिजा’ और ‘एक विवाह… ऐसा भी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। अब अपने हालिया वीडियो के जरिए ट्रोलर्स को दिए जवाब के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

🎯 Random Posts

  • लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, शर्बत बांटते समय गिरी बालकनी; 2 बच्चों की मौत, कई घायल
  • NEET पेपर लीक पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन: दिल्ली में थाली बजाकर लगाए ‘गो-प्रधान-गो’ के नारे, छात्रों के लिए न्याय की मांग
  • Why Are People Afraid of Dogs: क्या कुत्ता देखकर आपके भी छूट जाते हैं पसीने? जानिए इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह
  • No Image
    एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026: प्रिया ने कजाकिस्तान की मुक्केबाज को 5-0 से दी मात, जादुमणि का साहसी प्रदर्शन
  • “मोहित सूरी ने खरीदी लग्जरी Mercedes-Benz EQS, कीमत ₹1.60 करोड़ से ज्यादा; वायरल हुई डिलीवरी की तस्वीर”…..
  • Anaya Bangar Cricket: अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में महिला कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की मिली अनुमति, मरिजाने कैप ने फैसले पर उठाए सवाल
  • Afghanistan Squad: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान, नवीन-उल-हक की वापसी
  • इंदर कुमार की जिंदगी में आए कई उतार-चढ़ाव, 3 शादियों से विवाद तक, 43 की उम्र में हुआ निधन…..
  • बीमारी को हराकर नीलिमा ने फतह किया एवरेस्ट: डॉक्टर ने लौटने की दी थी सलाह, फिर भी नहीं मानी हार
  • तेजा सज्जा की ‘मिराई’ ने बॉक्स ऑफिस पर की जबरदस्त शुरुआत, 1 दिन की कमाई से मचाया धमाल – New Breaking Record
  • No Image
    सूनसान जंगल, वैन और कैमरा… हर्षवर्धन राणे ने कुछ इस तरह बिताया अपना सुकून भरा पल, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
  • No Image
    आईपीएल 2026: विराट कोहली आरसीबी के लिए खिताब डिफेंड करने की चुनौती के साथ बेंगलुरु पहुंचे
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • बिहार में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए 80 पिंक बस सेवा की शुरुआत – Breaking New Record
  • ‘द डर्टी पिक्चर’ से ‘मर्डर 2’ तक, ‘आवारापन 2’ से पहले इमरान हाशमी की इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल…….
Share

Post navigation

Previous: Bulletproof Jackets: क्या बुलेटप्रूफ जैकेट हर गोली रोक सकती है? जानिए इसकी सुरक्षा की सीमा
Next: Meerut Jail: जेल में बंद मुस्कान ने पुराने गानों की फरमाइश की, साहिल ने सुनने के लिए मांगे प्रेम गीत
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved