‘Farzi 2’ में बड़ा अपडेट! 🎬 युक्ति थरेजा की हुई एंट्री, शाहिद कपूर के साथ निभाएंगी फीमेल लीड। एक्ट्रेस ने अपने किरदार और शूटिंग से जुड़ा अपडेट भी दिया है।

युक्ति थरेजा ने इंटरव्यू में किया खुलासा, बताया- सीरीज में उनका किरदार होगा निडर Gen-Z महिला का…..
शाहिद कपूर की चर्चित वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन को लेकर दर्शकों के बीच लगातार उत्सुकता बनी हुई है। अब सीरीज की कास्ट से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस युक्ति थरेजा ‘फर्जी 2’ का हिस्सा बन गई हैं और वह सीरीज में फीमेल लीड की भूमिका निभाती नजर आएंगी। युक्ति ने एक इंटरव्यू में खुद इस खबर की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, सीरीज में उनके ज्यादातर सीन शाहिद कपूर के साथ होंगे और उनका किरदार कहानी में अहम भूमिका निभाएगा।
कैसी होगी युक्ति थरेजा की भूमिका…..?
वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में युक्ति थरेजा ने बताया कि वह ‘फर्जी 2’ में फीमेल लीड का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि सीजन में वह इकलौती फीमेल मेन लीड हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, उनका किरदार एक निडर Gen-Z महिला का है, जो सिस्टम के खिलाफ अपनी आवाज उठाने से पीछे नहीं हटती। उन्होंने यह भी बताया कि उनके किरदार के ज्यादातर सीन शाहिद कपूर के साथ हैं।
करीब 80 फीसदी शूटिंग पूरी…..
युक्ति थरेजा ने यह भी जानकारी दी कि उनके हिस्से की लगभग 80 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है। सीरीज की रिलीज को लेकर उन्होंने बताया कि ‘फर्जी 2’ के 2027 के मध्य में रिलीज होने की संभावना है। मेकर्स की ओर से अभी तक सीरीज की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। इसलिए फिलहाल रिलीज टाइमलाइन को संभावित जानकारी के तौर पर ही देखा जा रहा है।
क्या होगी ‘फर्जी 2’ की कहानी…..?
‘फर्जी’ के पहले सीजन में शाहिद कपूर ने सनी का किरदार निभाया था। कहानी में सनी नकली नोट बनाने की दुनिया में फंस जाता है। उसके साथ उसका दोस्त फिरोज भी इस पूरे घटनाक्रम का हिस्सा बनता है। पहले सीजन के अंत में सनी और फिरोज कई मुश्किलों के बीच माइकल वेदनायगम और मंसूर दलाल से बच निकलते हैं। दूसरे सीजन में कहानी इसी ट्रैक को आगे बढ़ाने की उम्मीद है। सनी और फिरोज की नकली नोटों से जुड़ी कहानी आगे किस मोड़ पर जाती है और नए किरदार कहानी को किस तरह प्रभावित करते हैं, यह ‘फर्जी 2’ में देखने को मिलेगा।
राज और डीके की सीरीज का फिर लौटेगा क्राइम ड्रामा….
‘फर्जी’ का पहला सीजन राज और डीके के निर्देशन में बना था और इसे ओटीटी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। सीरीज में शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, केके मेनन और भुवन अरोड़ा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। अब दूसरे सीजन में युक्ति थरेजा की एंट्री से कहानी में एक नया अहम किरदार जुड़ गया है। शाहिद कपूर के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कैसी होगी, इसे लेकर भी दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
कौन हैं युक्ति थरेजा….?
युक्ति थरेजा को इमरान हाशमी के साथ म्यूजिक वीडियो ‘लुट गए’ से खास पहचान मिली थी। इसके बाद वह अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में नजर आईं। वह ‘हाई जुनून! ड्रीम. डेयर. डॉमिनेट’ और ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा युक्ति मलयालम एक्शन फिल्म ‘मार्को’ में भी काम कर चुकी हैं। अब ‘फर्जी 2’ में फीमेल लीड के तौर पर उनकी एंट्री उनके करियर के लिए एक अहम प्रोजेक्ट मानी जा रही है।
फैंस को है ‘फर्जी 2’ का इंतजार….
‘फर्जी’ के पहले सीजन के बाद से ही दर्शक इसकी अगली कहानी का इंतजार कर रहे हैं। अब युक्ति थरेजा के जुड़ने और उनके किरदार को लेकर सामने आई जानकारी ने सीरीज को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है। फिलहाल ‘फर्जी 2’ की आधिकारिक रिलीज डेट का इंतजार है। सीरीज 2027 में दर्शकों के सामने आने की संभावित जानकारी है।
