Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Entertainment
  • “Thalapathy Vijay के बेटे Jason Sanjay की Love Life: डेढ़ साल चला था रिश्ता, ब्रेकअप के बाद ऐसे किया खुद को संभाला”……
  • bollywood
  • Entertainment

“Thalapathy Vijay के बेटे Jason Sanjay की Love Life: डेढ़ साल चला था रिश्ता, ब्रेकअप के बाद ऐसे किया खुद को संभाला”……

Mazid Qureshi October 5, 2026 1 minute read

Thalapathy Vijay के बेटे Jason Sanjay ने पहली बार अपनी Love Life पर बात की। बताया- डेढ़ साल चला था रिश्ता और विदेश में पढ़ाई के दौरान हुआ ब्रेकअप।

📰 Latest Posts

  • “60 हजार की नौकरी छोड़ बनीं कंटेंट क्रिएटर, सितंबर में 6 ब्रांड डील से कमाए 1.12 लाख”……..
  • ‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, तमन्ना भाटिया के करियर की बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म…….
  • ‘दृश्यम 2’ के सेट पर अजय देवगन से पहले घर चली जाती थीं श्रिया सरन, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा……
  • “सातारा में टीवी बंद करने को लेकर विवाद, क्रिकेट बैट लगने से 17 साल की लड़की की मौत”…….
  • “PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- जनता के आशीर्वाद का परिणाम है”…….
  • Repo Rate Hike: “FD कराने वालों के लिए अच्छी खबर, बैंक बढ़ा सकते हैं ब्याज दरें”……..
  • “चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम देने का दिया भरोसा”……
  • “बिहार के ‘डस्टबिन घोटाले’ पर हाईकोर्ट सख्त, महंगी खरीद के आरोपों पर सरकार से मांगा जवाब”…..
  • PM Modi के 25 साल : “बोले- आज मैं जो कुछ हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता का”……
  • “मक्का पैक्ट के तहत सऊदी अरब की मदद करेगा पाकिस्तान, यमन युद्ध में बढ़ेगी भूमिका”……
  • Explained: “क्या चुनाव आयुक्त सांसदों से मिलने से कर सकते हैं मना ? जानें संविधान और कानून क्या कहते हैं”…….
  • ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर लगी आग, KBC तक पहुंचा धुआं; अमिताभ बच्चन को सुरक्षित निकाला गया……
  • “यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 32 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया”……
  • “भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन के घर CBI रेड, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच तेज”…….
  • “मां ने मांगी मदद तो ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 5 मिनट में बच्चे के लिए बनाया ओट्स, वीडियो जीत रहा दिल”……

साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय के बेटे जेसन संजय इन दिनों अपनी फिल्म सिग्मा को लेकर चर्चा में हैं। जेसन ने बतौर डायरेक्टर फिल्ममेकिंग की दुनिया में कदम रखा है और उनकी फिल्म सिग्मा 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जेसन ने पहली बार अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बात शेयर की। उन्होंने अपनी लव लाइफ और कॉलेज के दिनों में हुए ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की।

सिर्फ एक रिलेशनशिप में रहे जेसन संजय…..

वीजे सिद्धू के साथ बातचीत में जेसन ने बताया कि उनकी जिंदगी में सिर्फ एक ही रिलेशनशिप रहा है। यह रिश्ता कॉलेज के दिनों का था और करीब डेढ़ साल तक चला। जेसन के मुताबिक, यह ब्रेकअप किसी बड़े विवाद की वजह से नहीं हुआ था। दोनों ने आपसी बातचीत के बाद अलग होने का फैसला किया था। उन्होंने इसे एक म्यूचुअल ब्रेकअप बताया।

विदेश में पढ़ाई के दौरान हुआ ब्रेकअप…..

जेसन ने बताया कि जब वह विदेश में पढ़ाई कर रहे थे, उसी दौरान उनका ब्रेकअप हुआ। उनके मुताबिक, एक-दूसरे से दूरी ने उन्हें रिश्ते को लेकर ज्यादा स्पष्टता दी। इस दौरान उन्होंने अकेलेपन को भी महसूस किया। ब्रेकअप के बाद खुद को संभालने के लिए जेसन अपने पसंदीदा गाने सुनते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें म्यूजिक कंपोजर युवान शंकर राजा के गाने पसंद हैं।

सोशल मीडिया से बनाई दूरी…..

जेसन ने यह भी बताया कि ब्रेकअप के बाद उन्होंने जानबूझकर सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। उनका मानना है कि अगर ब्रेकअप के बाद दोनों लोग लगातार सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से जुड़े रहें तो आगे बढ़ना मुश्किल हो सकता है। इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें पोस्ट करने से बचने का फैसला किया। जेसन ने कहा कि वह वही करते हैं, जो वह खुद करना चाहते हैं और अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

ब्रेकअप के बाद ‘सिग्मा’ पर किया फोकस…..

जेसन के मुताबिक, ब्रेकअप के दौर से निकलने के बाद उन्होंने अपना ध्यान फिल्ममेकिंग पर लगाया। उन्होंने अपनी पढ़ाई और फिल्म से जुड़े काम पर फोकस किया और इसी दौरान सिग्मा उनके लिए एक अहम प्रोजेक्ट बन गई। जेसन ने विदेश में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है और अब सिग्मा के जरिए उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है।

कैसी है फिल्म ‘सिग्मा’…..?

सिग्मा एक एक्शन, एडवेंचर और कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म में संदीप किशन, फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, सम्पत राज, शिव पंडित, अनबु थसन और योग जापी जैसे कलाकार नजर आते हैं। जेसन के निर्देशन में बनी यह फिल्म उनके करियर के लिए खास है, क्योंकि इसके जरिए उन्होंने कैमरे के पीछे अपनी शुरुआत की है।

‘जन नायकन’ की वजह से टली थी रिलीज…..

सिग्मा पहले 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदल दी गई। इसकी वजह थलपति विजय की फिल्म जन नायकन से संभावित क्लैश बताया गया। राजनीति में सक्रिय होने के बाद विजय ने फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया है और जन नायकन को उनकी आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। ऐसे में मेकर्स ने क्लैश से बचने के लिए सिग्मा की रिलीज आगे बढ़ा दी। अब जेसन संजय की सिग्मा 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म के साथ उन्होंने बतौर निर्देशक अपनी नई पारी शुरू कर दी है।

🎯 Random Posts

  • कोशु जैन की प्रेयर मीट में उमड़ा कपूर परिवार, रणधीर कपूर से लेकर संजय कपूर तक ने दी श्रद्धांजलि…..
  • राम मंदिर चढ़ावा विवाद में अयोध्या बार एसोसिएशन की एंट्री, चंपत राय समेत तीन पदाधिकारियों को 3 दिन का अल्टीमेटम
  • ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छोटे बजट की फिल्म ने कमाया 152.78% मुनाफा……
  • CJP प्रोटेस्ट के समर्थन में उतरे प्रकाश राज, ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, बोले- ‘ज्ञानू का विसर्जन बाकी है’…..
  • National Song Punishment: अब ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर भी 3 साल तक की जेल! जानिए क्या है नया कानून और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से कैसे जुड़ा है
  • “एनालॉग पनीर पर देशभर में लग सकता है बैन, 24 सितंबर की बैठक के बाद होगा फैसला”……
  • “IAF अग्निवीर वायु सिटी स्लिप 2026 जारी, 22-23 सितंबर को होगी परीक्षा”…..
  • “मोचा कॉफी की कहानी”: जिस यमन से दुनिया तक पहुंचा कॉफी का स्वाद, आज वही देश जंग से जूझ रहा…….
  • चंद्रचूड़ सिंह ने दर्ज कराई FIR, रिश्तेदारों पर दादा की कथित फर्जी वसीयत बनाने का आरोप…..
  • “गौतम अदाणी” को अमेरिका में बड़ी कानूनी राहत, रिश्वत-धोखाधड़ी का आपराधिक केस खारिज; बोले- ‘न्याय पर भरोसा अटूट रहा’ …..
  • ऑक्सफोर्ड में आचार्य प्रशांत, बताएंगे ‘आत्म-ज्ञान’ और ‘स्व-शिक्षा’ का महत्व
  • छात्र प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गईं अभिनेत्री आयशा खान, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…..
  • “Google” का भारत में बड़ा AI प्लान, Vizag में बनेगा 1 GW का AI डेटा सेंटर हब….
  • VVS Laxman New Role: ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ बनने के बाद गंभीर-अगरकर की पावर पर क्या होगा असर?
  • India vs Pakistan 2025: क्या इंडिया को पाकिस्तान के साथ एशिया कप में खेलना चाहिए या नहीं – New Breaking Record
Share

Post navigation

Previous: “ट्रंप ने ब्राजील की जगह भारत लिख दिया, चुनावी पोस्ट में हुआ बड़ा ब्लंडर, 125 मिलियन वोटर्स का किया जिक्र”……
Next: “कौन हैं एडवोकेट शैलेंद्र मणि त्रिपाठी”…..? CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में डाली याचिका, SIR पर उठाए सवाल……
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved