Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Sports
  • IND vs ENG Highlights: टीम इंडिया की ऐतिहासिक हार, इंग्लैंड ने 125 रनों से रौंदा; वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा समेत सभी बल्लेबाज फेल
  • Sports

IND vs ENG Highlights: टीम इंडिया की ऐतिहासिक हार, इंग्लैंड ने 125 रनों से रौंदा; वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा समेत सभी बल्लेबाज फेल

Mazid Qureshi July 8, 2026

इंग्लैंड ने नॉटिंघम में इतिहास रचते हुए भारत को 125 रनों से करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गई, जो टी20 क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी हार है।

📰 Latest Posts

  • “60 हजार की नौकरी छोड़ बनीं कंटेंट क्रिएटर, सितंबर में 6 ब्रांड डील से कमाए 1.12 लाख”……..
  • ‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, तमन्ना भाटिया के करियर की बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म…….
  • ‘दृश्यम 2’ के सेट पर अजय देवगन से पहले घर चली जाती थीं श्रिया सरन, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा……
  • “सातारा में टीवी बंद करने को लेकर विवाद, क्रिकेट बैट लगने से 17 साल की लड़की की मौत”…….
  • “PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- जनता के आशीर्वाद का परिणाम है”…….
  • Repo Rate Hike: “FD कराने वालों के लिए अच्छी खबर, बैंक बढ़ा सकते हैं ब्याज दरें”……..
  • “चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम देने का दिया भरोसा”……
  • “बिहार के ‘डस्टबिन घोटाले’ पर हाईकोर्ट सख्त, महंगी खरीद के आरोपों पर सरकार से मांगा जवाब”…..
  • PM Modi के 25 साल : “बोले- आज मैं जो कुछ हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता का”……
  • “मक्का पैक्ट के तहत सऊदी अरब की मदद करेगा पाकिस्तान, यमन युद्ध में बढ़ेगी भूमिका”……
  • Explained: “क्या चुनाव आयुक्त सांसदों से मिलने से कर सकते हैं मना ? जानें संविधान और कानून क्या कहते हैं”…….
  • ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर लगी आग, KBC तक पहुंचा धुआं; अमिताभ बच्चन को सुरक्षित निकाला गया……
  • “यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 32 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया”……
  • “भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन के घर CBI रेड, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच तेज”…….
  • “मां ने मांगी मदद तो ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 5 मिनट में बच्चे के लिए बनाया ओट्स, वीडियो जीत रहा दिल”……

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। यह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में रनों के लिहाज से भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी हार है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 201 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम केवल 76 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और किसी भी खिलाड़ी को टिकने का मौका नहीं दिया।

भारत की टी20 में सबसे बड़ी हार

इससे पहले टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत को कभी 100 रन या उससे बड़ी हार नहीं मिली थी. इंग्लैंड यह कीर्तिमान रचने वाला पहला देश बन गया है. वैभव सूर्यवंशी से लेकर अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर भी बुरी तरह फ्लॉप  हो गए. श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान लगातार कोई मैच ना जीत पाने का सिलसिला चलता ही जा रहा है.

इससे पहले टीम इंडिया की टी20 में सबसे बड़ी हार 80 रन की थी, जो साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आई थी. वहीं 76 रन टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम का दूसरा सबसे कम स्कोर है. भारत का सबसे कम स्कोर 74 रन है, जो 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था.

201 रन के जवाब में भारत की खराब शुरुआत

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम से तेज शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही मैच भारत की पकड़ से दूर कर दिया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने आते ही दो शानदार छक्के लगाए, लेकिन उनकी पारी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। जोफ्रा आर्चर की तेज बाउंसर पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वैभव विकेट गंवा बैठे। उन्होंने सिर्फ 5 गेंदों में 13 रन बनाए। टीम इंडिया ने लगातार दूसरे मुकाबले में युवा वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया था। हालांकि, वह अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में असफल रहे। इसके बाद अभिषेक शर्मा भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए।

ईशान किशन ने 13 रन बनाए, लेकिन वह भी टीम को संकट से बाहर नहीं निकाल पाए। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर से मुश्किल समय में बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी इंग्लैंड की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके। श्रेयस अय्यर केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही भारतीय टीम पूरी तरह दबाव में आ गई। मध्यक्रम के बल्लेबाज भी इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए।

🎯 Random Posts

  • How To Soften Chickpeas: भिगोने के बाद भी नहीं गलते छोले? इस आसान तरीके से बन जाएगा काम
  • Mango For Skin Care: चेहरे की टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं आम का ये आसान नुस्खा, स्किन दिखेगी दमकती हुई
  • “अंगद बेदी ने पिता बिशन सिंह बेदी” को किया याद, 80वीं बर्थ एनिवर्सरी पर लिखा इमोशनल नोट……
  • महाराष्ट्र में बाढ़ के पानी में बह गए 3000 गैस सिलेंडर! मुफ्त में लेने के लिए नदी में कूदे लोग, VIDEO वायरल
  • No Image
    धुरंधर-2 में अतीक अहमद को दिखाकर ठीक किया: राम कृपाल यादव
  • “सूडान में सोने की खदान ढही, 60 लोगों की मौत, कई लापता; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”……
  • शराब की टेस्टिंग कैसे होती है? क्लीन चिट देने से पहले लैब में किन चीजों की जांच होती है
  • “एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का कमाल, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड”……
  • Old Monk, Bagpiper और Royal Challenge के कुछ वेरिएंट्स की बिक्री पर रोक, जानिए FSSAI ने क्यों उठाया यह कदम….
  • धमाकों की कई महीनों से चल रही थी प्लानिंग, कई बार दिल्ली आया था मुजम्मिल, पुलिस को फोन से मिले अहम सबूत
  • “इमरान खान के समर्थन में PTI का मार्च, इस्लामाबाद में 22 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात; राजधानी में बढ़ी सख्ती”……
  • केतन अग्रवाल मर्डर केस: क्या सिया गोयल और चेतन चौधरी के अलावा भी था कोई तीसरा आरोपी? नए एंगल से जांच में जुटी पुलिस
  • UPI के 10 साल : 11 देशों तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम, जुलाई में हुआ 29.87 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन….
  • PF अकाउंट के 5 बड़े फायदे: बचत से लेकर टैक्स छूट तक, जानिए कैसे सुरक्षित होगा आपका भविष्य….
  • “PDA रथ के भगवा रंग पर ओपी राजभर का हमला”, बोले- ‘यह साबित कर रहा है कि सावधान रहो…….’
Share

Post navigation

Previous: House Fly Control Tips: पोछा लगाने के बाद भी घर में क्यों आती हैं मक्खियां? इन आसान ट्रिक्स से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा
Next: IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए जल्दी आउट, Jofra Archer की रफ्तार के सामने नहीं टिक पाए; अब टीम इंडिया के सामने बड़ा सवाल
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved