Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Entertainment
  • Bigg Boss 20 : “काजी तौकीर को तेज बुखार, एविक्शन की खबरों पर टीम ने दिया बड़ा अपडेट”……
  • Entertainment
  • News

Bigg Boss 20 : “काजी तौकीर को तेज बुखार, एविक्शन की खबरों पर टीम ने दिया बड़ा अपडेट”……

Mazid Qureshi October 6, 2026 1 minute read

Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की तबीयत खराब, तेज बुखार और कमजोरी के बीच मेडिकल रूम में हुई जांच। एविक्शन की खबरों पर टीम ने साफ किया- काजी अभी घर में हैं।

📰 Latest Posts

  • “60 हजार की नौकरी छोड़ बनीं कंटेंट क्रिएटर, सितंबर में 6 ब्रांड डील से कमाए 1.12 लाख”……..
  • ‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, तमन्ना भाटिया के करियर की बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म…….
  • ‘दृश्यम 2’ के सेट पर अजय देवगन से पहले घर चली जाती थीं श्रिया सरन, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा……
  • “सातारा में टीवी बंद करने को लेकर विवाद, क्रिकेट बैट लगने से 17 साल की लड़की की मौत”…….
  • “PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- जनता के आशीर्वाद का परिणाम है”…….
  • Repo Rate Hike: “FD कराने वालों के लिए अच्छी खबर, बैंक बढ़ा सकते हैं ब्याज दरें”……..
  • “चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम देने का दिया भरोसा”……
  • “बिहार के ‘डस्टबिन घोटाले’ पर हाईकोर्ट सख्त, महंगी खरीद के आरोपों पर सरकार से मांगा जवाब”…..
  • PM Modi के 25 साल : “बोले- आज मैं जो कुछ हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता का”……
  • “मक्का पैक्ट के तहत सऊदी अरब की मदद करेगा पाकिस्तान, यमन युद्ध में बढ़ेगी भूमिका”……
  • Explained: “क्या चुनाव आयुक्त सांसदों से मिलने से कर सकते हैं मना ? जानें संविधान और कानून क्या कहते हैं”…….
  • ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर लगी आग, KBC तक पहुंचा धुआं; अमिताभ बच्चन को सुरक्षित निकाला गया……
  • “यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 32 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया”……
  • “भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन के घर CBI रेड, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच तेज”…….
  • “मां ने मांगी मदद तो ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 5 मिनट में बच्चे के लिए बनाया ओट्स, वीडियो जीत रहा दिल”……

Bigg Boss 20 के घर में सिंगर काजी तौकीर की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर उनके डेंगू से संक्रमित होने और इलाज के लिए शो से बाहर जाने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब काजी तौकीर की टीम ने इन खबरों पर सफाई देते हुए उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है। टीम के मुताबिक, काजी पिछले कुछ दिनों से बुखार और कमजोरी से परेशान हैं, लेकिन वह अभी भी बिग बॉस के घर के अंदर ही हैं और उनका एविक्शन नहीं हुआ है।

मेडिकल रूम में हुई काजी की जांच…..

काजी तौकीर की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि सिंगर पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस हाउस में बुखार से जूझ रहे हैं। टीम के अनुसार, हाल ही में काजी को थोड़ी कमजोरी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। फिलहाल वह आराम कर रहे हैं और अपनी सेहत पर ध्यान दे रहे हैं।

डेंगू और एविक्शन की खबरों पर क्या है सच्चाई…..?

काजी की तबीयत खराब होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स में उनके डेंगू से पीड़ित होने और इलाज के लिए बिग बॉस के घर से बाहर ले जाए जाने का दावा किया गया। काजी तौकीर की टीम ने इन खबरों को खारिज करते हुए साफ किया है कि वह अभी बिग बॉस 20 के घर में ही मौजूद हैं। टीम ने उनके एविक्शन की खबरों को भी गलत बताया है। यानी फिलहाल उपलब्ध टीम अपडेट के मुताबिक, काजी शो से बाहर नहीं हुए हैं।

बीमारी के बावजूद शो में बनाए हुए हैं पॉजिटिविटी…..

टीम ने बताया कि आराम करने के बावजूद काजी घर के अंदर अपनी भागीदारी जारी रखे हुए हैं। वह साथी कंटेस्टेंट्स के साथ समय बिता रहे हैं और माहौल को एंटरटेन करने की कोशिश कर रहे हैं। टीम ने फैंस से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और काजी के लिए प्यार, दुआ और पॉजिटिविटी बनाए रखें।

टीम ने फैंस से क्या कहा…..?

काजी तौकीर की टीम ने कहा कि वह उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी समय-समय पर फैंस के साथ शेयर करती रहेगी। टीम को उम्मीद है कि पूरी तरह ठीक होने के बाद काजी अपनी उसी एनर्जी और अंदाज में वापस नजर आएंगे। फिलहाल फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

आने वाले एपिसोड में भी दिखेंगे काजी…..

वहीं, शो के अपकमिंग एपिसोड से जुड़े प्रोमो में काजी तौकीर नजर आ रहे हैं। एक प्रोमो में वह माही विज के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर बातचीत करते दिखाई देते हैं। इसके अलावा दूसरे प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क के दौरान घर के कई कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और विवाद देखने को मिलता है।

🎯 Random Posts

  • Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? बिना जहर के घर से बाहर भगाने के आसान और असरदार उपाय
  • “ट्रंप ने क्यों किया IMEC का समर्थन”? ईरान से क्या है कनेक्शन और भारत के लिए क्यों अहम……
  • “20 हजार रुपये डाउन पेमेंट पर खरीदें Tata Tiago CNG, जानिए कितनी होगी EMI”…..
  • Homemade Face Scrub: किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं नेचुरल फेस स्क्रब, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा ग्लो….
  • “आज से महंगा हुआ हवाई सफर ! फ्लाइट टिकट पर बढ़ा फ्यूल चार्ज, सरकार भी एक्टिव”…….
  • “ट्रंप ने ब्राजील की जगह भारत लिख दिया, चुनावी पोस्ट में हुआ बड़ा ब्लंडर, 125 मिलियन वोटर्स का किया जिक्र”……
  • Tarun Tejpal Property: दिल्ली-उत्तराखंड में संपत्ति, मीडिया कंपनियों में निवेश, जानिए कितनी है तरुण तेजपाल की दौलत….
  • हिंदू नहीं रहेगा तो दुनिया नहीं रहेगी” — मणिपुर में मोहन भागवत का बड़ा बयान
  • Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर बनाने का आसान तरीका, इन टिप्स से आएगा गहरा रंग और जबरदस्त स्वाद
  • छात्र प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गईं अभिनेत्री आयशा खान, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…..
  • Fish Curry Recipe: बिना लहसुन-प्याज ऐसे बनाएं मछली, स्वाद में नहीं आएगी कमी
  • No Image
    जदयू का भविष्य निशांत के हाथ, ‘नीतीश मॉडल’ ही बिहार में चलेगा: नीरज कुमार
  • “बिहार विधान परिषद के सभापति पद को लेकर बढ़ी हलचल, JDU के दावे के बीच रामवचन राय के नाम की चर्चा”……
  • Delhi Laxmi Yojana News: दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी, पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500; 1 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण
  • गंगा किनारे नाव पर चिकन पकाने और शराब पीने का वीडियो वायरल, 5 आरोपी गिरफ्तार; अगले दिन मिली जमानत
Share

Post navigation

Previous: “थाईलैंड की युवती का कानपुर के युवक पर 60 लाख की ठगी का आरोप, शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर भी गंभीर दावे”…..
Next: “PM मोदी की सेहत का क्या है राज”….? गर्म पानी से लेकर नवरात्रि उपवास तक, जानिए क्या कहा…..
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved