Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Entertainment
  • Bigg Boss 20: “आम्रपाली दुबे के पिता की तबीयत नाजुक, चल रहा डायलिसिस; हर हफ्ते मिलती है हेल्थ अपडेट”……
  • Entertainment

Bigg Boss 20: “आम्रपाली दुबे के पिता की तबीयत नाजुक, चल रहा डायलिसिस; हर हफ्ते मिलती है हेल्थ अपडेट”……

Mazid Qureshi October 6, 2026 1 minute read

Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे अपने गेम से चर्चा में हैं, लेकिन घर के बाहर पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी हुई है। उनके पिता का डायलिसिस चल रहा है और आम्रपाली को हर हफ्ते हेल्थ अपडेट दी जाती है।

📰 Latest Posts

  • “60 हजार की नौकरी छोड़ बनीं कंटेंट क्रिएटर, सितंबर में 6 ब्रांड डील से कमाए 1.12 लाख”……..
  • ‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, तमन्ना भाटिया के करियर की बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म…….
  • ‘दृश्यम 2’ के सेट पर अजय देवगन से पहले घर चली जाती थीं श्रिया सरन, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा……
  • “सातारा में टीवी बंद करने को लेकर विवाद, क्रिकेट बैट लगने से 17 साल की लड़की की मौत”…….
  • “PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- जनता के आशीर्वाद का परिणाम है”…….
  • Repo Rate Hike: “FD कराने वालों के लिए अच्छी खबर, बैंक बढ़ा सकते हैं ब्याज दरें”……..
  • “चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम देने का दिया भरोसा”……
  • “बिहार के ‘डस्टबिन घोटाले’ पर हाईकोर्ट सख्त, महंगी खरीद के आरोपों पर सरकार से मांगा जवाब”…..
  • PM Modi के 25 साल : “बोले- आज मैं जो कुछ हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता का”……
  • “मक्का पैक्ट के तहत सऊदी अरब की मदद करेगा पाकिस्तान, यमन युद्ध में बढ़ेगी भूमिका”……
  • Explained: “क्या चुनाव आयुक्त सांसदों से मिलने से कर सकते हैं मना ? जानें संविधान और कानून क्या कहते हैं”…….
  • ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर लगी आग, KBC तक पहुंचा धुआं; अमिताभ बच्चन को सुरक्षित निकाला गया……
  • “यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 32 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया”……
  • “भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन के घर CBI रेड, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच तेज”…….
  • “मां ने मांगी मदद तो ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 5 मिनट में बच्चे के लिए बनाया ओट्स, वीडियो जीत रहा दिल”……

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ के घर में हैं। शो में वह लगातार अपनी बेबाक राय और एक्टिव अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। लेकिन घर के बाहर उनके परिवार से जुड़ी एक चिंता भी बनी हुई है। आम्रपाली के पिता की तबीयत खराब है और उनकी डायलिसिस चल रही है। आम्रपाली ने ‘बिग बॉस’ में जाने से पहले मेकर्स के सामने यह शर्त रखी थी कि उन्हें अपने पिता की सेहत से जुड़ी जानकारी नियमित रूप से दी जाती रहे। ऐसे में शो के दौरान उन्हें हर हफ्ते अपने पिता की हेल्थ को लेकर अपडेट मिलती है।

पिता की सेहत को लेकर चिंतित हैं आम्रपाली…..

रिपोर्ट के मुताबिक, आम्रपाली के पिता की किडनी से जुड़ी परेशानी के कारण उनका डायलिसिस चल रहा है। आम्रपाली शो के दौरान कई बार अपने परिवार के बारे में बात करती नजर आती हैं। उनके पिता की देखभाल की जिम्मेदारी फिलहाल उनकी बहन आंचल संभाल रही हैं। परिवार की तरफ से उन्हें लगातार जरूरी देखभाल और इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

बिग बॉस के घर में एक्टिव नजर आ रहीं आम्रपाली…..

पिता की सेहत को लेकर चिंता के बावजूद आम्रपाली ‘बिग बॉस 20’ में मजबूती से खेलती नजर आ रही हैं। वह अलग-अलग टास्क में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रही हैं और घर में अपनी राय खुलकर रख रही हैं। दर्शकों को उनका शांत और मैच्योर अंदाज भी पसंद आ रहा है। शो में वह अपनी बात रखने के साथ-साथ घर के दूसरे सदस्यों के साथ भी लगातार जुड़ती दिखाई दे रही हैं।

निरहुआ के साथ अफेयर की खबरों पर भी दिया था जवाब…..

आम्रपाली दुबे का नाम लंबे समय से उनके को-एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में काफी लोकप्रिय रही है। हाल ही में आम्रपाली ने दोनों के अफेयर की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए निरहुआ को अपना अच्छा दोस्त बताया था। उन्होंने बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में आने के बाद उनकी निरहुआ से दोस्ती हुई। आम्रपाली ने साल 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था, जिसमें वह निरहुआ के साथ नजर आई थीं।

शादी नहीं, मां बनने की इच्छा जता चुकी हैं आम्रपाली…..

‘बिग बॉस’ से पहले आम्रपाली को ‘भोजपुरी बवाल’ में भी देखा गया था। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खुलकर बात की थी। आम्रपाली ने बताया था कि वह शादी नहीं करना चाहतीं, लेकिन मां बनने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने बच्चे को गोद लेने की इच्छा भी जाहिर की थी और इस दिशा में प्रक्रिया शुरू करने की बात कही थी। उनके मुताबिक, परिवार भी उनके इस फैसले के साथ है। फिलहाल ‘बिग बॉस 20’ के घर में आम्रपाली अपने गेम पर फोकस कर रही हैं। वहीं, उनके पिता की सेहत को लेकर उन्हें मिलने वाला हर हफ्ते का अपडेट उनके लिए सबसे अहम बना हुआ है।

🎯 Random Posts

  • Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
  • इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ा मौका, इंटर्नशिप में 30 लाख रुपये महीने तक दे रही HFT कंपनियां……
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज : जायसवाल ने लगाया 7वां टेस्ट शतक, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
  • ‘बक अभी खत्म नहीं हुई…’, ‘चुंबक 2’ की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें…..
  • 24 साल पुरानी शादी टूटने पर टूट गए थे सोहेल खान, बेटों का रिएक्शन देख भावुक हुईं सीमा सजदेह……
  • No Image
    नरेंद्र मोदी बजट पश्चात वेबिनार को करेंगे संबोधित
  • SEBI का बड़ा प्रस्ताव, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे Digital KYC…..
  • Facial at Home : पार्लर के महंगे फेशियल को कहें बाय! घर पर ऐसे बनाएं “गोल्ड फेशियल”, टैनिंग होगी कम और चेहरे पर आएगा निखार…..
  • Strawberry Moon 2026: आज शाम आसमान में दिखेगा साल का सबसे खूबसूरत पूर्णिमा का चांद, जानिए क्या है इसकी खासियत
  • No Image
    ‘क्योंकि सास…’ एक्टर सुमीत सचदेव ने 10 किलो वजन के साथ चढ़ीं 120 मंजिलें, स्मृति ईरानी का रिएक्शन वायरल…..
  • मेलबर्न सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में गोलीकांड: 1 युवक की मौत, पुलिस ने मानी टारगेटेड अटैक की आशंका – New Breaking News
  • No Image
    असम चुनाव: बदरुद्दीन अजमल की पार्टी के लिए वोट मांगने को ओवैसी करेंगे जनसभाएं
  • दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी ‘राका’ की शूटिंग, मेकर्स ने पहले से तैयार किया खास प्लान….
  • 195 Kisses Record Viral Video: ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, वायरल वीडियो देख लोग हुए हैरान
  • ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में होगा हाई-एनर्जी रैप का धमाका, हरियाणवी स्टार धांडा न्योलीवाला की हुई एंट्री….
Share

Post navigation

Previous: “दिल्ली में ₹500 से शुरू करें नवरात्रि शॉपिंग , इन मार्केट्स में मिलेंगे चनिया-चोली और गरबा आउटफिट”……
Next: “राजस्थान में अक्टूबर में मई-जून जैसी गर्मी ! 43 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान”, गुलाबी सर्दी का इंतजार बढ़ा……
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved