Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • News
  • “राहुल गांधी की EC जाने की जिद, बैरिकेड्स पर चढ़े और तिरंगा लहराया” ; आकाशवाणी भवन में धरना जारी……
  • National
  • News

“राहुल गांधी की EC जाने की जिद, बैरिकेड्स पर चढ़े और तिरंगा लहराया” ; आकाशवाणी भवन में धरना जारी……

Mazid Qureshi October 6, 2026 1 minute read

EC मार्च पर पुलिस की रोक के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठ गए। बैरिकेड्स पर चढ़े राहुल गांधी ने तिरंगा भी लहराया।

📰 Latest Posts

  • “60 हजार की नौकरी छोड़ बनीं कंटेंट क्रिएटर, सितंबर में 6 ब्रांड डील से कमाए 1.12 लाख”……..
  • ‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, तमन्ना भाटिया के करियर की बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म…….
  • ‘दृश्यम 2’ के सेट पर अजय देवगन से पहले घर चली जाती थीं श्रिया सरन, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा……
  • “सातारा में टीवी बंद करने को लेकर विवाद, क्रिकेट बैट लगने से 17 साल की लड़की की मौत”…….
  • “PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- जनता के आशीर्वाद का परिणाम है”…….
  • Repo Rate Hike: “FD कराने वालों के लिए अच्छी खबर, बैंक बढ़ा सकते हैं ब्याज दरें”……..
  • “चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम देने का दिया भरोसा”……
  • “बिहार के ‘डस्टबिन घोटाले’ पर हाईकोर्ट सख्त, महंगी खरीद के आरोपों पर सरकार से मांगा जवाब”…..
  • PM Modi के 25 साल : “बोले- आज मैं जो कुछ हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता का”……
  • “मक्का पैक्ट के तहत सऊदी अरब की मदद करेगा पाकिस्तान, यमन युद्ध में बढ़ेगी भूमिका”……
  • Explained: “क्या चुनाव आयुक्त सांसदों से मिलने से कर सकते हैं मना ? जानें संविधान और कानून क्या कहते हैं”…….
  • ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर लगी आग, KBC तक पहुंचा धुआं; अमिताभ बच्चन को सुरक्षित निकाला गया……
  • “यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 32 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया”……
  • “भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन के घर CBI रेड, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच तेज”…….
  • “मां ने मांगी मदद तो ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 5 मिनट में बच्चे के लिए बनाया ओट्स, वीडियो जीत रहा दिल”……

मुख्य चुनाव आयुक्त और SIR (Special Intensive Revision) को लेकर विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग तक मार्च मंगलवार को दिल्ली में हाई-वोल्टेज राजनीतिक प्रदर्शन में बदल गया। संसद भवन से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया, जिसके बाद कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता चुनाव आयोग तक जाने पर अड़े रहे। राहुल गांधी बैरिकेड्स पर चढ़ते और हाथ में तिरंगा लहराते भी नजर आए। बाद में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कुछ अन्य सांसद आकाशवाणी भवन परिसर में पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए।

संसद से चुनाव आयोग तक जाना चाहते थे विपक्षी सांसद…..

INDIA गठबंधन के सांसदों ने सुबह करीब 11 बजे संसद भवन से चुनाव आयोग की ओर मार्च शुरू किया। संसद भवन से चुनाव आयोग की दूरी करीब एक किलोमीटर है, लेकिन रास्ते में भारी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग के कारण मार्च आगे नहीं बढ़ सका। पुलिस ने नेताओं को रोकने की कोशिश की। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेता वहीं धरने पर बैठ गए।

बैरिकेड्स पर चढ़े राहुल गांधी, हाथ में था तिरंगा…..

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी बैरिकेड्स पर चढ़ गए। राहुल गांधी के हाथ में तिरंगा नजर आया। प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। कुछ समय बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसदों को हिरासत में लेकर बस में बैठाया। हालांकि, प्रदर्शनकारी भीड़ ने बस को घेर लिया। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कुछ नेता बस से उतर गए और फिर चुनाव आयोग की तरफ बढ़ने की कोशिश की।

आकाशवाणी भवन में पेड़ के नीचे धरना…..

चुनाव आयोग तक पहुंचने की कोशिश के बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कुछ सांसदों के साथ आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए। यहां दोनों नेताओं ने पेड़ के नीचे बैठकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें धरना खत्म करने और वहां से हटने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी नेता अपनी मांग पर कायम रहे। बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को साथ में समोसा खाते हुए भी देखा गया।

चुनाव आयोग से करीब 300 मीटर दूर धरना…..

कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग से कुछ ही दूरी पर आकाशवाणी भवन में डटे हुए हैं। पार्टी ने इसे चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ अपने विरोध का हिस्सा बताया। दोपहर करीब 3 बजे तक राहुल गांधी का धरना जारी था। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से आगे की रणनीति के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इसे लेकर “सस्पेंस” रहने दिया जाए।

मार्च में करीब 300 सांसद शामिल…..

विपक्ष के इस मार्च में लोकसभा और राज्यसभा के करीब 300 सांसदों के शामिल होने का दावा किया गया। इस प्रदर्शन में बीजू जनता दल (BJD) के सांसद भी शामिल हुए। यह पहली बार बताया जा रहा है कि BJD दिल्ली में INDIA गठबंधन के किसी कार्यक्रम में शामिल हुई है। आम आदमी पार्टी (AAP) और DMK इस मार्च में शामिल नहीं हुईं।

अखिलेश यादव ने भी चुनाव आयोग पर लगाए आरोप…..

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पुराने चुनावों का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर पहले भी चुनावों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदर्शन के दौरान लोकतंत्र और संविधान को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विपक्ष INDIA गठबंधन के तहत लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

बीजेपी ने राहुल गांधी पर किया पलटवार…..

विपक्ष के प्रदर्शन पर बीजेपी ने भी हमला बोला। बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर आकाशवाणी भवन में घुसने का आरोप लगाया और वोटर लिस्ट से जुड़े कांग्रेस के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस की ओर से बताए जा रहे कथित वोटरों के आंकड़ों में मृतक और डुप्लीकेट वोटरों को कैसे शामिल किया जा रहा है। इस तरह चुनाव आयोग, SIR और वोटर लिस्ट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव और तेज होता दिखाई दे रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि राहुल गांधी और INDIA गठबंधन आगे अपनी रणनीति क्या रखते हैं।

🎯 Random Posts

  • “ग्रीनलैंड पर होगा US का कब्जा”…! डेनमार्क संग डील करेंगे डोनाल्ड ट्रंप……
  • “शक”: ट्रस्ट नो वन की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा भी रहे साथ…….
  • “कुकू कोहली” के निधन से शोक में बॉलीवुड, अजय देवगन बोले- ‘आपकी बहुत याद आएगी’……
  • Saturday Box Office: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का जलवा बरकरार, जानें ‘जना नायकन’, ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ का हाल….
  • आर्यन खान के साथ स्पॉट हुईं विनी तकैर कौन हैं? जानिए डेनिश सिंगर, एंटरप्रेन्योर और वायरल डेटिंग रूमर्स की पूरी कहानी….
  • Tarun Tejpal Property: दिल्ली-उत्तराखंड में संपत्ति, मीडिया कंपनियों में निवेश, जानिए कितनी है तरुण तेजपाल की दौलत….
  • ऑस्ट्रेलिया से हारकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुई टीम इंडिया, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हार के बाद मानी बड़ी कमी
  • दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: सोनम वांगचुक सफदरजंग से मेदांता अस्पताल होंगे शिफ्ट, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी इलाज
  • “फास्ट चार्जिंग के लिए कौन सी केबल है सही”…? Type-A और Type-C का अंतर समझें…..
  • “होर्मुज से बढ़ी LNG सप्लाई, गैस संकट को मिली राहत; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे कार्गो”……
  • “द पैराडाइज” के टीजर लुक में फिर दिखे नानी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रीक्रिएट किया आइकॉनिक मोमेंट…….
  • “यूपी में बाढ़ का खतरा बढ़ा”: राप्ती-रोहिन और घाघरा नदी उफान पर, प्रशासन ने सक्रिय की बाढ़ चौकियां……
  • How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें घर बैठे पता
  • अमिताभ बच्चन से हुई पोस्ट की नंबरिंग में गलती, तुरंत मांगी माफी; यूजर्स बोले- “वरना जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हो जाता” ….
  • Amazon Bhiwandi Case: ‘तलवार से मच्छर मारने जैसा’, बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA की कार्रवाई पर उठाए सवाल…..
Share

Post navigation

Previous: “राजस्थान में अक्टूबर में मई-जून जैसी गर्मी ! 43 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान”, गुलाबी सर्दी का इंतजार बढ़ा……
Next: “2026 का भौतिकी नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को, न्यूट्रिनो की खोज में अहम योगदान”……
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved