Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • News
  • “राजस्थान में अक्टूबर में मई-जून जैसी गर्मी ! 43 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान”, गुलाबी सर्दी का इंतजार बढ़ा……
  • News
  • state

“राजस्थान में अक्टूबर में मई-जून जैसी गर्मी ! 43 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान”, गुलाबी सर्दी का इंतजार बढ़ा……

Mazid Qureshi October 6, 2026 1 minute read

अक्टूबर में जहां देश के कई हिस्सों में गुलाबी सर्दी दस्तक दे रही है, वहीं राजस्थान में तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मई-जून जैसी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है।

📰 Latest Posts

  • “60 हजार की नौकरी छोड़ बनीं कंटेंट क्रिएटर, सितंबर में 6 ब्रांड डील से कमाए 1.12 लाख”……..
  • ‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, तमन्ना भाटिया के करियर की बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म…….
  • ‘दृश्यम 2’ के सेट पर अजय देवगन से पहले घर चली जाती थीं श्रिया सरन, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा……
  • “सातारा में टीवी बंद करने को लेकर विवाद, क्रिकेट बैट लगने से 17 साल की लड़की की मौत”…….
  • “PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- जनता के आशीर्वाद का परिणाम है”…….
  • Repo Rate Hike: “FD कराने वालों के लिए अच्छी खबर, बैंक बढ़ा सकते हैं ब्याज दरें”……..
  • “चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम देने का दिया भरोसा”……
  • “बिहार के ‘डस्टबिन घोटाले’ पर हाईकोर्ट सख्त, महंगी खरीद के आरोपों पर सरकार से मांगा जवाब”…..
  • PM Modi के 25 साल : “बोले- आज मैं जो कुछ हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता का”……
  • “मक्का पैक्ट के तहत सऊदी अरब की मदद करेगा पाकिस्तान, यमन युद्ध में बढ़ेगी भूमिका”……
  • Explained: “क्या चुनाव आयुक्त सांसदों से मिलने से कर सकते हैं मना ? जानें संविधान और कानून क्या कहते हैं”…….
  • ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर लगी आग, KBC तक पहुंचा धुआं; अमिताभ बच्चन को सुरक्षित निकाला गया……
  • “यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 32 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया”……
  • “भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन के घर CBI रेड, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच तेज”…….
  • “मां ने मांगी मदद तो ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 5 मिनट में बच्चे के लिए बनाया ओट्स, वीडियो जीत रहा दिल”……

देश के कई हिस्सों में अक्टूबर की शुरुआत के साथ गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है, लेकिन राजस्थान में मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। यहां अक्टूबर के महीने में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि कुछ जगहों पर यह 43 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। राजधानी जयपुर समेत राजस्थान के कई हिस्सों में लोगों को अक्टूबर में भी मई-जून जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

मानसून की विदाई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं…..

राजस्थान से मानसून की विदाई हो चुकी है। इस साल राज्य में मानसून भी कमजोर रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में सामान्य से करीब एक चौथाई कम बारिश हुई और केवल लगभग एक तिहाई हिस्से में ही मानसून का प्रभाव बेहतर रहा। बारिश की कमी का असर अब मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। मानसून की विदाई के बाद तापमान में गिरावट आने के बजाय कई इलाकों में गर्मी फिर से बढ़ गई है।

बॉर्डर से लगे जिलों में 41-42 डिग्री तापमान…..

पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान के कई शहरों में पिछले एक सप्ताह से तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर और पिलानी जैसे इलाकों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। कुछ स्थानों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब भी पहुंच गया। वहीं जयपुर में भी अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।

अक्टूबर में भी लोग गमछे और छाते का सहारा ले रहे…..

अक्टूबर में सामान्य तौर पर राजस्थान में मौसम सुहावना होने लगता है और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगती है। लेकिन इस बार हालात अलग हैं। तेज धूप से बचने के लिए लोग सिर और चेहरे को गमछे या दुपट्टे से ढककर घर से निकल रहे हैं। कई लोग धूप से बचने के लिए छाते का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। दिन में पसीने से लोगों का हाल बेहाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्टूबर के महीने में उन्होंने इतनी तेज गर्मी पहले कम ही महसूस की है।

कम बारिश को बताया जा रहा बड़ी वजह…..

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल कम बारिश भी मौजूदा गर्मी की एक वजह हो सकती है। पर्याप्त बारिश नहीं होने से जमीन और वातावरण में नमी कम रही, जिसके कारण तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं आई। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

एक हफ्ते बाद मिल सकती है गर्मी से राहत…..

मौसम विभाग के मुताबिक, करीब एक सप्ताह बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश होने और कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को मौजूदा गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इस बार राजस्थान में बहुत ज्यादा सर्दी पड़ने की संभावना कम बताई है। ऐसे में इस साल गुलाबी सर्दी का इंतजार सामान्य से थोड़ा लंबा हो सकता है।

🎯 Random Posts

  • “डिशवॉशर हुए सस्ते” : क्या अब हर भारतीय रसोई में पहुंचेगी बर्तन धोने की मशीन……..?
  • कानपुर में मेड ने जींस में छिपाकर उड़ाए 60 लाख के गहने, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए रची साजिश; राजस्थान से गिरफ्तार
  • Main Vaapas Aaunga Box Office Collection: 50 दिन पूरे, दिलजीत दोसांझ की फिल्म हिट रही या फ्लॉप….?
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • No Image
    इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 : अब तक 35,000 से अधिक पंजीकरण, 100 से अधिक देशों और 500 से अधिक स्टार्टअप लेंगे भाग
  • Milk Cake Recipe: हलवाई की दुकान जैसा दानेदार मिल्क केक घर पर कैसे बनाएं? जानें दो आसान तरीके
  • KKR की नजर हार्दिक पांड्या पर! शाहरुख खान खुद दिखा रहे दिलचस्पी, कैमरून ग्रीन की हो सकती है छुट्टी
  • Rahul Gandhi Press Conference: ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला; अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
  • “Chiranjeevi Kaaka”: बर्थडे पर चिरंजीवी ने दिया फैंस को बड़ा तोहफा, ‘काका’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान…..
  • “इकरा हसन के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, गठबंधन को लेकर सपा-कांग्रेस में बढ़ी बयानबाजी”……
  • ☀️ धीरे-धीरे भर रहा है ओज़ोन का छेद, सूरज की खतरनाक किरणों से फिर मिलेगा बचाव — जानिए कैसे!
  • क्या होते हैं अजूबे? दुनिया में सात ही क्यों, 8वां अजूबा अब तक क्यों नहीं बन पाया?
  • “अंगद बेदी ने पिता बिशन सिंह बेदी” को किया याद, 80वीं बर्थ एनिवर्सरी पर लिखा इमोशनल नोट……
  • No Image
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया वित्त विधेयक 2026
  • “Student Credit Card”: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब 4 लाख नहीं मिलेगा एजुकेशन लोन…..
Share

Post navigation

Previous: Bigg Boss 20: “आम्रपाली दुबे के पिता की तबीयत नाजुक, चल रहा डायलिसिस; हर हफ्ते मिलती है हेल्थ अपडेट”……
Next: “राहुल गांधी की EC जाने की जिद, बैरिकेड्स पर चढ़े और तिरंगा लहराया” ; आकाशवाणी भवन में धरना जारी……
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved