Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • News
  • “चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम देने का दिया भरोसा”……
  • bollywood
  • News

“चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम देने का दिया भरोसा”……

Mazid Qureshi October 7, 2026 1 minute read

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख देने का भरोसा।

📰 Latest Posts

  • “60 हजार की नौकरी छोड़ बनीं कंटेंट क्रिएटर, सितंबर में 6 ब्रांड डील से कमाए 1.12 लाख”……..
  • ‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, तमन्ना भाटिया के करियर की बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म…….
  • ‘दृश्यम 2’ के सेट पर अजय देवगन से पहले घर चली जाती थीं श्रिया सरन, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा……
  • “सातारा में टीवी बंद करने को लेकर विवाद, क्रिकेट बैट लगने से 17 साल की लड़की की मौत”…….
  • “PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- जनता के आशीर्वाद का परिणाम है”…….
  • Repo Rate Hike: “FD कराने वालों के लिए अच्छी खबर, बैंक बढ़ा सकते हैं ब्याज दरें”……..
  • “चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम देने का दिया भरोसा”……
  • “बिहार के ‘डस्टबिन घोटाले’ पर हाईकोर्ट सख्त, महंगी खरीद के आरोपों पर सरकार से मांगा जवाब”…..
  • PM Modi के 25 साल : “बोले- आज मैं जो कुछ हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता का”……
  • “मक्का पैक्ट के तहत सऊदी अरब की मदद करेगा पाकिस्तान, यमन युद्ध में बढ़ेगी भूमिका”……
  • Explained: “क्या चुनाव आयुक्त सांसदों से मिलने से कर सकते हैं मना ? जानें संविधान और कानून क्या कहते हैं”…….
  • ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर लगी आग, KBC तक पहुंचा धुआं; अमिताभ बच्चन को सुरक्षित निकाला गया……
  • “यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 32 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया”……
  • “भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन के घर CBI रेड, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच तेज”…….
  • “मां ने मांगी मदद तो ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 5 मिनट में बच्चे के लिए बनाया ओट्स, वीडियो जीत रहा दिल”……

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान उन्होंने कोर्ट में 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा किया। साथ ही उन्होंने बाकी रकम के भुगतान को लेकर भी समयसीमा बताई। कोर्ट ने उन्हें मामले को गंभीरता से लेने की चेतावनी देते हुए आगे की रकम जमा करने को कहा। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने राजपाल यादव से बातचीत भी की और उन्हें भविष्य में अच्छी फिल्म बनाकर दर्शकों का मनोरंजन करने की सलाह दी।

1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा…..

इस मामले में 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव से अगली सुनवाई में कम से कम 2 करोड़ रुपये का ड्राफ्ट जमा करने को कहा था। इसके बाद 5 अक्टूबर को उनकी ओर से केवल 50 लाख रुपये का ड्राफ्ट पेश किया गया था। इस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए जेल भेजे जाने की चेतावनी दी थी। अब 7 अक्टूबर की सुनवाई में राजपाल यादव ने 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा है। उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि 13 अक्टूबर को 85 लाख रुपये RTGS के जरिए जमा किए जाएंगे।

कोर्ट में राजपाल यादव ने बताई अपनी परेशानी…..

सुप्रीम कोर्ट की बेंच में चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना शामिल थे। राजपाल यादव ने कोर्ट को बताया कि करीब 16 साल पुराने इस मामले की वजह से उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है और उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि जिस फिल्म ‘अता-पता लापता’ से यह मामला जुड़ा है, वह थिएटर में रिलीज नहीं हो पाई थी। राजपाल के मुताबिक, उन्हें इस फिल्म में करीब 17 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

‘सोलह सावन झेल के’ पर कोर्ट में हल्का हुआ माहौल…..

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्य कांत ने राजपाल यादव को एक अच्छी फिल्म बनाने और लोगों का मनोरंजन करने की सलाह दी। इस पर राजपाल यादव ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अपनी अगली फिल्म का नाम ‘सोलह सावन झेल के’ रखने वाले हैं। उनकी इस बात से कोर्ट का माहौल कुछ हल्का हो गया।

पुश्तैनी संपत्ति बेचकर रकम जुटाने की कोशिश…..

राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को बताया कि अभिनेता करीब 30 करोड़ रुपये की पुश्तैनी संपत्ति बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इस संपत्ति के संभावित खरीदार से उन्हें 85 लाख रुपये एडवांस के तौर पर मिलने हैं। वकील के मुताबिक, पितृ पक्ष के कारण फिलहाल यह भुगतान नहीं हो सका है। नवरात्रि शुरू होने के बाद 13 अक्टूबर को खरीदार की ओर से यह रकम RTGS के जरिए जमा किए जाने की उम्मीद है।

कैसे शुरू हुआ था पूरा मामला…..?

यह मामला साल 2010 का है। जानकारी के मुताबिक, राजपाल यादव ने फिल्म ‘अता-पता लापता’ बनाने के लिए दिल्ली की कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स से करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज की वापसी के लिए जारी किए गए सात चेक बाउंस हो गए। इसके बाद कंपनी ने अदालत का रुख किया। निचली अदालत के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने भी राजपाल यादव को मामले में दोषी ठहराया। 10 जुलाई 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें चेक बाउंस से जुड़े प्रत्येक मामले में 1.35 करोड़ रुपये का जुर्माना और 3 महीने की जेल की सजा सुनाई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी सजा बढ़ाने की चेतावनी…..

8 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को जेल जाने से अंतरिम राहत दी थी और रजिस्ट्री में 5 करोड़ रुपये जमा करने को कहा था। इसके बाद 15 सितंबर को राजपाल ने शुरुआत में 2 करोड़ रुपये जमा करने का प्रस्ताव दिया। अब 1.15 करोड़ रुपये का ड्राफ्ट जमा किया गया है और 85 लाख रुपये 13 अक्टूबर को जमा करने का भरोसा दिया गया है। सुनवाई के दौरान जस्टिस जोयमाल्या बागची ने राजपाल यादव को चेतावनी दी कि वह इस सजा को केवल तीन महीने की सजा मानकर न चलें। कोर्ट ने कहा कि सजा को बढ़ाकर दो साल तक भी किया जा सकता है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई राजपाल यादव की ओर से किए जाने वाले भुगतान और सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश पर निर्भर करेगी।

🎯 Random Posts

  • ₹300 की दिहाड़ी से सिंगापुर में PhD तक, रहमतुल्लाह शेख की कहानी बनी मिसाल; 15 लाख की नौकरी भी ठुकराई…..
  • पानीपत में नवजात को प्लास्टिक की बोरी में छोड़ने का मामला, CCTV की मदद से मां हिरासत में
  • “सोलर से 24 घंटे चलाना है फ्रिज”? जानिए कितनी क्षमता के पैनल और बैटरी की जरूरत होगी……
  • अनाया बांगर की पूरी लाइफ स्टोरी: क्रिकेट से जेंडर ट्रांजिशन तक, जानिए परिवार और करियर के बारे में
  • डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के बीच भारतीय राजदूत क्वात्रा की अमेरिकी सांसद से मुलाकात – New Breaking News
  • सर्दियों में ऐसे रखें AC का ख्याल, अगली गर्मियों में मिलेगी बेहतर कूलिंग
  • Airport Guide: एयरपोर्ट पर सबसे पहले क्या करना चाहिए? पहली बार फ्लाइट से उड़ने वालों के लिए आसान गाइड
  • 41 साल की उम्र में फाफ डु प्लेसिस का धमाका! MLC 2026 के उद्घाटन मैच में जड़ा नाबाद 113 रन का तूफानी शतक
  • “मोतिहारी में सेवा शिविर से बुलाकर युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार”……
  • “ओमान में फ्लाइट से क्यों हटाया गया था हमाम अल-हमामी….? फ्लाईदुबई तक कैसे पहुंचा मामला”……
  • फिर वकील के गाउन में लौट रहे हैं अक्षय कुमार, लेकर आ रहे हैं जॉली एलएलबी 3 का धमाल – New Breaking
  • रक्षाबंधन पर महंगी मिठाई ने बिगाड़ा बजट, 500 वाली मिठाई के लिए अब 650-700 रुपये तक खर्च…..
  • “फिलीपींस के स्कूल में गोलीबारी से दहशत”, 6 बच्चों की मौत; हमलावर फरार……
  • सिंधी समाज का दावा- चंपत राय को सौंपी थी 200 किलो चांदी, राम मंदिर में लगनी थीं शिलाएं; रसीद नहीं मिली, ‘काकभुशुंडि’ भी गायब
  • एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आईपीओ की तैयारी तेज, 15% हिस्सेदारी बिक्री की योजना – New Breaking Record
Share

Post navigation

Previous: Repo Rate Hike: “FD कराने वालों के लिए अच्छी खबर, बैंक बढ़ा सकते हैं ब्याज दरें”……..
Next: “बिहार के ‘डस्टबिन घोटाले’ पर हाईकोर्ट सख्त, महंगी खरीद के आरोपों पर सरकार से मांगा जवाब”…..
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved