कैबिनेट बैठक में PM मोदी का स्टैंडिंग ओवेशन से स्वागत, मंत्रियों ने 25 साल के नेतृत्व की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 6 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी के मीटिंग हॉल में पहुंचते ही केंद्रीय मंत्रियों ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका स्वागत किया। कैबिनेट की ओर से प्रधानमंत्री के लंबे राजनीतिक सफर और उपलब्धियों की सराहना की गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमंडल ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के पिछले 25 वर्षों के कार्यकाल और उपलब्धियों की सराहना की है।
25 साल के नेतृत्व को लेकर प्रस्ताव पास…..
अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद वह गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। कैबिनेट ने उनके 25 वर्षों के नेतृत्व को लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया। प्रस्ताव में गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्हें बधाई दी गई।
प्रस्ताव आते ही खड़े हुए मंत्री…..
बैठक के दौरान जब प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक नेतृत्व से जुड़ा प्रस्ताव रखा गया, तो कैबिनेट के सदस्य और वरिष्ठ मंत्री अपनी सीटों से खड़े हो गए। मंत्रियों ने तालियां बजाकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान उनके लंबे राजनीतिक सफर और नेतृत्व की सराहना की गई।
अश्विनी वैष्णव ने दी बैठक की जानकारी…..
कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों की सराहना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि इस अवसर पर कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित किया है।
इससे पहले भी कैबिनेट दे चुकी है स्टैंडिंग ओवेशन…..
प्रधानमंत्री मोदी को कैबिनेट की ओर से सम्मान दिए जाने का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले 10 जून को भी कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनके कार्यकाल की सराहना की गई थी। उस समय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री के लगातार तीन कार्यकाल और लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनके राजनीतिक सफर को लेकर विशेष प्रस्ताव पारित किया था।
25 साल के सफर पर कैबिनेट की नजर…..
6 अक्टूबर की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के करीब 25 साल के राजनीतिक सफर को केंद्र में रखा गया। कैबिनेट की ओर से उनके नेतृत्व और उपलब्धियों की सराहना की गई। बैठक में हुआ यह सम्मान ऐसे समय में सामने आया है जब प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने का अवसर करीब है।
